back to top
22.1 C
New Delhi
Tuesday, March 31, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Ram Mandir: राममयी होगा कलकत्ता शहर, प्राण प्रतिष्ठा के दिन ममता बनर्जी के आवास के पास होगा लाइव प्रसारण

Kolkata: 22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा का भव्य कार्यक्रम CM ममता बनर्जी के आवास के पास कालीघाट बहुमुखी सेवा समिति की ओर से इसका प्रसारण किया जाएगा। इसके साथ ही प्रसाद भी बंटेगा।

कोलकाता, हि.स.। आगामी 22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा के भव्य कार्यक्रम का सीधा प्रसारण अब मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के आवास के पास होगा। कालीघाट के सीएम आवास से थोड़ी ही दूरी पर कालीघाट बहुमुखी सेवा समिति की ओर से इसका प्रसारण किया जाएगा। इसके साथ ही प्रसाद भी बंटेगा। समिति की ओर से यह जानकारी दी गई है। इस आयोजन के साथ ही भजन कीर्तन का भी कार्यक्रम होना है।

कलकत्ता हाई कोर्ट ने दी जानकारी

इसके लिए पुलिस के पास आवेदन किया गया था लेकिन कोलकाता पुलिस ने अनुमति नहीं दी थी। इसके बाद समिति की ओर से कलकत्ता हाई कोर्ट में की याचिका लगाई गई थी। समिति के एक सदस्य ने बताया कि न्यायमूर्ति जय सेन गुप्ता की एकल पीठ ने इसकी अनुमति दे दी है। साथ ही कार्यक्रम को सुरक्षा प्रदान करने को भी कहा गया है।

प्राण प्रतिष्ठा समारोह का होगा लाइव प्रसारण

अयोध्या राम मंदिर के उद्घाटन का सीधा प्रसारण करने और दक्षिण कोलकाता के देशप्राण ससमल पार्क में पूजा और कीर्तन आयोजित होगा। भाजपा समर्थित संगठन ने एक अस्थायी मंच का निर्माण करके पूजा, कीर्तन करने और प्रसाद वितरित करने की भी अनुमति मांगी थी। न्यायालय ने इन आयोजनों को सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे के बीच अनुमति दी बशर्ते प्रतिभागी की सीमा 60 व्यक्तियों से अधिक न हो।

कोर्ट ने पुलिस को दिए आदेश

पीठ ने कहा, ”इसलिए याचिकाकर्ता को 22 जनवरी को देशप्राण ससमल पार्क के एक हिस्से (करीब आधे) पर सुबह 9 बजे से 6 बजे तक कार्यक्रम आयोजित करने की अनुमति दी जाती है। कार्यक्रम में प्रतिभागियों की संख्या 60 से अधिक नहीं होनी चाहिए। यदि आवश्यक हो तो पुलिस प्राधिकारी आवश्यक सहायता प्रदान करेंगे। याचिकाकर्ता ध्वनि उपकरणों के उपयोग और अन्य प्रचलित कानूनों के संबंध में आवश्यक मानदंडों का पालन करेगा।”

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

West Bengal Assembly Election 2026: बंगाल चुनाव से पहले BJP को बड़ा झटका, एक्ट्रेस पर्णो मित्रा TMC में शामिल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी (BJP) को बड़ा राजनीतिक झटका लगा है।...
spot_img

Latest Stories

Dry Days: अप्रैल में शराब प्रेमियों के लिए झटका! इन तारीखों पर बंद रहेंगी शराब की दुकानें

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप अप्रैल 2026 में पार्टी...

तनय नाम का मतलब-Tanay Name Meaning

Tanay Name Meaning -तनय नाम का मतलब: पुत्र /Son Origin...

इस Hanuman Jayanti भगवान को लगाएं ‘बेसन के लड्डुओं’ का भोग, ये रही खास रेसिपी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हनुमान जयंती (Hanuman Jayanti) का...

PMKVY क्या है? जानें योग्यता, जरूरी दस्तावेज और आवेदन की पूरी प्रक्रिया

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। PMKVY एक कौशल प्रशिक्षण योजना है...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵