back to top
21.1 C
New Delhi
Wednesday, April 1, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

UP News: महाशिवरात्रि के अवसर CM योगी आज UP को देंगे करोड़ों की सौगात, बंद चीनी मिल का खोलेंगे ताला

Gorakhpur News: महाशिवरात्रि के महापर्व पर आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ धुरियापार में बने इंडियन ऑयल के सीबीजी प्लांट का लोकार्पण करेंगे।

गोरखपुर, हि.स.। देवाधिदेव महादेव की आराधना के पावन पर्व महाशिवरात्रि पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज धुरियापार में बने इंडियन ऑयल के सीबीजी प्लांट का लोकार्पण करेंगे। इस अवसर पर वह बांसगांव लोकसभा क्षेत्र को 222 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की सौगात भी देंगे। मुख्यमंत्री योगी 68 करोड़ रुपये से अधिक की 20 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण तथा 154 करोड़ रुपये से अधिक की 17 परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे।

धुरियापार की बंद चीनी मिल का खुलेगा ताला

सीबीजी प्लांट समेत इन सभी विकास कार्यों का लोकार्पण व शिलान्यास का समारोह धुरियापार की बंद चीनी मिल परिसर में आज दोपहर बाद होगा। धुरियापार की बंद पड़ी चीनी मिल के 50 एकड़ परिसर में बॉयो फ्यूल कॉम्प्लेक्स का निर्माण कराने की जिम्मेदारी इंडियन ऑयल काॅरपोरेशन लिमिटेड को मिली है। इसका शिलान्यास मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और तत्कालीन केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने 18 सितंबर 2019 को किया था।

पहले चरण में सीबीजी, दूसरे में एथेनाल का उत्पादन

इस कॉम्प्लेक्स में पहले चरण में सीबीजी (कंप्रेस्ड बाॅयो गैस) और दूसरे चरण में एथेनाल का उत्पादन होना है। इंडियन ऑयल ने सीबीजी (कंप्रेस्ड बाॅयो गैस) प्लांट का निर्माण धुरियापार चीनी मिल परिसर में 18 एकड़ भूमि पर 165 करोड़ रुपये के पूंजी निवेश से किया है। इस प्लांट के निर्माण में 95 प्रतिशत स्थानीय सामग्री का उपयोग किया गया है। निर्माण पूर्ण होने के बाद यहां अक्टूबर 2023 से सीबीजी उत्पादन का ट्रायल किया जा रहा था। आज सीएम योगी इसका विधिवत उद्घाटन करेंगे।

प्रतिदिन 20 एमटी सीबीजी व 125 एमटी जैविक खाद का उत्पादन

निर्धारित क्षमता पर प्लांट प्रतिदिन 200 मीट्रिक टन कृषि अवशेष (धान का भूसा) 20 मीट्रिक टन प्रेसमड और 10 मीट्रिक टन मवेशियों के गोबर का उपयोग करेगा। बाॅयोगैस प्लांट प्रतिदिन लगभग 20 मीट्रिक टन बाॅयोगैस और 125 मीट्रिक टन जैविक खाद का उत्पादन करेगा। इस प्लांट की अन्य महत्वपूर्ण विशेषताओं में से एक विशेषता यह है कि यह प्रदूषण के प्रति अत्यन्त संवेदनशील है। दूसरी विशेषता यह है कि इसमें लिक्विड डिस्चार्ज शून्य है। यहां उत्पादित बाॅयोगैस को इस क्षेत्र के आसपास के स्थानीय इंडियन आयल पेट्रोल पंपों के माध्यम से बेचा जायेगा। इससे गोरखपुर के आसपास के सीएनजी चालित वाहनों को ईंधन उपलब्ध कराया जायेगा।

पराली बिक्री से बढ़ेगी किसान की आय

प्लांट के लिए जरूरी 70000 मीट्रिक टन पराली गोरखपुर के आसपास के 30-35 हजार किसानों के माध्यम से उनके खेतों से एकत्रित की जायेगी। पराली एकत्रण का यह कार्य न केवल किसानों की आय में वृद्धि करने में सहायक होगा, बल्कि पराली जलाने की समस्या से भी निजात मिलेगा। इसके साथ ही उत्पादन से वितरण तक विभिन्न प्रकार के रोजगार भी सृजित होंगे। सीबीजी प्लांट से उत्पादित जैविक खाद फसलों का उत्पादन बढ़ाने के साथ मिट्टी के स्वास्थ्य की भी रक्षा करेगी।

पेयजल, सड़क, बाढ़ बचाव कार्य का लोकार्पण-शिलान्यास भी होगा

सीबीजी प्लांट का उद्घाटन करने के साथ ही शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बांसगांव संसदीय क्षेत्र में हर घर नल से जल पहुंचाने की 20 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे। इस पर 68 करोड़ रुपये से अधिक धनराशि खर्च की गई है। इसके अलावा सीएम सड़क निर्माण व बाढ़ बचाव की 17 परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे।

221 महिलाओं को सीएम के हाथों मिलेगी सिलाई मशीन

आज महाशिवरात्रि व अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस है। महिला दिवस के उपलक्ष्य में मुख्यमंत्री महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय में चल रहे सिलाई कढ़ाई प्रशिक्षण शिविर में पहुंचकर 221 महिलाओं को नि:शुल्क सिलाई मशीन वितरित करेंगे। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से विश्वविद्यालय में प्रशिक्षण का यह कार्य महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद के सौजन्य से हो रहा है।

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

आज रात 12 बजे से UP में बदल जाएंगे ये नियम: आम आदमी, छात्रों और किसानों पर पड़ेगा सीधा असर, किसानों को MSP पर...

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश में 1 अप्रैल से नए वित्तीय वर्ष 2026-27 की शुरुआत हो रही है। इसके साथ ही प्रदेश में...
spot_img

Latest Stories

Chitrangda Singh की फिल्म Maatrubhumi का है इंतजार, उससे पहले देखें एक्ट्रेस का ये बोल्ड अंदाज

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। चित्रांगदा सिंह (Chitrangada Singh) सलमान...

कुश नाम का मतलब-Kush Name Meaning

Meaning of Kush / कुश नाम का मतलब :...

Vaibhav Sooryavanshi: क्या टीम इंडिया के लिए तैयार हैं वैभव सूर्यवंशी? एक्सपर्ट ने दिया बड़ा बयान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 में युवा खिलाड़ियों के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵