back to top
32.1 C
New Delhi
Wednesday, March 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Loksabha Election: श्रीरामपुर सीट पर कल्याण बनर्जी की दामाद कबीर शंकर बोस से सीधी टक्कर, जानें राजनीतिक इतिहास

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव के ऐलान के बाद पश्चिम बंगाल में राजनीतिक दलों के बीच सियासी दंगल शुरू हो चुका है।

कोलकाता, (हि.स.)। लोकसभा चुनाव के ऐलान के बाद पश्चिम बंगाल में राजनीतिक दलों के बीच सियासी दंगल शुरू हो चुका है। कई सीटों पर लड़ाई दिलचस्प होने वाली है जिसमें हुगली जिले की श्रीरामपुर लोकसभा सीट भी है। इसकी वजह है कि यहां से मौजूदा सांसद तृणमूल कांग्रेस के कल्याण बनर्जी हैं।

तृणमूल कांग्रेस ने इसबार भी श्रीरामपुर से उन्हें ही उम्मीदवार बनाया है

वरिष्ठ अधिवक्ता कल्याण बनर्जी विवादित बयान और अजीबोगरीब बर्ताव को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। हाल ही में वे राज्यसभा के सभापति और उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की मिमिक्री कर आलोचनाओं में घिर गए थे। तृणमूल कांग्रेस ने इसबार भी श्रीरामपुर से उन्हें ही उम्मीदवार बनाया है।

दिलचस्प बात ये है कि कबीर शंकर बोस, कल्याण बनर्जी के पूर्व दामाद हैं

दूसरी ओर भाजपा ने उनके खिलाफ कबीर शंकर बोस को मैदान में उतारा है जो पार्टी के जुझारू नेताओं में से एक हैं। दिलचस्प बात ये है कि कबीर शंकर बोस, कल्याण बनर्जी के पूर्व दामाद हैं। उनकी बेटी से कबीर शंकर बोस की शादी हुई थी लेकिन अब दोनों में तलाक हो चुका है। गत रविवार को भाजपा ने 111 उम्मीदवारों की सूची जारी की जिसमें श्रीरामपुर से कबीर शंकर बोस का नाम था।

कल्याण बनर्जी और कबीर शंकर बोस के बीच रिश्ते हमेशा तल्ख रहे हैं

फिलहाल वाम दलों और कांग्रेस की ओर से इस सीट पर उम्मीदवार का ऐलान नहीं किया गया है लेकिन यह तय है कि लड़ाई यहां सीधे तौर पर तृणमूल और भाजपा की ही होने वाली है। कल्याण बनर्जी और कबीर शंकर बोस के बीच रिश्ते हमेशा तल्ख रहे हैं। कल्याण उन्हें फूटी आंखों से भी नहीं देख सकते। अब जबकि वह भाजपा के उम्मीदवार हैं तो लड़ाई कांटे की होने वाली है। कबीर शंकर बोस भी कल्याण बनर्जी की तरह धाकड़ अधिवक्ता भी हैं।

क्या है भौगोलिक स्थिति?

श्रीरामपुर पश्चिम बंगाल का महत्वपूर्ण संसदीय क्षेत्र है। इस सीट पर कांग्रेस का भी सांसद रहा है, सीपीआई का भी लेकिन यह संसदीय क्षेत्र उन क्षेत्रों में शामिल है जहां तृणमूल कांग्रेस ने बहुत जल्द ही पकड़ बना ली थी।

श्रीरामपुर संसदीय क्षेत्र का पूरा इलाका हावड़ा और हुगली जिले के तहत आता है। 2011 की जनगणना के अनुसार यहां की कुल आबादी 24 लाख 20 हजार 557 है। इसमें 24.34 फीसदी आबादी ग्रामीण और 75.66 फीसदी शहरी है। यहां अनुसूचित जाति और जनजाति का रेश्यो 14.43 और 0.9 पर्सेंट है। 2017 की वोटर लिस्ट के मुताबिक यहां मतादाताओं की संख्या 17 लाख 25 हजार 419 है।

क्या है राजनीतिक इतिहास ?

यह ऐसा क्षेत्र है जहां ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस की धमक सबसे पहले दिखाई देने लगी थी। 2004 में तृणमूल कांग्रेस यहां से दूसरे नंबर पर रही थी। 2009 में तृणमूल कांग्रेस ने सीपीएम से यह सीट छीन ली थी और कल्याण बनर्जी सांसद चुने गए थे।

क्या है 2019 का जनादेश ?

चुनाव में 11 उम्मीदवार मैदान में थे। तृणमूल कांग्रेस की ओर से कल्याण बनर्जी, माकपा से तीर्थंकर रे, भाजपा से देवजीत सरकार, कांग्रेस से देबब्रत बिस्वास, बहुजन समाज पार्टी से लक्ष्मण रजक, इंडियन यूनिटी सेंटर से काशीनाथ मूर्मू, सोशलिस्ट यूनिटी सेंटर ऑफ इंडिया (कम्युनिस्ट) से प्रद्युत चौधरी और राष्ट्रीय जनाधिकार सुरक्षा पार्टी से प्रभाष चंद्र उम्मीदवार थे। इसके अलावा तीन प्रत्याशी निर्दलीय चुनाव में उतरे थे।

तृणमूल कांग्रेस के कल्याण बनर्जी को छह लाख 37 हजार 707 वोट मिले। भाजपा के देवजीत सरकार को पांच लाख 39 हजार 171 वोट मिले। सीपीआई (एम) के तीर्थंकर रे को एक लाख 52 हजार 281 वोट मिले थे।

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

आंख और मुंह कितने सेंटीमीटर खुले? BJP पर जमकर गरजे अखिलेश यादव, कहा- सम्मान नहीं तो अपमान भी न करें

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश की राजधानी Lucknow में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के प्रस्तावित कार्यक्रम को प्रशासन ने सशर्त अनुमति दे दी...
spot_img

Latest Stories

भारत में क्या है इच्छा मृत्यु की प्रक्रिया? विदेशों से कितनी अलग है पूरी प्रक्रिया

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बुधवार 11 मार्च को सुप्रीम कोर्ट...

बॉक्स ऑफिस पर The Kerala Story 2 का रहा अच्छा प्रदर्शन, जानिए कलेक्शन रिपोर्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। 'द केरल स्टोरी 2: गोज...

कीर्ति आजाद के बेतुके बयान पर भड़के भारतीय क्रिकेट के बड़े दिग्गज, हरभजन ने भी जमकर लताड़ लगाई

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। न्यूजीलैंड को परास्त करके टी20 विश्व...

Gas Supply Crisis: कहीं गैस बुकिंग ठप तो कहीं लंबी लाइनें, कई शहरों में LPG को लेकर बढ़ी परेशानी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मध्य पूर्व में जारी तनाव...

हरीश राणा को SC ने इच्छा मृत्यु की इजाजत दी, देश में पहली बार हुआ ऐसा फैसला

नई दिल्ली/ रफ्तार डेस्क। सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को...

आज OTT पर लगेगा क्राइम पॉलीटिकल फिल्मों का ड्रामा, जानिए रिलीज होगी कौन सी फिल्म और सीरीज?

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। ओटीटी प्लेटफॉर्म पर हर महीने...