back to top
31.1 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Parliament: उपराष्ट्रपति की मिमिक्री करने वाले TMC सांसद कल्याण बनर्जी के बर्ताव पर ममता दीदी ने जताई नाराजगी

Kolkata: राज्यसभा के सभापति उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की मिमिक्री करने वाले तृणमूल कांग्रेस के सांसद कल्याण बनर्जी के बर्ताव से मुख्यमंत्री ममता बनर्जी नाराज बतायी जा रही हैं।

कोलकाता, हि.स.। राज्यसभा के सभापति उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की मिमिक्री करने वाले तृणमूल कांग्रेस के सांसद कल्याण बनर्जी के बर्ताव से मुख्यमंत्री ममता बनर्जी नाराज बतायी जा रही हैं। तृणमूल कांग्रेस के एक नेता ने नाम उजागर नहीं करने की शर्त पर आज इस बारे में जानकारी दी है।

कल्याण बनर्जी ने जगदीप धनखड़ का उड़ाया मजाक

उन्होंने बताया है कि संसद परिसर के बाहर जिस तरह कल्याण बनर्जी ने जगदीप धनखड़ का मजाक उड़ाया है उससे लोगों में नाराजगी है। कल्याण के वीडियो को बड़े पैमाने पर सोशल मीडिया पर शेयर किया गया है, जिसके बाद लोग कह रहे हैं कि तृणमूल कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों के लोग खुद अपनी हार के लिए रास्ता बना रहे हैं। सोशल मीडिया पर शेयर इस वीडियो को लेकर तृणमूल कांग्रेस भी असहज स्थिति में है।

संवैधानिक पद पर बैठे हुए व्यक्ति का इस तरह से मजाक उड़ाना नागवार गुजर रहा है। खुद तृणमूल कांग्रेस ने भी इस मामले में मीडिया में सार्वजनिक तौर पर प्रतिक्रिया देने से इनकार कर दिया है। पार्टी प्रवक्ता कुणाल घोष से इस बारे में पूछे जाने पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया।

कल्याण बनर्जी पहले भी अपने बर्ताव के जरिए पार्टी को मुश्किल में डालते रहे

बहरहाल, एक अन्य नेता ने कहा कि कल्याण बनर्जी पहले से ही अपने बर्ताव के जरिए पार्टी को मुश्किल में डालते रहे हैं। बंगाल में भी ममता बनर्जी बनाम अभिषेक बनर्जी की बहस उन्होंने शुरू की थी जिसके बाद उन्हें माफी मांगनी पड़ी थी। अब जबकि लोकसभा चुनाव कुछ ही दिन रह गए हैं तब उनका इस तरह का बर्ताव निश्चित तौर पर पार्टी को नागवार गुजर रहा है।

राहुल गांधी उनका वीडियो बना रहे थे

उल्लेखनीय है कि श्रीरामपुर लोकसभा क्षेत्र से तृणमूल कांग्रेस के सांसद कल्याण बनर्जी ने मंगलवार को संसद परिसर में उपराष्ट्रपति की मिमिक्री की थी। विपक्ष के 141 सांसदों को सस्पेंड किए जाने को लेकर कांग्रेस और बाकी दलों के सदस्यों के साथ वह विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए थे। जब वह उपराष्ट्रपति की मिमिक्री कर रहे थे तब राहुल गांधी उनका वीडियो बना रहे थे।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

IPAC के दफ्तर पर ED का छापा, कोलकाता में रेड वाली जगह पहुंचीं ममता बनर्जी, बोलीं-एजेंसियों का गलत इस्तेमाल…

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। केंद्रीय जांच एजेंसी प्रवर्तन निदेशालय ने कोलकाता में IPAC प्रमुख प्रतीक जैन के आवास और कार्यालय पर छापेमारी की है। इस...
spot_img

Latest Stories

प्रियदर्शन ने किया बड़ा खुलासा, मैच से पहले उनकी कॉमेडी फिल्म देखते हैं विराट कोहली

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। प्रियदर्शन ने भारतीय सिनेमा में...

कौन हैं सोनम वांगचुक? जिनकी NSA के तहत हिरासत केंद्र सरकार ने की रद्द, जानिए क्यों लिया गया था हिरासत में

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। केंद्र सरकार ने सामाजिक कार्यकर्ता और...

Kuldeep Yadav की होने वाली दुल्हन कौन हैं? जानिए वंशिका चड्ढा की पढ़ाई, नौकरी और लव स्टोरी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार...

Rohit Shetty Birthday: इन फिल्मों ने सिनेमाघरों में चलाया था अपना जादू, आज भी देखना पसंद करते हैं दर्शक

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। फिल्म डायरेक्टर रोहित शेट्टी ने...