back to top
22.1 C
New Delhi
Sunday, March 22, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Attack on Azad: देवबंद में भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद पर जानलेवा हमला, अज्ञात हमलावरों ने की फायरिंग

भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद 'रावण' के काफिले पर सहारनपुर के देवबंद में हुआ जानलेवा हमला।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद ‘रावण’ के काफिले पर सहारनपुर के देवबंद में हुआ जानलेवा हमला। इस हमले में चंद्रशेखर आजाद घायल हो गये है। आपको बता दें भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद ‘रावण’ अपनी फॉर्चूनर कार से देवबंद दौरे पर पहुंचे थे। तभी अचानकर उनकी गाड़ी पर अज्ञात हमलावरों ने फायरिंग कर दी। हालांकि गोली उन्हें छूकर निकल गई, जिससे वह घायल हो गये हैं।

Attack on Azad Attack_on_Azad.jpg

मौके पर पहुंची पुलिस फोर्स

हालांकि फायरिंग में आजाद को कमर में गोली छूकर निकल गई है। जिससे फ़िलहाल वो अभी खतरे से बाहर हैं। उनकी कार पर भी गोलियों के निशान साफ देखे जा सकते हैं। सूचना मिलते ही पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच कर जांच में जुट गई है। बताया गया है कि हमलावर हरियाणा नंबर की कार में आए थे। और ताबड़तोड़ फायरिंग करने लगे जिससे उनकी कार के शीशे भी टूटे गए। फिलहाल पुलिस ने नाकेबंदी कर हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है। साथ ही आसपास के इलाकों में सीसीटीवी फुटेज भी चेक किये जा रहे हैं।

चंद्रशेखर आजाद ने कहा मेरे लोगों ने उनकी पहचान की है

जिस समय चंद्रशेखर आजाद ‘रावण’ पर ये हमला हुआ तब वो दिल्ली से अपने घर लौट रहे थे। तभी बीच रास्ते सहारनपुर के देवबंद में उनके काफिले पर हमला हो गया। पीछे से आई हरियाणा नंबर की गाड़ी में सवार अज्ञात हमलावरों ने उनकी कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। इस दौरान कुल चार राउंड फायरिंग हुई। आपने उपर हुए हमले के बाद भीम आर्मी नेता चंद्रशेखर आजाद ‘रावण’ ने कहा मुझे याद नहीं है लेकिन मेरे लोगों ने उनकी पहचान की है। उनकी गाड़ी आगे सहारनपुर की तरफ भागी है। हमने यू टर्न ले लिया। हमारी गाड़ी अकेली ही थी, कुल 5 लोग थे। हमारे साथी डॉक्टर को भी शायद गोली लगी है।

Advertisementspot_img

Also Read:

BJP से दूरी, बाकी दलों से दोस्ती! UP चुनाव को लेकर चंद्रशेखर आजाद ने खोले पत्ते, कहा- इन पार्टियों के साथ कर सकते हैं...

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चंद्रशेखर आजाद बाराबंकी में आयोजित कांशीराम जयंती कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। इस दौरान पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने...
spot_img

Latest Stories

असिस्टेंट प्रोफेसर बनना चाहते हैं लेकिन नहीं पता UGC NET दें या CSIR NET? जानिए दोनों में क्या है अंतर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जो छात्र असिस्टेंट प्रोफेसर बनना चाहते...

IPL में अब कभी दिखाई नहीं देंगी ये टीमें, कभी आईपीएल में बोलती थी तूती

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Indian Premier League (IPL) दुनिया की...

26 या 27 मार्च, किस दिन मनाई जाएगी रामनवमी, जानें तिथि और शुभ मुहूर्त

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। पौराणिक कथाओं के अनुसार, चैत्र...

बार-बार हो रहा है डैंड्रफ, तो इन बातों को न करें नजरअंदाज

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अगर आपको बार-बार डैंड्रफ का...

Ravivar Mantra: आज रविवार के दिन इन मंत्रों का करें जाप, सूर्य भगवान हर मनोकामना करेंगे पूरी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। रविवार के दिन सूर्य भगवान...

Astro Today 22 March 2026: कन्या राशि – आर्थिक स्थिति मज़बूत रहेगी, सट्टेबाज़ी से दूर रहना होगा

धन लाभ: आर्थिक स्थिति मज़बूत रहेगी। शेयर बाज़ारसे अच्छा...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵