back to top
27.1 C
New Delhi
Friday, March 13, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

वाराणसी सीट से कॉमेडियन श्याम रंगीला का नामांकन हुआ खारिज, पीएम मोदी के खिलाफ निर्दलीय भरा था पर्चा

Shyam Rangeela Nomination Canceled: काशी से कॉमेडियन श्याम रंगीला ने नरेंद्र मोदी के खिलाफ निर्दलीय उम्मीदवार का पर्चा भरा था। आज कॉमेडियन श्याम रंगीला द्वारा दखिल किया गया पर्चा खारिज हो गया।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। देश में लोकसभा चुनाव की सरगर्मी बीतते दिनों को साथ तेज होती नजार आ रही है। चार चरणों में हो चुके चुनाव के बाद भी उत्तर प्रदेश में सियासी परा लगातार चढ़ता हुआ नजार आ रहा है। कल देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संसदीय सीट वाराणसी से अपना नामांकन दाखिल किया था। इसी के साथ काशी से कॉमेडियन श्याम रंगीला ने भी नरेंद्र मोदी के खिलाफ निर्दलीय उम्मीदवार का पर्चा भरा था। आज निर्दलीय उम्मीदवार के रूप कॉमेडियन श्याम रंगीला द्वारा दखिल किया गया पर्चा खारिज हो गया।

वाराणसी से प्रधानमंत्री समेत 40 उम्मीदवार मैदान में

आपको बता दे कि इस सीट पर प्रधानमंत्री समेत 40 उम्मीदवारों ने सियासी ताल ठोंकी है। श्याम रंगीला पिछले तीन दिनों से यहां से नामांकन नहीं भरने देने के आरोप लगा रहे थे। मंगलवार सुबह ही उन्होंने अपना पर्चा दाखिल किया था, जोकि शाम होते-होते खारिज हो गया। गीला मंगलवार सुबह अपने समर्थकों के साथ वाराणसी स्थित जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे थे, पर्चा भरने के बाद खासे उत्साहित भी नजर आ रहे थे। उन्होंने अपने अंदाज में कहा था कि गंगा मैया ने मुझे भी गोद ले लिया है। हम जनता के सहयोग और अपनी पूरी ताकत से चुनाव लड़ेंगे। आयोग द्वारा पर्चा खारिज होने के बाद यह देखना दिलचस्प होगा कि कॉमेडियन का अगला कदम क्या होगा।

क्यों हुआ पर्चा खारिज?

गौरतलब है कि वाराणसी सीट से श्याम रंगीला ने नामांकन पर्चा दाखिल किया था। आज (15 मई) को श्याम रंगीला को जांच के लिए बुलाया गया था। देर शाम जांच के बाद पया गया कि नामांकन के दौरान श्याम रंगीला ने ली जाने वाली शपथ पूरी नहीं की थी। जिस वजह से आपका नामांकन पर्चा खारिज कर दिया गया है। अब आयोग द्वारा पर्चा खारिज होने के बाद यह देखना दिलचस्प होगा कि कॉमेडियन श्याम रंगीला का अगला कदम क्या होगा।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

मुंबई की सड़कों पर उमड़ेगा नीला समंदर, दिल्ली में PM मोदी से मुलाकात के बाद मरीन ड्राइव पर ओपन बस विक्ट्री परेड, वानखेड़े में...

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। India ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 जीतकर इतिहास रच दिया है। अहमदाबाद के Narendra Modi Stadium में खेले गए फाइनल मुकाबले...
spot_img

Latest Stories

उत्तम नगर हत्याकांड के नाम पर फर्जीवाड़ा बेनकाब, 2 दिन में ठग लिए लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में 4 मार्च को...