back to top
19.1 C
New Delhi
Tuesday, March 17, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

प्रशंसक के कैंसर के इलाज का खर्च उठाएंगे चिरंजीवी

हैदराबाद, 27 अक्टूबर (आईएएनएस)। टॉलीवुड मेगास्टार चिरंजीवी, वेंकट नाम के अपने एक प्रशंसक के कैंसर के इलाज का पूरा खर्च उठा रहे हैं। मंगलवार को चिरंजीवी से उनके कार्यालय में मिले वेंकट ने मेगास्टार को अपनी स्वास्थ्य स्थिति के बारे में बताया। अपने बिजी शेड्यूल के बावजूद चिरंजीवी अपने फैन से व्यक्तिगत रूप से मिले, जिसके बाद उन्हें वेंकट की तबीयत के बारे में पता चला। आर्थिक रूप से कमजोर वेंकट को कैंसर है और वह अपने चिकित्सा खर्च को वहन करने में असमर्थ है। उनकी कहानी से प्रभावित होकर, चिरंजीवी ने वादा किया कि वे वेंकट के इलाज के लिए पैसे देंगे। चिरंजीवी ने वेंकट की मेडिकल रिपोर्ट भी देखी और उन्हें हैदराबाद के एक निजी अस्पताल से दूसरे अस्पताल में इलाज कराने की सलाह दी। चिरंजीवी ने वेंकट को व्यक्तिगत रूप से अस्पताल रेफर किया, जिसके बाद उन्होंने अपनी टीम से मामले में अपडेट रहने के लिए भी कहा है। चिरंजीवी ने वेंकट को तत्काल खर्च के लिए 2 लाख रुपये की मदद भी की। वेंकट ने कहा कि मैं उनका प्रशंसक कहलाने के लिए धन्य हूं। मैं इस जीवनकाल में चिरंजीवी सर को पर्याप्त धन्यवाद नहीं दे सकता। –आईएएनएस एमएसबी/आरजेएस

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

ओंकार नाम का मतलब-Omkar Name Meaning

Omkar Name Meaning – ओंकार नाम का मतलब :...

West Bengal Assembly 2026: टॉलीगंज सीट से कौन लहरा सकता है जीत का परचम, TMC या BJP? जानिए समीकरण

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। साउथ कोलकाता के अंतर्गत आने वाली...

Tarvel Tips: पार्टनर के साथ घूमने के लिए ये हैं बेस्ट जगह, आज ही बनाएं प्लान

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अगर आप अपने पार्टनर के...

आज जिंदा हूं तो PM मोदी और अमित शाह की वजह से…’ चार साल बाद छलका नुपुर शर्मा का दर्द

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। नुपुर शर्मा ने दिल्ली में आयोजित...

IPL 2026 से पहले शादी के बंधन में बंधे RCB के ये गेंदबाज, रेप का लग चुका है आरोप

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। हाल ही में कुलदीप यादव ने...