back to top
29.1 C
New Delhi
Wednesday, March 18, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Gyanvapi Case: वाराणसी के ज्ञानवापी परिसर में कड़ी सुरक्षा के बीच पढ़ी गई जुमे की नमाज, ASI रिपोर्ट सार्वजनिक

Gyanvapi Masjid Case: ज्ञानवापी परिसर की एएसआई सर्वे की रिपोर्ट सार्वजनिक होने के बाद शुक्रवार को कड़ी सुरक्षा के बीच ज्ञानवापी व अन्य मस्जिदों में जुमे की नमाज पढ़ी गई।

वाराणसी, (हि.स.)। ज्ञानवापी परिसर की एएसआई सर्वे की रिपोर्ट सार्वजनिक होने के बाद शुक्रवार को कड़ी सुरक्षा के बीच ज्ञानवापी व अन्य मस्जिदों में जुमे की नमाज पढ़ी गई। ज्ञानवापी में जुमे की नमाज से पहले पुलिसबल की तैनाती की गई थी। अफसर फोर्स के साथ ज्ञानवापी और आसपास की गलियों में लगातार गश्त करते रहे। पूरे जिले के मस्जिदों, इबादतगाहों पर फोर्स तैनात रही।

ज्ञानवापी के आसपास पुलिस की जबरदस्त नाकेबंदी

एएसआई की रिपोर्ट के सार्वजनिक होने के बाद तरह-तरह की चर्चाओं को देखते हुए जुमे की नमाज के पहले से ही पुलिस बल सतर्क रही। ज्ञानवापी के गेट-4 से आने-जाने वाले लोगों पर नजर रखी गई। ज्ञानवापी के आसपास पुलिस की जबरदस्त नाकेबंदी भी दिख्री। एक बजे के बाद होने वाली नमाज के लिए दोपहर साढ़े 12 बजे से ही नमाजियों के आने का सिलसिला शुरू हो गया। अजान के बाद जुमे की नमाज अदा की गई।

हिन्दू पक्ष के अधिवक्ता विष्णु शंकर जैन ने साक्ष्यों की विस्तार से जानकारी दी

गौरतलब हो कि गुरुवार शाम ज्ञानवापी परिसर में हुए भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) की वैज्ञानिक सर्वे रिपोर्ट सार्वजनिक हो गई। न्यायालय के आदेश पर सर्वे रिपोर्ट की नकल प्राप्त होने के बाद वादी हिन्दू पक्ष के अधिवक्ता विष्णु शंकर जैन ने पत्रकार वार्ता कर सर्वे में मिले तथ्यों और साक्ष्यों की विस्तार से जानकारी दी थी। उन्होंने कहा था कि ज्ञानवापी परिसर में मौजूद ढांचा (मस्जिद) से पहले वहां हिन्दू मंदिर था। एएसआई सर्वे में मंदिर से जुड़े 34 साक्ष्य सामने आये हैं। ढांचे की पश्चिमी दीवार प्राचीन मंदिर की है जिसके ऊपर दूसरा ढांचा बनाया गया है।

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

Bihar Elections: आज ही होगा बिहार चुनाव 2025 की तारीखों का ऐलान! EC करेगा शाम 4 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की तारीखों का ऐलान आज सोमवार, 6 अक्टूबर को होने जा रहा है। भारत निर्वाचन आयोग (Election...
spot_img

Latest Stories

वृत्तिका नाम का मतलब-Vrittika Name Meaning

Vrittika Name Meaning वृत्तिका नाम का मतलब : Light...

एक दिन में कितनी कमाई करती है भारत सरकार? जानिए सालभर की कमाई का पूरा हिसाब

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारत दुनिया की सबसे तेजी से...

सिर्फ 2 गेंदों में हैट्रिक? यह भारतीय गेंदबाज कर चुका है हैरतअंगेज कारनामा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 सीजन की शुरुआत होने...

Chaitra Navratri पर दिल्ली के इन जगहों से करें सबसे बढ़िया शॉपिंग? जानिए सारी जानकारी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र का महीना शुरू होने...

राजनीति में कभी फुल स्टॉप नहीं होता, खरगे के बयान पर PM मोदी ने की तारीफ

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राज्यसभा में विदाई समारोह के दौरान...

The Kerala Story 2 ने दिखाया कमाल, बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पंहुचा 50 करोड़ के पार

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। 'द केरल स्टोरी' (The Kerala...