back to top
21.1 C
New Delhi
Wednesday, March 25, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Varanasi Cricket Stadium: अर्ध चांद, ढमरू और त्रिशूल के साथ शिवमय होगा वाराणसी क्रिकेट स्टेडियम, देखें फोटो

Varanasi International Cricket Stadium: पीएम नरेंद्र मोदी आज वाराणसी में 1565 करोड़ रुपये के कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास किया। इसमें सबसे बड़ा प्रोजेक्ट वाराणसी का इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम है

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी की जनता को बड़ी सौगात दिए हैं। पीएम नरेंद्र मोदी आज वाराणसी में 1565 करोड़ रुपये के कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास किया। पीएम के विकास परियोजनाओं में सबसे बड़ा प्रोजेक्ट वाराणसी के गंजारी में बनने वाला इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम है। इसे बनाने में सरकार 450 करोड़ रुपये खर्च कर रही है। यह पूर्वांचल का पहला इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम होगा।

c7210de3_6b2a_4e2f_a456_b9fe13a1af83.jpg

शिलान्यास समारोह में शामिल हो रहें है ये खिलाड़ी

स्टेडियम का शिलान्यास काफी खास रहा। स्टेडियम के शिलान्यास समारोह में महान भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर, रवि शास्त्री, सुनील गावस्कर और दिलीप वेंगसरकर वाराणसी पहुंचे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार दोपहर उत्तर प्रदेश के वाराणसी में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम की आधारशिला रखी। पूर्वांचल में मोदी के इस दौरे और इतने प्रोजेक्ट की सौगात देने से साफ है कि बीजेपी का पूर्वांचल पर काफी फोकस कर रही है। यही वजह है कि लोकसभा चुनाव से पहले गिफ्ट का पिटारा खोल दिया गया है।

efc6c03f_a028_4e02_94a6_e228749a858f.jpg

स्टेडियम के निर्माण में भूमि अधिग्रहण पर 121 करोड़ रुपये खर्च

आपको बता दें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली उत्तर प्रदेश सरकार ने वाराणसी में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम के निर्माण के लिए भूमि अधिग्रहण पर 121 करोड़ रुपये खर्च किए हैं। इसके अलावा स्टेडियम के निर्माण पर बीसीसीआई 330 करोड़ रुपये खर्च कर रही है। बता दें कि इस स्टेडियम की विषयगत वास्तुकला भगवान शिव से प्रेरणा लेती है, जिसमें अर्धचंद्राकार छत के कवर, त्रिशूल के आकार की फ्लडलाइट्स, घाट आधारित सीढ़ियों पर बैठने की व्यवस्था और अग्रभाग पर बेल-पत्र के आकार की धातु की चादरों के डिजाइन विकसित किए गए हैं। स्टेडियम की क्षमता 30,000 दर्शकों की होगी।

8f01cc66_cd26_4fa9_9fd6_b44395678b96.jpg

उत्तर प्रदेश का तीसरा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम

बता दें कि शिलान्यास समारोह में तेंदुलकर, गावस्कर, शास्त्री, वेंगसरकर जैसे दिग्गज खिलाड़ी मौजूद रहेंगे। इसके अलावा इस कार्यक्रम में बीसीसीआई अध्यक्ष रोजर बिन्नी, उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला और सचिव जय शाह सहित कई प्रमुख लोग भी मौजूद रहेंगे। कानपुर और लखनऊ के बाद यह उत्तर प्रदेश का तीसरा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम होगा।

37afe761_ab34_4e8c_b619_10a71a1d3ef6.jpg

क्या है स्टेडियम खास?

वाराणसी में बनने वाला उत्तर प्रदेश का तीसरा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम भगवान शिव की थीम पर आधारित होगा। जिसमें काशी की संस्कृति और झलक देखने को मिलेगी। ऐसा कहते हैं काशी के कण-कण में भगवान महादेव बसते हैं। ऐसे में इस क्रिकेट स्टेडियम को खास तौर पर शिवमय बनाया जा रहा है। जिसमें भगवान शिव के मस्तक में विराजमान अर्ध चंद्र, डमरू और त्रिशूल को शामिल किया गया है। इस स्टेडियम की छत को आधे चांद के आकार में सजाया गया तो वहीं एक तरफ डमरू का आकार बनाया गया है। स्टेडियम में लगने वाली फ्लडलाइट त्रिशूल के आकार में बनाई जा रही है। पीएम मोदी ने अपने फेसबुक अकाउंट पर वाराणसी में बनने वाले स्टेडियम की ये तस्वीरें शेयर की है। इस स्टेडियम को वाराणसी के गंजारी (राजातालाब) में 30 एकड़ जमीन में बनया जा रहा है। जिसमें तकरीबन 325 करोड़ रुपये की लागत आने की संभावना है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें :- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

Women Reservation Bill: आ गई तारीख! महिला आरक्षण बिल इस दिन लाएगी सरकार; ऐसे होगा पास, जानिए क्या है महिला आरक्षण बिल?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। महिला आरक्षण बिल को लेकर केंद्र सरकार की तैयारी अब तेज होती दिख रही है। सूत्रों के मुताबिक सरकार इस अहम...
spot_img

Latest Stories

यशवंत नाम का मतल-Yashwant Name Meaning

Yashwant Name Meaning - यशवंत नाम का मतलब: Endowed...

Skill Based Jobs: स्कूल पास करते ही इन फील्ड्स में बनाएं करियर, महीने के हजारो रुपये कमा लेंगे

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बढ़ती जनसंख्या और कम होते अवसर...

मां दुर्गा ने क्यों लिया कालरात्रि का विकराल रूप, जानिए ये अद्भुत कथा

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। मां दुर्गा के अनेकों रूप...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵