back to top
26.1 C
New Delhi
Wednesday, March 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

BJP नेता ने IPS अफसर को कहा ‘खालिस्तानी’, विरोध में सिख समुदाय के लोगों ने घेरा कोलकाता का बीजेपी ऑफिस

Bengal News: संदेशखाली के धामाखाली में नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी को पुलिस द्वारा रोके जाने के बाद सिख आईपीएस अधिकारी जसप्रीत सिंह को कथित तौर पर खालिस्तानी कहने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है।

कोलकाता, (हि.स.)। संदेशखाली के धामाखाली में नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी को पुलिस द्वारा रोके जाने के बाद सिख आईपीएस अधिकारी जसप्रीत सिंह को कथित तौर पर खालिस्तानी कहने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। शुभेंदु अधिकारी की उक्त टिप्पणी को लेकर सिख समुदाय के लोग भाजपा के मुरलीधर सेन लेन स्थित कार्यालय के समक्ष बुधवार सुबह से ही धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। उनकी मांग है कि भाजपा नेताओं को इसके लिए तुरंत माफी मांगनी चाहिए, नहीं तो आने वाले दिनों में विरोध प्रदर्शन और उग्र होगा।

राज्य पुलिस ने भी इसका वीडियो पोस्ट कर विरोध जताया है

उल्लेखनीय है कि शुभेंदु अधिकारी एवं विधायक अग्निमित्रा पाल सहित राज्य भाजपा का एक प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को संदेशखाली गया था। वहां धामाखाली में रोके जाने पर ड्यूटी पर तैनात एक सिख पुलिस अधिकारी जसप्रीत सिंह के साथ भाजपा नेताओं की बहस हो गई। विवाद के दौरान कथित तौर पर शुभेंदु अधिकारी ने ड्यूटी पर तैनात जसप्रीत सिंह को “खालिस्तानी” कह दिया। इस पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने तीखी प्रतिक्रया व्यक्त की है। राज्य पुलिस ने भी इसका वीडियो पोस्ट कर विरोध जताया है।

यह जानबूझकर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के लिए किया गया है

एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में राज्य पुलिस साउथ एडीजी सुप्रतिम सरकार ने कहा कि विपक्षी नेता ने ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारी जसप्रीत सिंह को खालिस्तानी कहा। यह जानबूझकर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के लिए किया गया है। हम इसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेंगे।

देश की आजादी की लड़ाई में सिखों ने अहम भूमिका निभाई है

विवाद बढ़ने पर मंगलवार देर रात शुभेंदु ने इस पर सफाई दी है। शुभेंदु ने कहा, ””हमें पाकिस्तान-खालिस्तानी पर बात करने की जरूरत नहीं है। अधिकारी का बर्ताव असभ्य था। वह नाटक करके मुख्यमंत्री के पास अपना नंबर बढ़ाने की कोशिश कर रहे हैं। न तो मैंने और न ही हमारे साथियों ने किसी धर्म पर हमला करते हुए कुछ कहा। हम गुरु नानक जी को प्रणाम करते हैं। मैं सिख धर्म का सम्मान करता हूं। देश की आजादी की लड़ाई में सिखों ने अहम भूमिका निभाई है।

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

पश्चिम बंगाल सरकार ने बेरोजगार युवाओं के लिए की बड़ी घोषणा, हर माह मिलेगा 1500 रुपये मासिक भत्ता

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल सरकार ने 2026 के विधानसभा चुनाव से पहले बेरोजगार युवाओं के लिए एक नई योजना की...
spot_img

Latest Stories

ये क्या बोल गए आफरीदी… टीम इंडिया को लेकर उनका बयान फिर बना चर्चा का विषय

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत ने टी20 विश्व कप 2026...

बेला नाम का मतलब- Bela Name Meaning

Meaning of Bela /बेला नाम का मतलब: Beautiful/सुंदर Origin /...

Ekadashi March 2026: कब है पापमोचनी और कामदा एकादशी? जानें सही तिथि और मुहूर्त

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। चैत्र मास सनातन परंपरा में अत्यंत...

कल खत्म हो जाएगी NEET UG 2026 की आवेदन प्रक्रिया, फटाफट करें अप्लाई; जानिए कितनी है आवेदन फीस

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अगर आप मेडिकल फील्ड में करियर...

CBSE 12वीं के पेपर में QR कोड स्कैन करते ही खुला YouTube, छात्रों में मची हलचल; जानिए बोर्ड ने क्या कहा?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) के...

Tarvel Tips: दोस्तों के साथ घूमने का हैं मन, तब इन खास बातों का रखें ध्यान

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अगर आप मार्च के महीने...