back to top
21.1 C
New Delhi
Friday, March 20, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

तालाब किनारे झाड़ियों में मिला अजगर, ग्रामीणों ने वन विभाग को दी सूचना

रौना गांव के तालाब पर सुबह कुछ युवक नहाने जा रहे थे। इसी दौरान तालाब किनारे झाड़ियों में सरसराहट और अजीब आवाज सुनकर युवकों ने नजदीक जाकर देखा तो विशाल अजगर देख सन्न रह गये।

वाराणसी, एजेंसी। चोलापुर थाना क्षेत्र के दानगंज रौना गांव में तालाब किनारे बुधवार को विशाल अजगर देख लोगों में अफरा-तफरी मच गई। अजगर को देखने के लिए लोगों की भीड़ भी जुट गई। ग्रामीणों ने अजगर मिलने की सूचना क्षेत्रीय पुलिस और वन विभाग को दी।

विशाल अजगर देख सन्न रह गये

रौना गांव के तालाब पर सुबह कुछ युवक नहाने जा रहे थे। इसी दौरान तालाब किनारे झाड़ियों में सरसराहट और अजीब आवाज सुनकर युवकों ने नजदीक जाकर देखा तो विशाल अजगर देख सन्न रह गये। युवकों ने गांव के लोगों को इसकी जानकारी दी तो बड़ी संख्या में ग्रामीण भी अजगर को देखने पहुंच गए। अजगर मिलने की सूचना वन विभाग को भी दी गई। क्षेत्रीय ग्रामीणों ने बताया कि अजगर विशालकाय है, इसे सुरक्षित स्थान पर भेजने के लिए वन विभाग को जानकारी दी गई है। अजगर बच्चों और पशुओं को नुकसान पहुंचा सकता है। ऐसे में हम लोग भी उसकी निगरानी करने के साथ सतर्क है।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

चैत्र नवरात्रि अष्टमी कब है? जानें कन्या पूजन की सारी जानकारी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri) हिन्दू...

Assembly Election 2026: पश्चिम बंगाल का सबसे अमीर विधायक कौन? जानिए कितनी है नेटवर्थ

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। साल 2026 के विधानसभा चुनावों से...

Yami Gautam से Danish Iqubal तक ‘धुरंधर 2’ में दिखाया अपना जादू, कैमियो रोल में आए नजर

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की...

बिना UPSC पास किए भी बन पाएंगे IAS अधिकारी, जानिए कैसे होगा ये संभव?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश में बड़ी संख्या में ऐसे...