back to top
22.1 C
New Delhi
Tuesday, March 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

अखिलेश यादव ने BJP पर साधा निशाना, बोले- SC के इलेक्टोरल बांड पर सुनाए निर्णय से किसान आंदोलन को मिली नई ऊर्जा

UP News: समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया (एक्स) अकाउंट से इलेक्टोरल बॉन्ड मामले में सर्वोच्च न्यायालय के फैसले का स्वागत किया है।

लखनऊ, (हि.स.)। समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया (एक्स) अकाउंट से इलेक्टोरल बॉन्ड मामले में सर्वोच्च न्यायालय के फैसले का स्वागत किया है। उन्होंने सुप्रीम कोर्ट द्वारा इस पर रोक लगाए जाने पर सही ठहराते हुए भाजपा पर निशाना साधा है। उन्होंने किसानों के लिए अपने संदेश में लिखा कि कोर्ट का फैसला किसान आंदोलन में एक नई ऊर्जा देने वाला है।

अब वो भाजपा को चंदा नहीं देंगे

अखिलेश ने अपने पोस्ट में लिखा कि प्रिय किसान-मजदूर भाइयों। ‘इलेक्टोरल बॉन्ड’ को सर्वोच्च न्यायालय द्वारा असंवैधानिक घोषित किये जाने से किसान आंदोलन के अंदर एक नई ऊर्जा आई है क्योंकि इन तथाकथित राजनीतिक चंदों के नाम पर जो लोग पिछले दरवाजे से भाजपा की हथेली गरम करके खेती-किसानी से जुड़े कारोबारों पर कब्जा करके अपना व्यापारिक स्वार्थ साधना चाहते थे,अब वो भाजपा को चंदा नहीं देंगे। भाजपा पैसे के लालच में गांव, गरीब, किसान, मज़दूर का जो हक मार रही थी, वो सब अब धीरे-धीरे खत्म होगा।

जनता जीतेगी, भाजपा हारेगी! हम सब साथ हैं

उन्होंने अपने संदेश में कहा है कि अब ये बात किसानों-मजदूरों व भाजपा विरोधी लोगों द्वारा देश के हर गाँव,गली,मोहल्ले तक पहुंचनी चाहिए कि ‘भाजपा’ कैसे अमीरों से पैसे लेकर आम जनता के ख़िलाफ़ साज़िश रचती है और भावनात्मक रूप से भोली-भाली आम जनता का शोषण करके अपना उल्लू सीधा करती है। पैसे लेकर सवाल पूछने के झूठे आरोपों पर जब किसी सांसद की सदस्यता जा सकती है, तो पैसे लेकर किसान-मजदूर विरोधी नीतियां बनाने पर तो भाजपा के सभी सांसदों की सामूहिक सदस्यता चली जानी चाहिए। अखिलेश यादव ने लिखा है कि ‘दाने बाँटकर खेत लूटनेवाली भाजपा’ का मुखौटा अब उतर गया है। जनता जीतेगी, भाजपा हारेगी! हम सब साथ हैं।

जीवन देने वाले, जीवन लेने वाले लोगों का अब अंत समय आ गया है

अखिलेश यादव ने शंभू बॉर्डर पर प्रदर्शनकारी गुरदासपुर के सरदार ज्ञान सिंह की मौत को बेहद दुखद बताया है। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट भाजपा से इलेक्टोरल बॉन्ड के साथ-साथ किसान आंदोलन में हुई किसानों की मौत का हिसाब भी मांगे। जीवन देनेवाले,जीवन लेनेवाले लोगों का अब अंत समय आ गया है।

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

रामभद्राचार्य को जेल भेजना चाहिए था… 420 का केस वापस लेने पर बोले अखिलेश यादव, कहा- मुझसे गलती हुई

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। लखनऊ में Akhilesh Yadav ने बड़ा राजनीतिक बयान देते हुए मुख्यमंत्री Yogi Adityanath और जगद्गुरु Jagadguru Rambhadracharya पर निशाना साधा। उन्होंने...
spot_img

Latest Stories

शाश्वत नाम का मतलब- Shashwat Name Meaning

शाश्वत नाम का मतलब – Shashwat Name Meaning: Infinite/अनंत Origin...

कब रखा जाएगा शीतला सप्तमी का व्रत? जानें तिथि, महत्व और पूजा विधि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। शीतला सप्तमी का व्रत हिंदू...

FD Scheme: एफडी कराने की सोच रहे हैं तो पत्नी के नाम से कराएं, हो जाएंगे मालामाल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जैसे जैसे निवेश के नए नए...

T20 WC Final: भारत की जीत से बौखलाए शोएब अख्तर, BCCI पर लगा दिए गंभीर आरोप

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। 8 मार्च की रात जब भारत...

पश्चिम बंगाल चुनाव महज 3 चरणों में कराने की मांग, BJP ने चुनाव आयोग से की अपील

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल में होने वाले विधानसभा...

‘धुरंधर 2’ ने रिलीज से पहले ही कर लिया काफी कलेक्शन, जानिए पूरी जानकारी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर'...

Travel Tips: Manali और Kasol में कौन है बेस्ट, ट्रिप से पहले पढ़ें जरूरी टिप्स

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप इस वीकेंड घूमने के...