back to top
26.1 C
New Delhi
Monday, March 9, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

West Bengal: दक्षिण 24 परगना में मतगणना की ‘खूनी रात’, चुनाव ने फिर ली जान, पुलिस अफसर को भी लगी गोली

West Bengal Panchayat Election Result 2023: पंचायत चुनाव की मतगणना में पश्चिम बंगाल में मंगलवार और बुधवार की दरमियानी रात को फिल्मों की तरह एक्शन देखने को मिला।

कोलकाता, हि.स.। एक्शन फिल्मों में आतंकियों के हमले में पुलिस प्रशासन के लोग एक घर के अंदर छुप कर अपनी जान बचाते हैं और बाद में बड़ा ऑपरेशन चलाकर उन्हें सुरक्षित बचाया जाता है। इस पूरी वारदात के दौरान फंसे हुए लोगों की जान हथेली पर रहती है और कब कौन मारा जाएगा, कोई नहीं जानता। ऐसा ही दृश्य लोकतंत्र का उत्सव कहे जाने वाले पंचायत चुनाव की मतगणना में पश्चिम बंगाल में मंगलवार और बुधवार की दरमियानी रात देखने को मिला।

रात भर जान हथेली पर रखकर फंसे रहे टीएमसी नेता और पुलिस

दक्षिण 24 परगना के भांगड़ में एक मतगणना केंद्र के अंदर स्थानीय बीडीओ, बीडीओ ऑफिस में काम करने वाले कर्मचारी, बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी और तृणमूल नेता अराबुल इस्लाम सहित अन्य लोग रात भर अपनी जान को हथेली पर रखकर फंसे रहे। एक-एक पल जब गुजर रहा था और लगातार बमबारी, गोलीबारी आगजनी, तोड़फोड़ हो रही थी तो यहां फंसे लोग यही सोच रहे थे कि संभवतः यह रात उनके जीवन की आखिरी रात है। यहां स्थानीय अतिरिक्त जिला पुलिस अधीक्षक और उनके बॉडीगार्ड को भी गोली लगी है, जिन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया है।

पुलिस ने अभियान चला कर सभी को बचाया

दावा किया जा रहा है कि गोली लगने की वजह से आईएसएफ के दो कार्यकर्ताओं को भी मौत हुई है। जैसे- तैसे रात गुजरने के बाद सुबह के समय आईपीएस अधिकारी सिद्धि नाथ गुप्ता के नेतृत्व में पुलिस टीम ने इन सभी लोगों को सुरक्षित निकालने के लिए अभियान चलाया और मतगणना केंद्र के अंदर से तृणमूल नेता अराबुल इस्लाम सहित बीडीओ, और दफ्तर में काम करने वाले सभी कर्मचारियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। अंदर से गोलियों से छलनी हुए एक व्यक्ति को भी निकाल कर अस्पताल पहुंचाया गया जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया है। दावा किया जा रहा है कि वह आईएसएफ का कार्यकर्ता है। पार्टी ने अपने एक और कार्यकर्ता की गोली लगने से मौत का दावा किया है। हालांकि पुलिस ने इस मामले में चुप्पी साध रखी है। उल्लेखनीय है कि इस क्षेत्र में रातभर हुई हिंसा में 20 से अधिक पुलिस गाड़ियों में आग लगा दी गई है।

Advertisementspot_img

Also Read:

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की पांच सीटों के लिए 16 मार्च को मतदान प्रस्तावित है। विधानसभा में संख्या बल को...
spot_img

Latest Stories

शाश्वत नाम का मतलब- Shashwat Name Meaning

शाश्वत नाम का मतलब – Shashwat Name Meaning: Infinite/अनंत Origin...

कब रखा जाएगा शीतला सप्तमी का व्रत? जानें तिथि, महत्व और पूजा विधि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। शीतला सप्तमी का व्रत हिंदू...

FD Scheme: एफडी कराने की सोच रहे हैं तो पत्नी के नाम से कराएं, हो जाएंगे मालामाल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जैसे जैसे निवेश के नए नए...

T20 WC Final: भारत की जीत से बौखलाए शोएब अख्तर, BCCI पर लगा दिए गंभीर आरोप

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। 8 मार्च की रात जब भारत...

पश्चिम बंगाल चुनाव महज 3 चरणों में कराने की मांग, BJP ने चुनाव आयोग से की अपील

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल में होने वाले विधानसभा...

‘धुरंधर 2’ ने रिलीज से पहले ही कर लिया काफी कलेक्शन, जानिए पूरी जानकारी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर'...

Travel Tips: Manali और Kasol में कौन है बेस्ट, ट्रिप से पहले पढ़ें जरूरी टिप्स

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप इस वीकेंड घूमने के...