back to top
23.1 C
New Delhi
Friday, March 27, 2026
[test_ok] [pincode_search_ui]
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

इम्यूनिटी बनेगी फौलाद, बस रोज खाइए ये 5 सुपरफ्रूट्स! बीमारियों से रहेगा तगड़ा बचाव

इम्यूनिटी मजबूत करने के लिए फलों का सेवन करना चाहिए. संतरा, पपीता, सेब, अनानास और जामुन जैसे फल विटामिन C और एंटीऑक्सिडेंट से भरपूर होते हैं. ये फल बीमारियों से लड़ने की क्षमता को बढ़ा सकते हैं।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क । बदलते मौसम के साथ अगर आपका इम्यून सिस्टम कमजोर हो जाए, तो छोटी सी सर्दी भी बड़ा झटका दे सकती है। लेकिन घबराइए मत! दवाओं की लाइन लगाने की बजाय अपनाइए नेचुरल तरीका सिर्फ रोज़ाना इन 5 जबरदस्त फलों को अपनी डाइट में शामिल कर लीजिए, और देखें कैसे आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता बनती है ढाल जैसी मज़बूत।

 1. संतरा – विटामिन C का पावरहाउस

सर्दी-जुकाम से परेशान हैं? तो संतरा आपकी ढाल बन सकता है। इसमें मौजूद विटामिन C और एंटीऑक्सिडेंट्स व्हाइट ब्लड सेल्स को एक्टिव करते हैं, जो शरीर के लिए फर्स्ट लाइन डिफेंस हैं।

 2. पपीता – इम्यून सिस्टम का गुप्त हथियार

पपीता सिर्फ पेट ही नहीं, आपकी इम्यूनिटी के लिए भी वरदान है। इसमें विटामिन A, C, E और पपेन एंजाइम होते हैं, जो शरीर से टॉक्सिन्स बाहर निकालकर इन्फेक्शन से लड़ते हैं। खाली पेट पपीता खाइए, और खुद को वायरल से बचाइए।

 3. सेब – रोज का एक सेब, बीमारी से सेफ

प्रतिदिन एक सेब डॉक्टर से दूर रखता है सिर्फ कहावत नहीं, हकीकत है! सेब में मौजूद फाइबर, फ्लेवोनॉयड्स और विटामिन C न केवल इम्यूनिटी बढ़ाते हैं, बल्कि आपके पेट और मेटाबॉलिज्म को भी दुरुस्त रखते हैं।

 4. अनानास – गले की खराश का दुश्मन

टेस्ट में टॉप और हेल्थ में भी! अनानास में मौजूद ब्रोमेलेन एंजाइम गले की खराश, सूजन और बुखार को मात देने में मदद करता है। साथ ही विटामिन C और मैंगनीज भी इम्यूनिटी को बूस्ट करते हैं। इसे खाइए और अपनी हेल्थ को दीजिए मीठा-खट्टा सुरक्षा कवच।

 5. जामुन और ब्लूबेरी – छोटे पैकेट में बड़ा धमाका

ये छोटे-छोटे फल हैं एंटीऑक्सिडेंट्स से भरे सुपरहीरो! इनमें मौजूद एंथोसायनिन्स और फाइबर शरीर में सूजन को कम करते हैं और संक्रमण से बचाते हैं।जामुन और ब्लूबेरी: दिमाग, आंखें और इम्यून सिस्टम तीनों के लिए फायदेमंद!फलों को सीजनल और फ्रेश रूप में खाना सबसे बेहतर है।साथ में भरपूर पानी पिएं, नींद पूरी करें और स्ट्रेस कम रखें – ताकि फल अपना पूरा असर दिखा सकें। अब बीमारी को कहिए टाटा-बाय बाय और अपनाइए हेल्दी फ्रूट-हैबिट्स। दवाइयों की जरूरत ही नहीं पड़ेगी अगर आपके किचन में रोज़ इन 5 फलों की एंट्री होगी।

Advertisementspot_img

Also Read:

छुट्टी रद्द होते ही GenZ कर्मचारी का अनोखा रिएक्शन, एयरपोर्ट से बोलीं- अब 10 दिन बाद ही खुलेगा लैपटॉप

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । सोचिए, आप फ्लाइट पकड़ने ही वाले हों और तभी ऑफिस से मैसेज आए कि आपकी छुट्टियां रद्द कर दी गई...
spot_img

Latest Stories

विएन नाम का मतलब-Vien Name Meaning

Meaning of Vien / विएन नाम का मतलब: Complete/पूर्ण Origin...

28 या 29 मार्च कब रखा जाएगा कामदा एकादशी का व्रत? जानें सही तारीख और पूजा विधि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म में एकादशी व्रत...

Free Legal Aid: मुफ्त में मिलेगा वकील और कानूनी मदद, जानिए कैसे उठाएं इस सरकारी सुविधा का फायदा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। न्याय का अधिकार हर किसी व्यक्ति...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵