back to top
24.1 C
New Delhi
Saturday, March 21, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

लखनऊ में स्वामी प्रसाद मौर्य पर जूते से हमला करने की कोशिश, बाल-बाल बचे; समर्थकों ने आरोपी को बुरी तरह धुना

Uttar Pradesh News: लखनऊ में सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य पर एक कार्यक्रम के दौरान जूते से हमला करने की कोशिश की गई। इस दौरान मौर्य के समर्थकों ने आरोपी शख्स को पकड़ कर बुरी तरह धो डाला।

नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज डेस्क। Uttar Pradesh News: लखनऊ में सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य पर एक कार्यक्रम के दौरान जूते से हमला करने की कोशिश की गई। इस दौरान मौर्य के समर्थकों ने आरोपी शख्स को पकड़ कर बुरी तरह धो डाला।

स्वामी प्रसाद मौर्य पर कार्यक्रम के दौरान हुआ जूते से हमला

उत्तर प्रदेश के लखनऊ में समाजवादी पार्टी के महासचिव स्वामी प्रसाद मौर्य पर एक युवक द्वारा जूते से हमला करने का मामला सामने आया है। दरअसल, स्वामी प्रसाद मौर्य यहां पर एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आए थे। इसी दौरान एक शख्स ने उन पर जूते से हमला करने की कोशिश की। हालांकि, जूता उनके लगा नहीं, वह बाल-बाल बच गए। इसके बाद वकील के भेष में आए इस आरोपी शख्स की मौर्य के समर्थकों ने जमकर धुनाई कर दी। स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शख्स को अपने कब्जे में ले लिया है। उससे पूछताछ की जारी जा रही है।

मौर्य के बयानों ने किया दुखी

इस मामले में युवक ने खुलासा किया कि वो स्वामी प्रसाद मौर्य के हाल ही में दिए बयानों से बहुत दुखी था। आकाश सैनी नाम के इस युवक ने बताया कि वह पूजा-पाठ करने वाला व्यक्ति है। मौर्य के इस प्रकार के बयानों ने हमें बहुत दुखी किया है। इसलिए हमने विरोध जताया है। बता दें कि सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य लखनऊ में इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित ओबीसी महासम्मेलन में शिरकत करने पहुंचे थे। इसी दौरान ये घटना हुई। पुलिस आरोपी शख्स को थाने ले गई है, जहां पर उससे पूछताछ की जा रही है।

Advertisementspot_img

Also Read:

इंस्टाग्राम अकाउंट सस्पेंड होते ही रिंकू सिंह की मंगेतर सांसद प्रिया सरोज ने Meta से लगाई मदद की गुहार, पूछा- क्या कोई मदद कर...

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह की मंगेतर और सांसद प्रिया सरोज इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं। उन्होंने एक सस्पेंड...
spot_img

Latest Stories

Navratri में बना रही हैं साबूदाना की खिचड़ी, तब उपयोग करें इस रेसिपी का

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। नवरात्रि (Navaratri) के दौरान व्रत...

Salman khan की फिल्म मातृभूमि कब होगी रिलीज? सामने आया बड़ा अपडेट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। सलमान खान (Salman khan) की...

मार्च के बदलते मौसम में बढ़ सकता है फ्लू का खतरा, बचाव के लिए करें ये काम

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मार्च और अप्रैल के महीने...

Tata Punch को टक्कर देने आई नई Hyundai Exter Facelift, जानिए कीमत और फीचर्स

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारतीय कार बाजार में माइक्रो SUV...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵