back to top
26.1 C
New Delhi
Thursday, April 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

योगी सरकार ने अयोध्या में नाबालिग के साथ रेप करने वाले के घर चलाया बुलडोजर, आरोपी सपा नेता मोईद खान…

UP News: योगी सरकार ने अयोध्या में 12 साल की नाबालिग लड़की के साथ रेप के आरोपी समाजवादी पार्टी के नेता मोईद खान के घर पर 3 अगस्त 2024 को बुलडोजर चला दिया।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश के अयोध्या में 12 साल की नाबालिग लड़की के साथ रेप के मामले में योगी सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है। योगी सरकार ने अयोध्या में 12 साल की नाबालिग लड़की के साथ रेप के आरोपी समाजवादी पार्टी के नेता मोईद खान के घर पर 3 अगस्त 2024 को बुलडोजर चला दिया। उत्तर प्रदेश के राजस्व विभाग ने आरोपी समाजवादी पार्टी के नेता मोईद खान की संपति की जांच की थी। वहीं खाद्य सुरक्षा उपायुक्त ने आरोपी समाजवादी पार्टी के नेता मोईद खान की बेकरी को सील कर दिया है। इसके साथ ही खाद्य सुरक्षा उपायुक्त ने आरोपी समाजवादी पार्टी के नेता मोईद खान की बेकरी का लाइसेंस भी रद्द कर दिया है।

रामसेवकदास ने इस धमकी का मामला पुलिस में दर्ज कराया

यह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर की गई बड़ी कार्रवाई है मुख्यमंत्री ने इस मुद्दे पर विधानसभा में जमकर विपक्ष पर निशाना साधा था। वहीं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पीड़ित नाबालिग लड़की के परिवार वालों से मुलाकात की थी और उन्हें आरोपी के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करने का आश्वासन दिया था।

वहीं अयोध्या में 12 साल की बच्ची के साथ हुए रेपकांड के मुख्य आरोपी सपा नेता मोईद खान के साथी समाजवादी पार्टी नेता और नगर पंचायत भदरसा के चेयरमैन मोहम्मद राशिद, समाजवादी पार्टी नेता जय सिंह राणा और एक अन्य व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। इन लोगों पर आरोप है कि इन्होने 2 अगस्त की रात 11 बजे जिला महिला अस्पताल जाकर पीड़ित परिवार वालों को जबरदस्ती इस मामले में सुलह करने को कहा, इन लोगों ने पीड़ित परिवार को धमकी दी कि अगर इस मामले में सुलह नहीं किया तो बुरा अंजाम भुगतना होगा। बता दें कि पीड़ित नाबालिग लड़की जिला महिला अस्पताल में भर्ती है, इसलिए ये लोग यहां पीड़िता और उसके परिवार को धमकाने के लिए पहुंचे थे। इसके बाद पिपरी भरतकुंड निवासी रामसेवकदास ने इस धमकी का मामला पुलिस में दर्ज कराया है।

पुलिस ने दोनों आरोपियों को पॉक्‍सो के तहत केस दर्ज कर जेल में भेज दिया है

बता दें कि उत्तर प्रदेश के अयोध्या में 12 साल की बच्ची के साथ समाजवादी पार्टी के नेता मोइद खान और उसकी बेकरी में काम करने वाले कर्मचारी राजू ने दुष्कर्म किया। राजू ही समाजवादी पार्टी के नेता मोइद खान के पास नाबालिग बच्ची को लेकर आया था। वे नाबालिग लड़की की अश्लील वीडियो बनाकर उसका लगातार बलात्कार कर रहे थे। ऐसा न करने पर वो बच्ची को उसकी वीडियो वायरल करने की धमकी देते थे। बच्ची के साथ हो रहे बलात्कार का पता परिवार को तब चलता है, जब वह गर्भवती हो जाती है। जब पीड़ित परिजन इस मामले की शिकायत पुलिस में करते हैं तो उनकी कोई सुनवाई नहीं होती है। जिसके बाद हिन्दू संगठनो और निषाद पार्टी की मदद से यह मामला उत्तर प्रदेश सरकार तक पहुंचता है। तब जाकर इस मामले में बड़ी कार्रवाई होती है। अब पुलिस ने दोनों आरोपियों को पॉक्‍सो के तहत केस दर्ज कर जेल में भेज दिया है।   

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- https://raftaar.in/

Advertisementspot_img

Also Read:

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद पर ओपी राजभर का पलटवार, बोले – “फिर चोला छोड़कर राजनीति में आ जाएं”

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के नेता ओमप्रकाश राजभर ने बड़ा राजनीतिक बयान देते हुए अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती पर तीखा प्रहार किया। एबीपी...
spot_img

Latest Stories

वीरांश नाम का मतलब- Viransh Name Meaning

Meaning of Viransh /वीरांश नाम का मतलब: Part of...

Panchayat Season 5 की कहानी से हटा पर्दा, जानिए इस सीजन में क्या होगा सचिव जी का हाल

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। प्राइम वीडियो ने लोकप्रिय वेब...

Vaibhav Sooryavanshi की टीम इंडिया में एंट्री पर अश्विन का ब्रेक: ”जरा ठहरो, वक्त आने दो”

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 में धमाकेदार प्रदर्शन कर...

पवन सिंह को मिलेगा मेहनत का फल: BJP में कौन सा मिलेगा पद मनोज तिवारी किया साफ, बोले- पार्टी जल्द दे सकती है…

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भोजपुरी इंडस्ट्री के पावरस्टार पवन सिंह...

Chandigarh Blast: चंडीगढ़ में पंजाब BJP ऑफिस के बाहर धमाका, पूरे शहर में हाई अलर्ट जारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। चंडीगढ़ में पंजाब बीजेपी दफ्तर के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵