back to top
31.1 C
New Delhi
Monday, March 30, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

I.N.D.I.A Alliance: रुठी ममता दीदी को…राहुल गांधी ने किया फोन, गठबंधन की बैठक में आने का दिया न्यौता

Kolkata News: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने विपक्षी दलों के आईएनडीआई गठबंधन की अगली बैठक में शामिल होने के लिए हामी भर दी है। इसके पहले बैठक में शामिल होने से उन्होंने इनकार कर दिया था।

कोलकाता, हि.स.। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने विपक्षी दलों के आईएनडीआई गठबंधन की अगली बैठक में शामिल होने के लिए हामी भर दी है। इसके पहले बैठक में शामिल होने से उन्होंने इनकार कर दिया था। ममता ने आरोप लगाया था कि समय पर उन्हें सूचना नहीं दी गई। इसके बाद नीतीश कुमार और अखिलेश यादव के भी बैठक से किनारा करने के बाद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के दिल्ली स्थित आवास पर होने वाली बैठक टाल दी गयी थी। अब सूचना है कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को फोन कर अगली बैठक में शामिल होने के लिए मनाया है।

राहुल गांधी ने उन्हें फोन कर भतीजे की शादी की शुभकामनाएं दी

आज उत्तर बंगाल के कर्सियांग में ममता के भतीजे आवेश की शादी होनी है। इसके लिए पूरा बनर्जी परिवार उत्तर बंगाल की पहाड़ियों पर पहुंचा हुआ है। इस बीच राहुल गांधी ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को फोन किया है। सीएम के करीब सूत्रों ने बताया कि राहुल गांधी ने उन्हें फोन कर भतीजे की शादी की शुभकामनाएं दी और उसके बाद गठबंधन की बैठक में शामिल होने का अनुरोध किया।

ममता बनर्जी ने दिया आश्वस्त

ममता ने उन्हें बताया कि बैठक की तारीख तय करने से पहले सभी विपक्षी दलों के संबंधित नेताओं से बात की जानी चाहिए। ममता ने आश्वस्त किया है कि अगली बैठक जब भी होगी, वह जरूर आएंगी। सूत्रों ने बताया कि दिसंबर के आखिरी सप्ताह में विपक्षी दलों के गठबंधन की बैठक होनी है।

ममता ने 6 दिसंबर की बैठक को लेकर सूचना नहीं देने का आरोप लगाया

उल्लेखनीय है कि ममता ने 6 दिसंबर की बैठक को लेकर सूचना नहीं देने का आरोप लगाया था। उनके भतीजे की शादी प्रस्तावित होने की वजह से वह बैठक में नहीं जाएंगी, इसकी जानकारी भी सीएम ने पहले ही दे दी थी।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

Political Kissa: साइकिल से ऑफिस पहुंचे CM, फिर चाचा को कैबिनेट से किया बाहर ऐसे बनी अखिलेश यादव की अलग पहचान, जानिए दिलचस्प किस्से

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। Akhilesh Yadav की राजनीति सिर्फ भाषणों और चुनावी रणनीतियों तक सीमित नहीं रही, बल्कि उनके फैसलों और अंदाज ने भी उन्हें...
spot_img

Latest Stories

Parth Pawar और Raj Thackrey की मुलाकात से गरमाई महाराष्ट्र की राजनीति, नए समीकरणों की अटकलें तेज

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। महाराष्ट्र की राजनीति में एक नई...

Dhurandhar 2 बस 11 दिनों में बनी मिसाल, बॉक्स ऑफिस पर बना डाले कई बड़े रिकॉर्ड

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। रणवीर सिंह Ranveer Singh की...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵