back to top
19.1 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

W.Bengal: DA की मांग को लेकर कर्मचारियों का आंदोलन, कलकत्ता उच्च न्यायालय ने विरोध प्रदर्शन की सशर्त दी अनुमति

West Bengal: पश्चिम बंगाल सचिवालय नवान्न के पास पुलिस और डीए वृद्धि की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे राज्य के सरकारी कर्मचारियों के बीच शुक्रवार सुबह झड़प हो गई।

हाई कोर्ट की इजाजत के बावजूद प्रदर्शन की इजाजत नहीं दी गई

इसके बाद आंदोलनकारी शुक्रवार सुबह धरना देने के लिए दोबारा नवान्न बस स्टैंड के पास पहुंच गए। प्रदर्शनकारियों को शुरुआत में पुलिस ने बैरिकेड्स लगाकर रोका। आरोप है कि हाई कोर्ट की इजाजत के बावजूद उन्हें नवान्न बस स्टैंड पर प्रदर्शन की इजाजत नहीं दी गई। हालांकि, प्रदर्शनकारी सड़क पर ही बैठे रहे। पुलिस ने जब उन्हें सड़क से हटने को कहा तो विवाद शुरू हो गया। प्रदर्शनकारियों में से एक भास्कर घोष ने कहा, ”हम अदालत के आदेश का पालन करते हुए यहां बैठकर विरोध जताने आए हैं। कोर्ट ने आदेश दिया है कि हम दो हजार वर्ग फीट जगह में बैठ सकते हैं। जब तक हमें वह जगह नहीं दी जाती, हम सड़क नहीं छोड़ेंगे.”

पुलिस के लिए निर्धारित स्थान पर उनके बैठने की व्यवस्था की

बाद में पुलिस ने बैरिकेड हटा दिया। नवान्न सभा भवन के पास पुलिस के लिए निर्धारित स्थान पर उनके बैठने की व्यवस्था की गयी है। फिलहाल प्रदर्शनकारी वहीं बैठे हुए हैं।

कलकत्ता उच्च न्यायालय ने विरोध प्रदर्शन करने की सशर्त अनुमति दी थी

उल्लेखनीय है कि गुरुवार को कलकत्ता उच्च न्यायालय ने डीए आंदोलनकारियों को राज्य सचिवालय नवान्न बस स्टैंड के पास बैठकर विरोध प्रदर्शन करने की सशर्त अनुमति दी थी। जस्टिस राजशेखर मंथा ने गुरुवार को कहा कि धरना कार्यक्रम 72 घंटे से ज्यादा नहीं हो सकता। वहां एक समय में 300 से ज्यादा लोग मौजूद नहीं रह सकते। इस पर राज्य सरकार की ओर से आपत्ति जताई गई थी जिस पर जज ने कहा, अगर रेड रोड पर या जहां धारा 144 लगी है वहां राजनीतिक कार्यक्रमों की इजाजत है तो सचिवालय के सामने क्यों नहीं?

केंद्र सरकार के कर्मचारियों के समान डीए दिए जाने की मांग

हाई कोर्ट की अनुमति मिलने के बाद ही संगमरी संयुक्त मंच ने नवान्न अभियान की तारीख की घोषणा की। उन्होंने 22, 23 और 24 दिसंबर यानी शुक्रवार से रविवार तक नवान्न बस स्टैंड के सामने विरोध प्रदर्शन कार्यक्रम का आह्वान किया है। आंदोलनकारी केंद्र सरकार के कर्मचारियों के समान डीए दिए जाने की मांग को लेकर लगातार धरना प्रदर्शन कर रहे हैं।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की पांच सीटों के लिए 16 मार्च को मतदान प्रस्तावित है। विधानसभा में संख्या बल को...
spot_img

Latest Stories

वाणीश नाम का मतलब- Vaneesh Name Meaning

Meaning of Vaneesh / वाणीश नाम का मतलब: Lord...

14 या 15 मार्च, कब रखा जाएगा पापमोचनी एकादशी व्रत? जानें तिथि से लेकर पूजा विधि तक

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। पापमोचिनी एकादशी पड़ने जा रही...

उत्तम नगर हत्याकांड के नाम पर फर्जीवाड़ा बेनकाब, 2 दिन में ठग लिए लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में 4 मार्च को...