back to top
21.1 C
New Delhi
Monday, March 23, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

योगी आदित्यनाथ समाजवादी पार्टी नेता मोईन खान के रेप कांड पर सख्त, कहा- मैं यहां नौकरी करने नहीं आया…

Yogi Adityanath: योगी आदित्यनाथ ने कहा कि ये कोई सामान्य लड़ाई नहीं है, न ही ये प्रतिष्ठा की लड़ाई है, अगर मुझे प्रतिष्ठा चाहिए होती तो मठ में भी मिल जाती।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश के मानसून सत्र में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जमकर बरसे। उनका यह गुस्सा समाजवादी पार्टी के नेता मोईन खान के लिए था। दरअसल समाजवादी पार्टी के नेता मोईन खान का नाम अयोध्या में एक 12 साल की बच्ची से बलात्कार के मामले में सामने आया है। इसको लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधानसभा में समाजवादी पार्टी पर जमकर हमला बोला।

इसके बावजूद भी समाजवादी पार्टी ने उस व्यक्ति पर कोई कार्रवाई नहीं की है

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधानसभा में कहा कि ये हल्के में लेने वाला मामला नहीं है। उन्होंने कहा कि 12 साल की बच्ची से बलात्कार करने वाला व्यक्ति फैजाबाद के सांसद के साथ रहता है। उनकी ही टीम का सदस्य है। इसके बावजूद भी समाजवादी पार्टी ने उस व्यक्ति पर कोई कार्रवाई नहीं की है। आखिर ऐसी क्या मजबूरी थी। इसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सदन को संबोधित करते हुआ कहा कि वे यहां नौकरी करने के लिए नहीं आएं हैं, अगर उन्हें प्रतिष्ठा चाहिए होती तो वो उन्हें मठ में ही मिल जाती।   

अगर मुझे प्रतिष्ठा चाहिए होती तो मठ में भी मिल जाती

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधानसभा में समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि जो प्रदेश के व्यापारी और बेटी की सुरक्षा में सेंध लगाने का कार्य करते हैं, जो प्रदेश के अंदर अराजकता पैदा करके आम लोगों का जीना हराम करते हैं। ऐसे लोगों को बिल्कुल भी नहीं बख्शा जाएगा। ये मेरा दायित्व बनता है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इसको लेकर कहा कि वह यहां नौकरी करने नहीं आए हैं, उन्होंने कहा कि वह यहां इसलिए आएं हैं कि अगर वो गलत करेंगे तो भुगतेंगे। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि ये कोई सामान्य लड़ाई नहीं है, न ही ये प्रतिष्ठा की लड़ाई है, अगर मुझे प्रतिष्ठा चाहिए होती तो मठ में भी मिल जाती। उन्होंने कहा कि उन्हें इसकी कोई आवश्यकता नहीं है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- https://www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

इंस्टाग्राम अकाउंट सस्पेंड होते ही रिंकू सिंह की मंगेतर सांसद प्रिया सरोज ने Meta से लगाई मदद की गुहार, पूछा- क्या कोई मदद कर...

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह की मंगेतर और सांसद प्रिया सरोज इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं। उन्होंने एक सस्पेंड...
spot_img

Latest Stories

Vastu Tips: इस प्रकार खुलेगा आपकी किस्मत का ताला, करना होगा बस ये खास उपाय

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हर व्यक्ति चाहता है कि...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵