back to top
30.1 C
New Delhi
Thursday, March 5, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

AAP विधायक अमानतुल्लाह खान के बेटे ने पेट्रोल पंप पर की मारपीट, पिता ने स्टाफ को धमकाया, FIR दर्ज

Amanatullah Khan: पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए अमानतुल्लाह और उनके बेटे समेत दो अन्य कार सवारों पर एफआईआर दर्ज कर लिया है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आम आदमी पार्टी के विधायक अमानतुल्लाह खान के बेटे ने नोएडा के सेक्टर 95 में बने शहीद रामेंद्र प्रताप सिंह फिलिंग स्टेशन भारत पेट्रोलियम पेट्रोल पंप में कर्मचारियों के साथ मारपीट की और उसके बाद अपने पिता को भी पेट्रोल पंप में बुला लिया। जिसके बाद आम आदमी पार्टी के विधायक अमानतुल्लाह खान ने मौके पर पहुंचकर पेट्रोल पंप में मौजूद कर्मचारियों को धमकाया। पेट्रोल पंप मालिक विनोद कुमार सिंह ने पुलिस में तुरंत इसकी शिकायत की। घटना का वीडियो सीसीटीवी में कैद है। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए अमानतुल्लाह और उनके बेटे समेत दो अन्य कार सवारों पर एफआईआर दर्ज कर लिया है।

बेटे को समझाने की जगह उल्टा पेट्रोल पंप के कर्मचारियों को धमकाना शुरू कर दिया

मिली जानकारी के अनुसार आम आदमी पार्टी के विधायक अमानतुल्लाह खान के बेटे ने नोएडा के पेट्रोल पंप में 7 मई 2024 को सुबह के समय लाइन तोड़कर जबरदस्ती पेट्रोल भरवाने की कोशिश की। जब पेट्रोल पंप के कर्मचारियों ने उन्हें ऐसा करने से रोका तो उसने मारपीट शुरू कर दी। पहले तो उसने मारपीट की और उसके बाद पेट्रोल पंप में अपने पिता अमानतुल्लाह खान को बुला लिया। अमानतुल्लाह खान ने मौके पर पहुंचकर अपने बेटे को समझाने की जगह उल्टा पेट्रोल पंप के कर्मचारियों को धमकाना शुरू कर दिया। पेट्रोल पंप के मालिक विनोद कुमार सिंह की शिकायत पर नोएडा पुलिस ने दोनों बाप बेटे समेत दो अन्य कार सवारों पर एफआईआर दर्ज कर लिया है।

पुलिस ने इस मामले में कड़ी कार्रवाई करने की बात कही है

पेट्रोल पंप के मालिक विनोद कुमार सिंह की नोएडा पुलिस को की गई शिकायत के अनुसार, विधायक के बेटे ने कर्मचारियों को धमकी दी और सेल्समेन को मारना शुरू कर दिया, इतना ही नहीं वह गाड़ी से लोहे की रॉड निकालकर मारने लगा। साथ में ही उसने पास में रखी कार्ड मशीन को भी तोड़ डाला। इस आपराधिक घटना को अंजाम देने के बाद उसने अपने पिता अमानतुल्लाह खान को भी वहां बुला लिया। जिसके बाद उसके पिता ने उसे समझाने के बजाय उल्टा पेट्रोल पंप कर्मचारियों को धमकाया। पुलिस ने इस मामले में कड़ी कार्रवाई करने की बात कही है।

अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें – www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

गुजरात में अरविंद केजरीवाल को बड़ा झटका, AAP पार्टी के किसान नेता राजूभाई करपड़ा ने दिया इस्‍तीफा

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । गुजरात में विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी (AAP) को बड़ा झटका लगा है। पार्टी के वरिष्ठ नेता और...
spot_img

Latest Stories

कुछ देशों में होली पर रंग खेलने पर हो सकती है कानूनी कार्रवाई, जानिए कौन से हैं वो देश?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में होली सिर्फ एक त्योहार...

Chandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्र ग्रहण और होली का संयोग, जानें सूतक में किन कार्यों से रहें दूर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। फाल्गुन पूर्णिमा पर जहां एक ओर...

Skin Care Tips: ऑयली और डल स्किन से छुटकारा, समर में ऐसे रखें चेहरा फ्रेश और जवान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जैसे ही तापमान चढ़ता है, त्वचा...

Iran-Israel War का भारत पर क्या होगा असर, कैसे कच्चे तेल की कीमतों को करेगा प्रभावित?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अमेरिका और इजरायल ने शनिवार को...