नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज मौनी अमावस्या के पर्व पर प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ में शाही स्नान करने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ लगी हुई है। आपको बता दें कि संगम नोज के पास भगदड़ भी मच गई थी। लेकिन अब वहां की स्थिति समान्य हो गई है। वहीं संगम नदी में श्रद्धालु आस्था की डुबकी लगा रहे हैं और कुछ लगाने के लिए पहुंच रहे हैं। अब तक 3 करोड़ से ज्यादा लोगों ने स्नान कर लिया है।
महाकुंभ में दिख रही भक्तों की भीड़
आज मौनी अमावस्या के दिन महाकुंभ संगम नगरी में स्नान करने के लिए श्रद्धालु की भक्ति दिखाई दे रही है लोग अपने घर से गंगा स्नान करने के लिए संगम पहुंच रहे हैं और आस्था की डुबकी लगाते हुए नजर आ रहे हैं। महिला,बच्चे, बड़े और बूढ़े सब मौनी अमावस्या की भक्ति में लीन होकर त्रिवेणी संगम में स्नान कर रहे हैं।
सुरक्षा के कड़े इंतजाम
महाकुंभ में देर रात घटना होने के बाद वहां की सुरक्षा और ज्यादा बढ़ा दी गई है। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए कई तकनीक का इंतजाम किया जा रहा है। इसके अलावा आज अगले आदेश तक कुंभ मेले में आने वाली स्पेशल ट्रेनों पर भी रोक लगा दी गई है। वहीं आज प्रधानमंत्री मोदी भी महाकुंभ पर अपनी नजर बनाए हुए हैं। हादसे के बाद अब तक पीएम ने कम से 3 घंटे में 3 बार बात कीइसपर सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा, ”प्रशासन श्रद्धालुओं की सुरक्षा कर रही है। जो लोग घायल हैं उनका उपचार किया जा रहा है। अब सब कुछ नियंत्रण में है ताकि श्रद्धालु सकुशल स्नान कर सके। वहीं थोड़ी देर बाद अखाड़े के संत साधु भी शाही स्नान करेंगे इसको लेकर प्रशासन तैयार है।”
भगदड़ के बाद प्रशासन अलर्ट मोड में आ गया है। प्रयागराज जंक्शन पर रैपिड एक्शन फोर्स (RAF) और पुलिस बल की तैनाती बढ़ा दी गई है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कड़े इंतजाम किए गए हैं। आपको बता दें आज मौनी अमावस्या के दिन 10 करोड लोगों कि महाकुंभ में आने की उम्मीद लगाई जा रही है। ऐसे में करें इंतजाम करना काफी ज्यादा अनिवार्य हो जाता है ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो।




