back to top
30.1 C
New Delhi
Tuesday, March 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Loksabha Election: UP में सपा-कांग्रेस हुए साथ; गठबंधन का पूरा फायदा ले जाएगा ‘हाथ’! क्या अखिलेश का होगा लॉस?

UP News: कांग्रेस और समाजवादी पार्टी का गठबंधन हो चुका है, लेकिन दोनों ही पार्टियां एक-दूसरे का वर्चस्व स्वीकार करने को तैयार नहीं हैं।

लखनऊ, (हि.स.)। कांग्रेस और समाजवादी पार्टी का गठबंधन हो चुका है, लेकिन दोनों ही पार्टियां एक-दूसरे का वर्चस्व स्वीकार करने को तैयार नहीं हैं। इसका संदेश संयुक्त प्रेस वार्ता में भी देखने को मिला, जब किसी पार्टी के कार्यालय पर नहीं, एक होटल में प्रेसवार्ता हुई। हालांकि इस गठबंधन में कांग्रेस को सीटें भले कम मिली हों, लेकिन शून्य की ओर जा रही कांग्रेस को ही इससे फायदा होने की उम्मीद है।

गठबंधन न होने की स्थिति में भी मुसलमान वोट उप्र में सपा को ही जाता

गठबंधन न होने की स्थिति में भी मुसलमान वोट उप्र में सपा को ही जाता। ऐसे में गठबंधन होने पर कांग्रेस को भी इसका फायदा मिल जाएगा। यदि कांग्रेस कुछ सीटें भी हासिल करने में सफल हो गयी तो इसके बाद के चुनाव में मुस्लिम वोटों को अपनी तरफ मोड़ने में कामयाब हो सकती है। वहीं समाजवादी पार्टी का जनाधार इससे कम होने के आसार बढ़ेगे।

पिछले चुनावों पर नजर

पिछले चुनावों पर नजर दौड़ाएं तो 2012 के चुनाव में कांग्रेस विधानसभा में 28 सीटें जीती थी। इससे पहले 2012 में कांग्रेस को 22 सीटें हासिल हुई थी, लेकिन 2017 में सपा-कांग्रेस का गठबंधन हुआ। उस समय नरेंद्र मोदी का प्रभाव विधानसभा चुनाव में भी सिर चढ़कर बोल रहा था। गठबंधन के बावजूद कांग्रेस 28 से सात सीटों पर आकर सिमट गयी। वहीं समाजवादी पार्टी 311 सीटों पर लड़कर 47 पर सीटें ही निकाल पायी। पिछले चुनाव की अपेक्षा उसकी 177 सीटें कम हो गयीं।

भाजपा को पिछले चुनाव में मिले 49.56 प्रतिशत से काफी कम है

उस चुनाव में 105 सीटों पर लड़ने वाली कांग्रेस को 54,16,540 वोट मिले थे अर्थात 6.25 प्रतिशत वोट ही कांग्रेस को मिला। गठबंधन के बावजूद समाजवादी पार्टी को 21.82 प्रतिशत वोट शेयर हुए थे। वहीं भाजपा ने 39.67 प्रतिशत वोट शेयर के साथ 384 सीटें हासिल की थी। पिछले लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी का गठबंधन था। यदि उस चुनाव का देखें तो समाजवादी पार्टी को 17.96 प्रतिशत वोट मिले थे। वहीं कांग्रेस को 6.31 प्रतिशत वोट प्राप्त हुआ था। यदि दोनों को मिला भी दिया जाय तो उप्र में 24.27 प्रतिशत हुआ, जो भाजपा को पिछले चुनाव में मिले 49.56 प्रतिशत से काफी कम है।

इससे सिर्फ कांग्रेस को ही संजीवनी मिल सकती है

इस संबंध में राजनीतिक विश्लेषक हर्षवर्धन त्रिपाठी का कहना है कि जब बसपा और सपा के गठबंधन में भाजपा का ज्यादा नुकसान नहीं हो पाया तो ऐसे में कांग्रेस तो उप्र में मृतप्राय पार्टी है। ऐसी स्थिति में इस गठबंधन को कोई विशेष असर पड़ने वाला नहीं है। इससे सिर्फ कांग्रेस को ही संजीवनी मिल सकती है, जिससे वह उप्र में सांस लेती रहे।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

किसी भी जनसभा में उड़ा दूंगा…’ BJP विधायक नंदकिशोर गुर्जर को जान से मारने की धमकी

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। गाजियाबाद के लोनी से बीजेपी विधायक नंदकिशोर गुर्जर को पाकिस्तान से धमकी भरा कॉल मिलने का मामला सामने आया है। बताया...
spot_img

Latest Stories

कल खत्म हो जाएगी NEET UG 2026 की आवेदन प्रक्रिया, फटाफट करें अप्लाई; जानिए कितनी है आवेदन फीस

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अगर आप मेडिकल फील्ड में करियर...

CBSE 12वीं के पेपर में QR कोड स्कैन करते ही खुला YouTube, छात्रों में मची हलचल; जानिए बोर्ड ने क्या कहा?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) के...

Tarvel Tips: दोस्तों के साथ घूमने का हैं मन, तब इन खास बातों का रखें ध्यान

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अगर आप मार्च के महीने...

LPG गैस की किल्लत को लेकर बोले AAP प्रमुख अरविंद केजरीवाल, कहा- आने वाले दिनों में…

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। ईरान ईजरायल के बीच घमासान युद्ध...