back to top
27.1 C
New Delhi
Wednesday, April 1, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

महाकुंभ में एक ही रास्ता बना भगदड़ की वजह? जानिए CM योगी ने श्रद्धालुओं से क्या की अपील

महाकुंभ में मौनी अमावस्या से पहले संगम पर भगदड़ मचने से कई लोग घायल हो गए हैं। CM योगी आदित्यनाथ ने श्रद्धालुओं से संयम बरतने की अपील की है।

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ के दौरान मौनी अमावस्या स्नान से पहले संगम पर भीषण भगदड़ मच गई। इस हादसे में कई लोग घायल हो गए और कुछ लोगों के लापता होने की खबर है। पुलिस प्रशासन की लचर व्यवस्था के कारण हालात बेकाबू हो गए।

एक ही रास्ता बना हादसे की वजह

भगदड़ के चश्मदीदों के अनुसार, संगम तक जाने और आने के लिए सिर्फ एक ही रास्ता दिया गया था। इससे भीड़ का दबाव अचानक बढ़ गया और लोग बेकाबू हो गए। एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि कुछ महिलाएं अचानक गिर गईं और उन्हें उठाने के प्रयास में अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने बताया भयावह मंजरहादसे के बाद संगम के पास का दृश्य बेहद दर्दनाक था। जूते-चप्पल, कपड़े और अन्य सामान बिखरे पड़े थे। कुछ लोग अपनों से बिछड़ गए और कई अपने सामान को खोजते दिखे। पुलिस फोर्स भीड़ को नहीं रोक पाई घटना स्थल पर मौजूद श्रद्धालुओं ने बताया कि रात करीब डेढ़ बजे भगदड़ मच गई। भीड़ बढ़ती गई और पुलिस फोर्स भी पीछे हट गई, जिससे हालात और बिगड़ गए। चीख-पुकार के बीच घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल ले जाया गया।

लापता हुए अपने, टूटा सामान

भगदड़ में कई लोगों का सामान खो गया और कुछ अपनों से बिछड़ गए। एक महिला श्रद्धालु ने बताया कि उनका बैग और मोबाइल फोन भीड़ में टूट गया और वह घंटों से परेशान थीं। प्रशासन पर सवाल उठ रहे हैं कि इतनी बड़ी भीड़ के बावजूद समुचित व्यवस्था क्यों नहीं की गई। फिलहाल, पुलिस और प्रशासन स्थिति पर काबू पाने की कोशिश कर रहे हैं और लापता लोगों की तलाश जारी है।

CM योगी आदित्यनाथ की अपील 

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सभी पूज्य संतों, श्रद्धालुओं, प्रदेश एवं देश वासियों से मेरी अपील है कि अफवाहों पर ध्यान नहीं दें, संयम से काम लें। ये आयोजन सभी लोगों का है. प्रशासन उनकी सेवा के लिए तत्परता से से कार्य कर रहा है। कोई भी अफवाह फैलाने का प्रयास करेगा तो उससे नुकसान हो सकता है।

Advertisementspot_img

Also Read:

गोरखपुर से चुनाव नहीं लड़ पाएंगे रवि किशन? CM योगी के बयान से बढ़ी चर्चा, बोले- महिला हो सकती है उम्मीदवार

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। गोरखपुर में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath ने सांसद Ravi Kishan को लेकर ऐसा बयान...
spot_img

Latest Stories

बिहार में बदल गए बिजली बिल के नियम, अब समय के हिसाब से देना होगा पैसा; जानिए क्या है ये नया सिस्टम?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बिहार में बिजली उपभोक्ताओं के लिए...

Sonam Kapoor के दूसरे बेटे की पहली तस्वीर हुईं वायरल, फैंस बरसा रहे हैं प्यार

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर (Sonam...

Stock Market Today: आज शेयर बाजार में जोरदार तेजी, Sensex 1876 अंक उछला; Nifty 22,899 के पार

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। 1 अप्रैल, बुधवार को भारतीय शेयर...

Gold Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल में हल्का उतार-चढ़ाव, सोना-चांदी में आई तेजी; जानिए आज के लेटेस्ट रेट

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। आज राजस्थान में पेट्रोल और डीजल...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵