back to top
33.1 C
New Delhi
Sunday, March 8, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

सीएम योगी ने पड़ोसी देश पर कसा तंज, कहा- अब पटाखा फूटने पर भी पाकिस्तान सफाई देता है कि उसने कुछ नहीं किया

Yogi Adityanath: सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को रामपुर में सांसद व भाजपा प्रत्याशी घनश्याम लोधी के पक्ष में आयोजित जनसभा को संबोधित किया। सीएम ने उपस्थित लोगों को भारतीय नववर्ष की शुभकामनाएं दीं।

रामपुर, (हि.स.)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आपने बदलते भारत को देखा है। 2014 के पहले भारत के पासपोर्ट का सम्मान नहीं था। पहले पाकिस्तान भारत में कहीं भी विस्फोट कर देता था लेकिन आज तेज से पटाखा भी बज जाए तो पाकिस्तान पहले ही सफाई देता है कि हमने कुछ नहीं किया है। दुश्मन को पता है कि भारत की तरफ टेढ़ी नजर से देखेंगे तो वह मांद में घुसकर एयर स्ट्राइक से जवाब देना जानता है। यह वह भारत नहीं है, जो विस्फोट और आतंकी घटनाओं पर चुप हो जाता था।

उन्होंने रामपुर से दूसरी बार घनश्याम लोधी को जिताने की अपील की

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को रामपुर में सांसद व भाजपा प्रत्याशी घनश्याम लोधी के पक्ष में आयोजित जनसभा को संबोधित किया। सीएम ने उपस्थित लोगों को भारतीय नववर्ष की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने रामपुर से दूसरी बार घनश्याम लोधी को जिताने की अपील की।

हमने समाज को जाति-खेमे में नहीं बांटा

सीएम ने कहा कि मोदी सरकार के आने के बाद गुरु गोविंद सिंह के चार साहिबजादों के बलिदान दिवस को 26 दिसम्बर को वीर बाल दिवस के रूप में मनाया जाने लगा है। पीएम मोदी ने करतारपुर साहब कॉरिडोर बनवा दिया तो अयोध्या में भी 500 वर्षों का इंतजार समाप्त हुआ और राम मंदिर का निर्माण हुआ। हमने समाज को जाति-खेमे में नहीं बांटा। चेहरा देखकर योजनाओं का लाभ नहीं दिया। हमने कहा कि भारत के हर नागरिकों का यहां के संसाधनों पर अधिकार है। अब जाति, मत-मजहब के आधार पर योजनाएं नहीं बनतीं, चयन का आधार ‘सबका साथ-सबका विकास’ है। विकास सबका लेकिन तुष्टिकरण किसी का नहीं। मोदी सरकार हर चेहरे पर खुशहाली ला रही है।

पहले चुनने के बाद यहां लोग दिखाई नहीं देते थे

योगी ने कहा कि पहले लोग चुनने के बाद दिखाई नहीं देते थे। वे विकास की नहीं, परिवार की बात करते थे। उपचुनाव में आपने भाजपा के घनश्याम लोधी को आशीर्वाद दिया। उन्होंने अपनी सरलता के अनुरूप रामपुर के विकास के लिए कार्य किया। रामपुर की पांच में से चार विधानसभा सीटों पर एनडीए गठबंधन के प्रत्याशियों को चुनाव जिताया। हमारे सभी विधायक विकास योजनाओं को जमीनी धरातल पर उतारने का कार्य कर रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि हमें यह चुनाव विकसित भारत के लिए लड़ना है। विकसित भारत के अभियान को बढ़ाने के लिए पीएम मोदी के नेतृत्व में तीसरी बार भाजपा सरकार बनानी है।

हम रामपुर को चीनी मिल की सौगात देंगे

मुख्यमंत्री ने कहा कि रुद्रविलास चीनी मिल की कार्रवाई के लिए पैसा आवंटित कर दिया है। मैंने कहा है कि डीपीआर तैयार कराकर शेष कार्रवाई आगे बढ़ाओ, जिससे आने वाले समय में रामपुर को नई चीनी मिल की सौगात दे सकें। अन्नदाता किसानों की वर्षों से इस मांग को हम समयबद्ध ढंग से पूरा कर पाएंगे। हमने अपने सभी जनप्रतिनिधियों से कहा है कि विकास के मुद्दे पर पीछे नहीं हटना है। विकसित भारत के लिए विकसित उप्र, विकसित उप्र के लिए विकसित रामपुर बनेगा। विकसित रामपुर, जहां उसकी पहचान हो, आपके नाम से कोई भयभीत न हो। लोगों के मन में सम्मान का भाव हो। किसी गरीब की जमीन पर कोई कब्जा का दुस्साहस न करे। हमें ऐसा रामपुर देना है, जहां हर किसी का सम्मान व सबको सुरक्षा हो।

ये लोग रहे मौजूद

इस अवसर पर योगी सरकार के मंत्री जेपीएस राठौर, बलदेव सिंह औलख, भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष सत्येंद्र सिसौदिया, रामपुर के सांसद व भाजपा प्रत्याशी घनश्याम सिंह लोधी, विधायक राजबाला, आकाश सक्सेना, शफीक अंसारी, जिलाध्यक्ष हंसराज पप्पू आदि मौजूद रहे।

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

पूर्व BJP विधायक ने फिर उगला जहर, बोले- मुसलमान आज के राक्षस, उन्हें खत्म करना जरूरी है

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पूर्व BJP विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह अपने विवादित बयानों को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। एक बार फिर उन्होंने कुछ ऐसा...
spot_img

Latest Stories

Travel Tips: ना जैकेट की टेंशन, ना पसीने की परेशानी-मार्च में इन 5 डेस्टिनेशन्स पर बनाएं प्लान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। मार्च यानी मौसम का वो परफेक्ट...

Vastu Tips: आज रंग पंचमी के दिन करें ये खास उपाय, चमक उठेगा भाग्य

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। रंग पंचमी को लेकर ऐसा...