back to top
27.1 C
New Delhi
Sunday, March 22, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Ram Mandir: राम मंदिर आंदोलन की गूंज से जब बदलना पड़ा सरकार को अपना निर्णय, तब भी रामभक्तों की जीत हुई और आज भी

Saharanpur: 1986 में विश्व हिन्दू परिषद ने उप्र में राम मंदिर निर्माण के लिये लखनऊ से रामजानकी रथ यात्रा शुरू की थी। तत्कालीन वीरबहादुर सिंह सरकार को अपना निर्णय बदलकर रथ यात्रा को इजाजत देनी पड़ी थी।

सहारनपुर, हि.स.। प्रभु श्रीराम मंदिर निर्माण यात्रा में गंगोह निवासी पूर्व नगर संघचालक जयश्री राम के नाम से विख्यात राकेश गर्ग का योगदान भी कम नहीं रहा। उनके द्वारा चलाये गये आंदोलन की गूंज से न केवल पूरा देश गुंजायमान रहा, वरन तत्कालीन वीरबहादुर सिंह सरकार को अपना निर्णय बदलकर उनकी रथ यात्रा को इजाजत देनी पड़ी थी। यह घटनाक्रम वर्ष 1986 का है, जबकि विश्व हिन्दू परिषद ने पूरे उत्तर प्रदेश में राम मंदिर निर्माण के लिये लखनऊ से राम जानकी रथ यात्रा शुरू की थी।

चंपत राय ने भी ली थी रथ यात्रा में भागीदीरी

प्रदेश भर में निकली पांच राम जानकी रथों में से एक पश्चिमी उत्तर प्रदेश की रामजानकी रथ यात्रा के सारथी व पुजारी बतौर राकेश गर्ग थे मगर अंतिम चरण में रथ गाजियाबाद से मेरठ जिले में प्रवेश करने से पहले ही 13 फरवरी 1986 को प्रशासन ने रुकवा दिया। जिससे कुपित होकर पुजारी ने अधिकारियों को बेहद कटु शब्दों में चेतावनी देकर रथ को आगे बढ़वाया और परीक्षितगढ़ मेरठ में कार्यक्रम शुरु कर दिया। रथ के साथ आरएसएस के तत्कालीन गाजियाबाद विभाग प्रचारक और वर्तमान में श्री रामजन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र के जनरल सेक्रेटरी व विहिप के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चंपत राय, गाजियाबाद के तत्कालीन जिला प्रचारक व हाल में सेवा भारती के राष्ट्रीय संगठन मंत्री राकेश जैन भी थे।

प्रदर्शनकारियों पर पुलिस ने की लाठी चार्ज

जिला प्रशासन द्वारा शासन के रथ यात्रा पर प्रतिबंध की जानकारी देते ही पुजारी ने जय श्रीराम के नारे लगाते हुए गांधारी मंदिर तालाब परिसर में आमरण अनशन शुरु कर दिया था। इसके बाद विहिप ने देशव्यापी आंदोलन की घोषणा कर दी। देखते ही देखते हजारों की संख्या में आंदोलन स्थल पर पहुंचे लोगों ने कीर्तन व भंडारा शुरु कर दिया। अगवानहेडा गांव व मेरठ सहित कई स्थानों पर प्रदर्शनकारियों पर पुलिस को लाठी चार्ज करना पड़ा।

संघर्षों के बाद पूर्ण हुई रथ यात्रा

माहौल बिगड़ता देख तत्कालीन वीर बहादुर सिंह सरकार ने आंदोलन के दूसरे दिन देर रात केवल उक्त रथ यात्रा को 22 फरवरी तक चलाने की इजाजत दी। आधी रात में संघ के विभाग प्रचारक व वर्तमान वरदान नेत्र चिकित्सालय गाजियाबाद के संचालक कमलेश कुमार और महानगर प्रचारक अधीश के साथ मेरठ प्रशासन ने शासन की विशेष अनुमति से अवगत कराकर पुजारी राकेश गर्ग का जूस पिलाकर अनशन समाप्त कराया। इसके बाद राम जानकी रथ यात्रा पूरी हो सकी।

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

राम मंदिर की दूसरी वर्षगांठ 22 जनवरी को नहीं 31 दिसंबर को मनाई जाएगी, चंपत राय ने दी बड़ी जानकारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश के अयोध्या में स्थित भव्य राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा समारोह की दूसरी वर्षगांठ इस बार 22 जनवरी को...
spot_img

Latest Stories

Virat Kohli vs Rohit Sharma: IPL में बतौर ओपनर किसने सबसे ज्यादा रन जड़े हैं? आंकड़े देखकर हैरान हो जाएंगे

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। क्रिकेट लवर्स के लिए एक बार...

Google में नौकरी पाना है आसान, इस प्रॉसेस को फॉलो करेंगे तो इंटर्नशिप पर बरसेंगे लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Google जैसी बड़ी और वैश्विक कंपनी...

असिस्टेंट प्रोफेसर बनना चाहते हैं लेकिन नहीं पता UGC NET दें या CSIR NET? जानिए दोनों में क्या है अंतर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जो छात्र असिस्टेंट प्रोफेसर बनना चाहते...

IPL में अब कभी दिखाई नहीं देंगी ये टीमें, कभी आईपीएल में बोलती थी तूती

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Indian Premier League (IPL) दुनिया की...

26 या 27 मार्च, किस दिन मनाई जाएगी रामनवमी, जानें तिथि और शुभ मुहूर्त

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। पौराणिक कथाओं के अनुसार, चैत्र...

बार-बार हो रहा है डैंड्रफ, तो इन बातों को न करें नजरअंदाज

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अगर आपको बार-बार डैंड्रफ का...

Ravivar Mantra: आज रविवार के दिन इन मंत्रों का करें जाप, सूर्य भगवान हर मनोकामना करेंगे पूरी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। रविवार के दिन सूर्य भगवान...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵