back to top
19.1 C
New Delhi
Monday, March 16, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बांग्लादेशी सांसद की हत्या में हनी ट्रैप के एंगल की आशंका, पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर शुरू की अपनी जांच

Anwarulal Ajmi: पश्चिम बंगाल की सीआईडी ने सांसद की हत्या में हनी ट्रैप की आशंका जताई है और इस एंगल से भी अपनी जांच कर रही है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। बांग्लादेश के सांसद अनवारुलल अजमी अनार की हत्या को लेकर पश्चिम बंगाल की सीआईडी ने अपनी जांच तेज कर दी है। सांसद का शव बीते दिनों में कोलकाता के एक फ्लैट से मिला था। कोलकाता पुलिस ने मामले को समझने के लिए अपनी जांच में तेजी कर दी है। पश्चिम बंगाल की सीआईडी ने सांसद की हत्या में हनी ट्रैप की आशंका जताई है और इस एंगल से भी अपनी जांच कर रही है।

पुलिस ने आरोपी की पहचान सार्वजनिक नहीं की है

पुलिस बांग्लादेशी सांसद की हत्या में हनी ट्रैप के एंगल को लेकर भी अपनी जांच कर रही है। पुलिस ने बांग्लादेशी सांसद अनवारुल अजीम अनार की हत्या से जुड़े एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस को इस मामले में आशंका है कि बांग्लादेशी सांसद को एक महिला ने न्यू टाउन के एक फ्लैट में प्रलोभन देकर ले गई थी। जहां भाड़े के हत्यारों ने सांसद की हत्या कर दी होगी। पुलिस ने बांग्लादेशी सांसद की हत्या के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। इस आरोपी ने हत्या के मुख्य आरोपियों में से एक से मुलाकात की थी। यह आरोपी बांग्लादेश की सीमा से जुड़े पश्चिम बंगाल के एक इलाके का निवासी है। पुलिस ने आरोपी की पहचान सार्वजनिक नहीं की है।

पश्चिम बंगाल पुलिस हनी ट्रैप के एंगल से भी इस हत्या की जांच कर रही है

पुलिस के अनुसार बांग्लादेशी सांसद जिस फ्लैट में आखिरी बार गए थे, वहां वे हनी ट्रैप का शिकार हो गए होंगे। जिस महिला ने बांग्लादेशी सांसद को प्रलोभन देकर उस फ्लैट में बुलाया, वह महिला बांग्लादेशी सांसद के दोस्त की करीबी थी। पुलिस को इस बात पर पूरी तरह से शक है कि आरोपी महिला द्वारा प्रलोभन देकर सांसद को न्यू टाउन के फ्लैट पर बुलाने के बाद, भाड़े के हत्यारों ने उनकी हत्या कर दी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बताया जा रहा है कि इस हत्या में सांसद के मित्र ने 5 करोड़ की सुपारी दी थी। वहीं बांग्लादेश सरकार ने भी बुधवार को जानकारी दी थी कि सांसद की हत्या के मामले में तीन लोगो को गिरफ्तार किया गया है। पश्चिम बंगाल पुलिस हनी ट्रैप के एंगल से भी इस हत्या की जांच कर रही है।

हनी ट्रैप होता क्या है

अब आपके मन से सवाल आ रहा होगा कि हनी ट्रैप होता क्या है। जब आरोपी किसी महिला की मदद से किसी व्यक्ति से कुछ महत्वपूर्ण जानकारी निकलवाना चाहते हैं तो वह आपराधिक प्रवृति वाली महिलाओं से इस टारगेट को अंजाम देते हैं। कहने का मतलब है कि आरोपी महिला अपने सौंदर्य आदि का प्रलोभन देकर उस व्यक्ति से महत्वपूर्ण जानकारी आदि निकलवाने का कार्य करती है।

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

बांग्लादेश की नई सरकार में धार्मिक विविधता: एक हिंदू और एक बौद्ध मंत्री को मिली जगह

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बांग्लादेश में तारिक रहमान ने प्रधानमंत्री पद की शपथ ले ली है। उनके साथ कई मंत्रियों ने भी शपथ ग्रहण की।...
spot_img

Latest Stories

प्रहार नाम का मतलब – Prahar Name Meaning

Prahar Name Meaning – प्रहार नाम का मतलब :Attack/वार,...

सैलरी तो बढ़ी लेकिन जेब है खाली…जानिए क्या है लाइफस्टाइल इंफ्लेशन और इससे बचाव के तरीके

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पैसा किसे प्यारा नहीं होता? लोग...

West Bengal Assembly 2026: बिधाननगर सीट पर किसका रहा है पलड़ा भारी, जानिए यहां का सियासी इतिहास

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव मुहाने...

जब देश में है तेल के कुएं का भंडार तो भारत विदेशों से क्यों खरीदता है क्रूड ऑयल?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। इस बात में कोई दोराहे नहीं...

LPG, CNG और PNG में क्या होता है अंतर? जानिए रसोई से गाड़ियों तक इन गैसों का काम

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। मध्य-पूर्व में बढ़ते तनाव, खासकर Iran...

Solo घूमने के लिए भारत की ये बेस्ट जगहें, जहां मिलेगा सुकून

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में ज्यादातर...