back to top
16.1 C
New Delhi
Sunday, March 22, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

UP में एक बार फिर बढ़ा सियासी परा, राजा भैया से मिलने बेती कोठी पहुंचे केंद्रीय मंत्री और बीजेपी प्रत्याशी

Lok Sabha Election: भाजपा के वरिष्ठ नेता केंद्रीय मंत्री डॉ. संजीव बालियान व कौशांबी के भाजपा प्रत्याशी सांसद विनोद सोनकर रघुराज प्रताप सिंह राजा भैया से मिलने के लिए उनके आवास बेती कोठी पहुंच गए।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। इस लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश की कौशांबी लोकसभा सीट चर्चा का विषय बनी हुई है। कौशांबी में लोकसभा चुनाव को लेकर चल रही राजनीतिक रस्साकसी ने आज मंगलवार को एक नया मोड़ ले लिया। यहां से अप्रत्याशित रूप से भाजपा के वरिष्ठ नेता केंद्रीय मंत्री डॉ. संजीव बालियान व कौशांबी के भाजपा प्रत्याशी सांसद विनोद सोनकर जनसत्ता दल लोकतांत्रिक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रघुराज प्रताप सिंह राजा भैया से मिलने के लिए उनके आवास बेती कोठी पहुंच गए। जिसके बाद से यह सीट राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बनी हुई है।

उत्तर प्रदेश की राजनीति में हलचल तेज

हालांकि दोनों दलों के द्वारा इस मुलाकात को शिष्टाचार मुलाकात बतया जा रहा है। जिसमें राजा भैया ने केंद्रीय मंत्री व भाजपा प्रत्याशी का सत्कार किया है। लेकिन प्रदेश की राजनीति में इस मुलाकात के कई मतलब निकाले जा रहें है। दोनों दलों के नेताओं के बीच चली करीब आधे घंटे तक बातचीत के बाद विनोद सोनकर केंद्रीय मंत्री के साथ क्षेत्र में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों के लिए रवाना हो गए। हालांकि नेताओं के बीच क्या बात हुई, क्या चर्चा हुई, इस पर अभी तक कयास लगए जा रहे हैं?

अमित शाह ने जनसभा में नहीं लिया था राजा भैया का नाम

गौरतलब है कि दो दिन पहले उसी क्षेत्र में गृहमंत्री अमित शाह ने एक जनसभा को संबोधित किया। लेकिन शाह ने सभा में राजा भैया का नाम तक नहीं लिया था। उसके बाद अब अचानक भाजपा का इतना बड़ा कदम चर्चा का विषय बना हुआ है। यही नहीं इससे पहले सोमवार देर शाम कौशांबी के सपा उम्मीदवार पुष्पेंद्र सरोज ने भी बेंती जाकर रघुराज से समर्थन की मांग की थी।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

4 साल बाद यूपी को मिला स्थायी DGP, जानिए कौन हैं एलवी एंटनी देव कुमार जिन्हें मिली जिम्मेदारी

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश में लंबे इंतजार के बाद आखिरकार स्थायी पुलिस महानिदेशक (DGP) की नियुक्ति हो गई है। 1994 बैच के वरिष्ठ...
spot_img

Latest Stories

बार-बार हो रहा है डैंड्रफ, तो इन बातों को न करें नजरअंदाज

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अगर आपको बार-बार डैंड्रफ का...

Ravivar Mantra: आज रविवार के दिन इन मंत्रों का करें जाप, सूर्य भगवान हर मनोकामना करेंगे पूरी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। रविवार के दिन सूर्य भगवान...

Astro Today 22 March 2026: कन्या राशि – आर्थिक स्थिति मज़बूत रहेगी, सट्टेबाज़ी से दूर रहना होगा

धन लाभ: आर्थिक स्थिति मज़बूत रहेगी। शेयर बाज़ारसे अच्छा...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵