back to top
23.1 C
New Delhi
Tuesday, March 31, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Ram Mandir: रामलला के प्राण प्रतिष्ठा के दिन सद्भावना रैली निकालेंगी ममता बनर्जी, मस्जिद में चढ़ाएंगी चादर

Kolkata: पश्चिम बंगाल की CM ममता बनर्जी ने 22 जनवरी को अयोध्या में श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा वाले दिन कोलकाता सहित पूरे राज्य में सद्भावना रैली निकालने की घोषणा की है।

कोलकाता, हि.स. । पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आगामी 22 जनवरी को अयोध्या में श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा वाले दिन राजधानी कोलकाता सहित पूरे राज्य में सद्भावना रैली निकालने की घोषणा की है। कोलकाता में रैली का नेतृत्व वह खुद करेंगी और स्कूटर पर सवार होकर मस्जिद में चादर चढ़ाने जाएंगी। तृणमूल कांग्रेस के एक नेता ने शुक्रवार को इस बारे में जानकारी दी।

ममता बनर्जी निकालेंगी रैली

उन्होंने बताया कि सीएम आवास से थोड़ी दूरी पर हाजरा मोड़ से यह रैली शुरू होगी और पार्क सर्कस मैदान में खत्म होगी। रैली शुरू होने से पहले वह कालीघाट मंदिर में पूजा पाठ करेंगी। इसके बाद रैली का नेतृत्व करना शुरू करेंगी। अपराह्न 3:30 हाजरा रोड होते हुए मुस्लिम बहुल क्षेत्र पार्क सर्कस इलाके में पहुंचेंगी। यहां हजरा लॉ कॉलेज के पास मस्जिद में जाने के लिए ममता स्कूटर का सहारा लेंगी और चादर चढ़ाएंगी। उसके बाद फिर रैली में वापस आ जाएंगी। यही करीब में एक चर्च है। वहां भी जाकर वह प्रार्थना करेंगी। मुख्य रैली मुस्लिम बहुल क्षेत्र पार्क सर्कस के मैदान में होनी है जहां ममता संबोधन भी करेंगी।

सद्भावना रैली

उल्लेखनीय है कि 22 जनवरी को सद्भावना रैली के जरिए मुख्यमंत्री ने सभी धर्मों को एक साथ लेकर चलने का संदेश देने की कोशिश की है। उन्होंने कहा है कि हम लोग मजहब के आधार पर भेदभाव में विश्वास नहीं करते। इसलिए सद्भावना रैली का आयोजन कर रहे हैं।

22 जनवरी को कोलकाता में ये भी होगा

आगामी 22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा के भव्य कार्यक्रम का सीधा प्रसारण अब मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के आवास के पास होगा। कालीघाट के सीएम आवास से थोड़ी ही दूरी पर कालीघाट बहुमुखी सेवा समिति की ओर से इसका प्रसारण किया जाएगा। इसके साथ ही प्रसाद भी बंटेगा। समिति की ओर से यह जानकारी दी गई है। इस आयोजन के साथ ही भजन कीर्तन का भी कार्यक्रम होना है।

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

West Bengal Assembly Election 2026: बंगाल चुनाव से पहले BJP को बड़ा झटका, एक्ट्रेस पर्णो मित्रा TMC में शामिल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी (BJP) को बड़ा राजनीतिक झटका लगा है।...
spot_img

Latest Stories

Dry Days: अप्रैल में शराब प्रेमियों के लिए झटका! इन तारीखों पर बंद रहेंगी शराब की दुकानें

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप अप्रैल 2026 में पार्टी...

तनय नाम का मतलब-Tanay Name Meaning

Tanay Name Meaning -तनय नाम का मतलब: पुत्र /Son Origin...

इस Hanuman Jayanti भगवान को लगाएं ‘बेसन के लड्डुओं’ का भोग, ये रही खास रेसिपी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हनुमान जयंती (Hanuman Jayanti) का...

PMKVY क्या है? जानें योग्यता, जरूरी दस्तावेज और आवेदन की पूरी प्रक्रिया

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। PMKVY एक कौशल प्रशिक्षण योजना है...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵