back to top
32.1 C
New Delhi
Wednesday, March 25, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

PM मोदी ने किया आगरा मेट्रो का वर्चुअल उद्घाटन, मुख्यमंत्री योगी ने प्रधानमंत्री का किया धन्यवाद

UP News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को कहा कि आगरावासियों और आगरा आने वाले पर्यटकों को आगरा मेट्रो की बहुत-बहुत बधाई।

आगरा, (हि.स.)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को कहा कि आगरावासियों और आगरा आने वाले पर्यटकों को आगरा मेट्रो की बहुत-बहुत बधाई। प्रधानमंत्री मोदी का आभार जिन्होंने आगरा मेट्रो की सौगात दी। यूपीएमआरसी ने समय से पूर्व जो कार्य किया है, उसके लिए उनका धन्यवाद। मुख्यमंत्री योगी ने यह बातें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के वर्चुअल माध्यम से आगरा मेट्रो के उद्घाटन करने के अवसर पर बोल रहे थे।

अब आगरा यूपी का 06 वां शहर बन गया है जंहा मेट्रो पहुंच चुकी है

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि दिसम्बर 2021 को मेट्रो का कार्य प्रारंभ हुआ था। आज समय से पहले ही प्राथमिक चरण के 06 स्टेशन का काम पूरा हो चुका है। इसका आज उद्घाटन हुआ है। आज यूपी के मेट्रो शहरों में शामिल हो गया है। अब आगरा यूपी का 06 वां शहर बन गया है जंहा मेट्रो पहुंच चुकी है।

यूपीएमआरसी ने जो कार्य किया वह उच्च गुणवत्ता के साथ जल्द पूरा किया

उन्होंने कहा कि इस मेट्रो का ब्रजवासियों को लाभ मिलेगा। आगरा आने वाले पर्यटकों को फायदा पहुंचेगा। यूपीएमआरसी ने जो कार्य किया वह उच्च गुणवत्ता के साथ जल्द पूरा किया। इसके लिए वो धन्यवाद के पात्र हैं। आगरा मेट्रो भी लखनऊ और कानपुर की तरह आम जनमानस के लिए लाभकारी होगी।

आगरा वासियों को होली से पहले मिली इस सौगात के लिए धन्यवाद

योगी ने कहा कि आधुनिक सुविधाओं का केंद्र आगरा बने इसके लिए मेट्रो बहेद जरूरी थी। आगरा में पर्यटन के क्षेत्र में तमाम योजनाएं और आने वाली हैं। उनको तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि डबल इंजन सरकार के रूप मे आगरा को पर्यटन के क्षेत्र चाहे एयरपोर्ट हो या चाहे मेट्रो हो, देने का काम किया है। आगरा वासियों को होली से पहले मिली इस सौगात के लिए धन्यवाद। यह आगरा के लिए बहुत बड़ी सौगात है। इसके लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री और देश के प्रधानमंत्री का बड़ा सहयोग रहा है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

पूर्व BJP विधायक ने फिर उगला जहर, बोले- मुसलमान आज के राक्षस, उन्हें खत्म करना जरूरी है

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पूर्व BJP विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह अपने विवादित बयानों को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। एक बार फिर उन्होंने कुछ ऐसा...
spot_img

Latest Stories

Chaitra Ashtami पर ऐसे बनाएं सूजी का प्रसाद, जानें सही और सीक्रेट तरीका

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हिन्दू धर्म में नवरात्रि (Chaitra...

Pradhan Mantri Ujjwala Yojana के लिए कैसे अप्लाई करें? इन आसान स्टेप्स को फॉलो करें

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। केंद्र सरकार की सबसे जनहितैषी योजना...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵