back to top
31.1 C
New Delhi
Friday, March 6, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Indian Railways: PM मोदी जल्द ही रायबरेली को देंगे ‘वंदे भारत ट्रेन’ की सौगात, जानें किस रूट पर चलेगी ट्रेन?

Rae Bareli News: जल्द ही अब रायबरेली को भी वंदे भारत ट्रेन की सौगात मिलने वाली है।इसके लिए प्रथम चरण का परीक्षण हो गया है और जल्द ही इस लाइन पर वंदे भारत ट्रेन दौड़ने लगेगी।

रायबरेली, हि.स.। जल्द ही अब रायबरेली को भी वंदे भारत ट्रेन की सौगात मिलने वाली है।इसके लिए प्रथम चरण का परीक्षण हो गया है और जल्द ही इस लाइन पर वंदे भारत ट्रेन दौड़ने लगेगी। उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गोरखपुर से लखनऊ के लिए वंदे भारत ट्रेन का शुभारंभ किया था। उसे ही अब विस्तारित करके प्रयागराज तक चलाया जाएगा। लखनऊ से प्रयागराज के बीच यह ट्रेन रायबरेली और फाफामऊ के रास्ते चलेगी।

इस रास्ते चलेगी वंदे भारत ट्रेन

गौरतलब है कि नई वंदे भारत ट्रेन का संचालन अभी गोरखपुर से लखनऊ के बीच हो रहा है और लखनऊ से गोरखपुर तक ट्रेन के समय में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा। यह ट्रेन गोरखपुर से लखनऊ पहुंचने के बाद ट्रेन 10:20 बजे प्रयागराज के लिए रवाना होगी और रायबरेली व फाफामऊ होते हुए प्रयागराज पहुंचेगी। इसके बाद शाम 7:15 बजे वापस लखनऊ के लिए रवाना होगी।

ट्रेन को विस्तार देने की योजना पर तैयारी

रेल अधिकारियों के अनुसार यह व्यवस्था जनवरी माह से शुरू हो सकती है। रेलवे ने वंदे भारत ट्रेन को विस्तार देने की योजना पर तैयारी कर ली है। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, ट्रैक की गति क्षमता बढ़ाने की प्रक्रिया चल रही है, इसके अलावा ठहराव और समयसारिणी लगभग तय हो गई है।

क्या होगा फायदा?

वंदे भारत की अधिकतम गति सीमा 180 किलोमीटर होती है और यह 52 सेकेंड में 100 किलोमीटर की रफ्तार पकड़ सकती है। उल्लेखनीय है कि इसमें वाई-फाई के साथ 32 इंच की स्क्रीन भी रहेगी। एग्जीक्यूटिव कोच में 180 डिग्री सीटें भी घूमने वाली होंगी। इस ट्रेन में सुरक्षा की बेहतर व्यवस्था और आरामदायक सफर किया जा सकता है।

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

इज़रायल में खुला रोजगार का सुनहरा अवसर, PM मोदी और नेतन्याहू ने 50,000 भारतीयों को नौकरी देने का किया ऐलान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत और इज़रायल के बीच कूटनीतिक और आर्थिक संबंधों में एक बड़ा मोड़ आ गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इज़रायली...
spot_img

Latest Stories

UP Politics: कांशीराम जयंती पर शक्ति प्रदर्शन करेगी BSP, मायावती कर सकती हैं चुनावी शंखनाद

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश चुनावों के मद्देनजर बहुजन...

Share Market: जंग के तनाव से शेयर बाजार में गिरावट, Sensex 365 अंक टूटा, Nifty भी 100 अंक से ज्यादा फिसला

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार...

Delhi New LG: कौन हैं तरणजीत सिंह संधू? जिन्हें मिली दिल्ली के नए उपराज्यपाल की जिम्मेदारी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। दिल्ली में उपराज्यपाल पद पर...