back to top
23.1 C
New Delhi
Thursday, March 19, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

UP बोर्ड टॉपर प्राची निगम का वीडियो IAS ऑफिसर ने शेयर किया, वो बोलीं- काश 2-3 नंबर कम…

Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश बोर्ड की टॉपर प्राची निगम ने अपने ट्रोलर्स को जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि किसी ने मेरी काबिलियत पर ध्यान नहीं दिया लेकिन मेरे शारीरिक बनावट पर ध्यान दिया।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश बोर्ड की टॉपर प्राची निगम ने अपने फैशल हेयर को लेकर ट्रोल होन के बाद उन्होंने लोगों को जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि मैं ये पहले से ही सुनती आई हूं मुझे इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता। उन्होंने अपने ट्रोलर्स को चेहरे पर इस्माइल के साथ पूरे कोनफिडेंट से उत्तर दिया। उनका ये वीडियो IAS ऑफिसर अवनीश शरण ने शेयर किया है।

प्राची निगम ने ट्रोल्स को दिया जवाब

प्राची निगम ने कहा कि मैंने हमेशा पढ़ाई पर ध्यान दिया। लोगों ने मेरी काबिलियत पर ध्यान नहीं दिया लेकिन मेरे शारिरीक बनावट पर कमेंट किया। ये सुनकर थोड़ा बुरा लगा। मैं सोचती हूं कि काश मैं टॉपर नहीं होती, मेरे 2-3 नम्बर कम आते तो अच्छा होता। उन्होंने कहा कि रिजल्ट आने के बाद मुझे सभी जान गए। 2-3 दिन सोशल मीडिया पर मेरे फेशियल हैयर का मुद्दा ट्रेंड होता रहा। प्राची निगम ने 10वीं कक्षा में यूपी बोर्ड में 98.5% हासिल किए।

प्राची निगम की मां-बाप ने किया बेटी का समर्थन

प्राची निगन ने यूपी के 55 लाख स्टूडेंटस को पीछे छोड़कर देश के कठिन बोर्ड में से एक यूपी बोर्ड में कक्षा 10वीं में पूरे राज्य में नम्बर.1 आकर अपने माता-पिता का मान बढ़ाया। प्राची की मां ने कहा कि लोगों ने मेरी बेटी की काबिलियत नहीं देखी, उसके रुप को लेकर भद्दे कमेंट किया। हमने अपनी बेटी को समझाया लोगों का काम है कहना, तुम उनकी बातों पर ध्यान मत दो। हम अपनी बेटी का पूरा समर्थन करते हैं। प्राची के पिता ने भी कहा की- मेरी बेटी को मेरा पूरा समर्थन है।

प्राची निगम को लेकर दो भागों में बंटा सोशल मीडिया

सोशल मीडिया पर प्राची निगम के फैशल हेयर को लेकर कहीं लोगों ने उन्हें बुरी तरह ट्रोल किया तो कहीं लोगों ने उनके हौसले को सराहा। लोगों ने कहा कि इन लोगों को आपके आगे बढ़ने से दिक्कत है। इसलिए लोग ऐसी कमेंट कर रहे हैं। इन पर ध्यान न दें।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

कुलदीप यादव का ग्रैंड रिसेप्शन आज, CM योगी समेत दिग्गजों का होगा जमावड़ा; जानिए वेज मेन्यू से लेकर स्नैक्स और ड्रिंक्स में क्या-क्या रहेगा...

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव का शादी का ग्रैंड रिसेप्शन 17 मार्च को लखनऊ में आयोजित होने जा...
spot_img

Latest Stories

Gold-Silver Rate: रिकॉर्ड हाई से औंधे मुंह गिरा सोने का भाव, चांदी भी जमकर टूटी, जानिए क्या है ताजा रेट

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। गुरुवार को सर्राफा बाजार में सोने...

केदारनाथ दर्शन के लिए जा सकेंगी Sara Ali Khan? मंदिर प्रबंधन ने कहा- ये मामला अलग है

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हर साल चारधाम यात्रा में...

Chaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के चमत्कार पर बनी ये फिल्में, नवरात्रि में जरूर देखें

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज नवरात्रि का पहला दिन...

रोज ट्रैवल के दौरान कैसे रखें स्किन का ध्यान? अपनाएं ये ट्रिक

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। ऑफिस के दौरान महिलाओं को...