back to top
24.1 C
New Delhi
Thursday, April 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Bharat Jodo Nyay Yatra: बंगाल पहुंची राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’, अधीर रंजन चौधरी ने किया स्वागत

Kolkata: राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा ने आज असम से पश्चिम बंगाल में प्रवेश किया। कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने राहुल गांधी का बंगाल के कूचबिहार में स्वागत किया।

कोलकाता, हि.स.। कांग्रेस नेता राहुल गांधी नेतृत्व में चल रही कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा गुरुवार दोपहर पश्चिम बंगाल में प्रवेश कर गई है। असम से कूचबिहार के रास्ते बंगाल में यात्रा के प्रवेश करने के बाद राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर हमला बोला। उन्होंने विश्वास जताया कि विपक्षी गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव एलायंस’ (इंडी गठबंधन) देशभर में अन्याय के खिलाफ एकजुट होकर लड़ेगा।

अधीर रंजन चौधरी ने राहुल गांधी का किया स्वागत

राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा ने कूचबिहार जिले के बशीरहाट में प्रवेश हुई। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी ने यहां पहुंचने पर राहुल गांधी का गर्मजोशी से स्वागत किया। असम कांग्रेस अध्यक्ष रिपुन बोरा ने अधीर चौधरी को तिरंगा सौंप कर बंगाल में इसकी शुरुआत की। राहुल गांधी ने कहा कि यात्रा से ‘न्याय’ शब्द को इसलिए जोड़ा गया है, क्योंकि देशभर में अन्याय व्याप्त है। गठबंधन देशभर में व्याप्त अन्याय के खिलाफ लड़ेगा।

ममता बनर्जी ने कांग्रेस को दिया झटका

पश्चिम बंगाल में यात्रा के आने से एक दिन पहले ही बुधवार को ‘इंडी’ के घटक दल तृणमूल कांग्रेस की अध्यक्ष ममता बनर्जी ने अचानक घोषणा कर दी कि लोकसभा चुनाव में उनकी पार्टी पश्चिम बंगाल में अकेले मैदान में उतरेगी। इससे विपक्षी गठबंधन को झटका लगा। इसके बाद कांग्रेस की प्रतिक्रिया आई कि ममता बनर्जी के बिना गठबंधन की कल्पना भी नहीं की जा सकती।

पश्चिम बंगाल में यह यात्रा 523 किलोमीटर की दूरी तय करेगी

गठबंधन में कांग्रेस के सहयोगी माकपा और अन्य वाम दल ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ में भाग ले सकते हैं। पश्चिम बंगाल में यह यात्रा 523 किलोमीटर की दूरी तय करेगी और 6 जिलों तथा 6 लोकसभा क्षेत्रों से गुजरेगी। अप्रैल-मई 2021 में पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के बाद से यह राहुल गांधी का पहला बंगाल दौरा है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

West Bengal Elections 2026: Kanthi Uttar सीट पर किसका पलड़ा भारी? जानें पूरा राजनीतिक समीकरण

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में Kanthi Uttar सीट एक बार फिर चर्चा के केंद्र में है। पूर्वी मेदिनीपुर जिले की...
spot_img

Latest Stories

वीरांश नाम का मतलब- Viransh Name Meaning

Meaning of Viransh /वीरांश नाम का मतलब: Part of...

Panchayat Season 5 की कहानी से हटा पर्दा, जानिए इस सीजन में क्या होगा सचिव जी का हाल

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। प्राइम वीडियो ने लोकप्रिय वेब...

Vaibhav Sooryavanshi की टीम इंडिया में एंट्री पर अश्विन का ब्रेक: ”जरा ठहरो, वक्त आने दो”

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 में धमाकेदार प्रदर्शन कर...

पवन सिंह को मिलेगा मेहनत का फल: BJP में कौन सा मिलेगा पद मनोज तिवारी किया साफ, बोले- पार्टी जल्द दे सकती है…

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भोजपुरी इंडस्ट्री के पावरस्टार पवन सिंह...

Chandigarh Blast: चंडीगढ़ में पंजाब BJP ऑफिस के बाहर धमाका, पूरे शहर में हाई अलर्ट जारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। चंडीगढ़ में पंजाब बीजेपी दफ्तर के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵