back to top
31.1 C
New Delhi
Wednesday, April 1, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

दहेज में स्कॉर्पियो और 25 लाख देने से इनकार किया तो ससुराल वालों ने HIV संक्रमित सुई चुभा दी!

सहारनपुर में दहेज लोभी परिवार की हैरान करने वाली कारामात का खुलासा, जहां दहेज की मांग पूरी न होने पर बहू को लगाया एचआईवी संक्रमित इंजेक्शन ।

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में दहेज लोभी परिवार की हैरान करने वाली कारामात का खुलासा हुआ है। जहां प्रताडि़त महिला ने खुद अपनी आपबीती पुलिस को सुनाई है। पीड़ित महिला का कहना है कि उसके ससुराल वालों ने दहेज की मांग पूरी न होने पर उसे संक्रमित इंजेक्शन लगाकर एचआईवी पॉजिटिव किया है। जिसके बाद से उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं पुलिस ने महिला की शिकायत पर पति और ससुराल वालों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। 

जानिए पूरा मामला  

थाना प्रभारी रोजंत त्यागी ने बताया कि आईपीसी की धारा 307 घरेलू हिंसा से महिलाओं के संरक्षण अधिनियम और दहेज निषेध अधिनियम के तहत यह केस दर्ज हुआ है। पीड़‍िता के पिता ने बताया कि फरवरी 2023 में उन्‍होंने अपनी बेटी की शादी उत्तराखंड के हरिद्वार निवासी अभिषेक से की थी। शादी में उन्‍होंने एक कार और 15 लाख रुपये नकद दिए थे।

बेटी के ससुराल वाले शादी के बाद स्कॉर्पियो कार और 25 लाख रुपये की मांग करने लगे। पीड़िता के परिवार ने उनकी इन मांगों को पूरा करने से इनकार कर दिया तो ससुराल वालों ने उसे मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित कर घर से निकाल दिया था। बाद में गांव में पंचायत के फैसले के बाद उसे फिर से ससुराल भेजा गया था। इस दौरान ससुराल पक्ष ने सोनल को एचआईवी संक्रमित इंजेक्शन लगा दिया और उसे जान से मारने की कोशिश भी की गई। तबीयत बिगड़ने के बाद उसके माता-पिता ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया तो पता चला कि वो एचआईवी पॉजिटिव है। 

कोर्ट का दरवाजा खटखटाया 

एसएचओ ने बताया कि सोनल के माता-पिता ने बेटी के इंसाफ के लिए कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। 10 फरवरी को अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अदालत के आदेश के बाद 11 फरवरी को गंगोह थाने में सोनल के पति और देवर समेत चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। 

Advertisementspot_img

Also Read:

पति विक्की जैन की सेहत पर बोलीं अंकिता लोखंडे,- कुछ ऐसी चीज़ें हुईं जिनका अंत जरूरी था…

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। टीवी और फिल्म जगत की चर्चित अदाकारा अंकिता लोखंडे ने दशहरे के पावन अवसर पर अपने प्रशंसकों से एक भावुक संवाद साझा...
spot_img

Latest Stories

Vaibhav Sooryavanshi की टीम इंडिया में एंट्री पर अश्विन का ब्रेक: ”जरा ठहरो, वक्त आने दो”

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 में धमाकेदार प्रदर्शन कर...

पवन सिंह को मिलेगा मेहनत का फल: BJP में कौन सा मिलेगा पद मनोज तिवारी किया साफ, बोले- पार्टी जल्द दे सकती है…

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भोजपुरी इंडस्ट्री के पावरस्टार पवन सिंह...

Chandigarh Blast: चंडीगढ़ में पंजाब BJP ऑफिस के बाहर धमाका, पूरे शहर में हाई अलर्ट जारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। चंडीगढ़ में पंजाब बीजेपी दफ्तर के...

Oracle Layoff: 30 हजार कर्मचारियों की नौकरी गई, भारतीयों पर सबसे ज्यादा असर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अमेरिका की दिग्गज आईटी कंपनी Oracle...

Dhurandhar 2 नहीं ले रही थामने का नाम, बॉक्स ऑफिस पर मचा रही गदर

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵