back to top
20.1 C
New Delhi
Sunday, March 22, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Vande Bharat: PM मोदी ने गोरखपुर में दिखाई वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी, लाखों को मिलेगी सुविधा

PM Modi Gorakhpur Visit: गीताप्रेस शताब्दी वर्ष समारोह के समापन कार्यक्रम के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी गोरखपुर रेलवे स्टेशन पहुंचे।

गोरखपुर, हिन्दुस्थान समाचार। गीताप्रेस शताब्दी वर्ष समारोह के समापन कार्यक्रम के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी गोरखपुर रेलवे स्टेशन पहुंचे। प्रधानमंत्री ने गोरखपुर से अयोध्या होकर लखनऊ तक जाने वाली अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त वंदेभारत एक्सप्रेस ट्रेन को झंडी दिखाकर रवाना किया। इसके बाद उन्होंने गोरखपुर रेलवे स्टेशन के रिमॉडलिंग प्रोजेक्ट का शिलान्यास किया। इस पर 693 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत आएगी। इस प्रोजेक्ट में गोरखनाथ मंदिर, गीताप्रेस का अक्स दिखेगा। स्टेशन शॉपिंग मॉल जैसी सुविधाओं से युक्त होगा।

22 संदिग्धों पर नजरें गड़ाये रही एलआईयू

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सुरक्षा के कड़े प्रबंध रहे। सड़कों के दोनों किनारे लगे बैरिकेडिंग के बीच प्रधानमंत्री का काफिला गुजरा। इसे देखते हुए स्कूलों की छुट्टी सुबह साढ़े दस बजे ही कर दी गयी थी। इतना ही नहीं, एलआईयू (लोकल इंटेलिजेंस यूनिट) ने पीएम की सुरक्षा के निमित्त 22 संदिग्धों पर अपनी नजरें गड़ाये रखीं।

काफिला भारी सुरक्षा के बीच गीताप्रेस पहुंचा

गोरखपुर शहर में घोष कंपनी से गीताप्रेस रोड के दोनों तरफ बैरिकेडिंग के बीच पीएम मोदी का काफिला गुजरा। यह काफिला भारी सुरक्षा के बीच गीताप्रेस पहुंचा। प्रधानमंत्री का कार्यक्रम गीता प्रेस जैसे घने आबादी वाले इलाके में होने की वजह से एलआईयू ने खतरे की आशंका जताई थी। इसे देखते हुए पुलिस ने अतिरिक्त तैयारियां भी की थीं। गीताप्रेस के आसपास के मकान-दुकानों की छतों पर स्नाइपर तैनात कर दिये गये थे। इधर, गीताप्रेस के आसपास के 250 घरों की छतों पर से ईंट-पत्थर भी हटवा दिये गए थे। यहां पर रहने वाले सभी परिवारों की जांच की गई थी। बावजूद इसके एलआईयू ने 22 संदिग्ध लोगों पर नजर भी गड़ाये रखी थी।

Advertisementspot_img

Also Read:

शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद पर केस दर्ज होने से साधु-संतों में नाराजगी, निष्पक्ष जांच की उठी मांग

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क। शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ अदालत के निर्देश पर FIR दर्ज होने के बाद संत समाज में असंतोष और चिंता का माहौल...
spot_img

Latest Stories

प्रमुख देवताओं में से एक हैं Bhagwan Vishnu, जानिए पालनहार का दिव्य रूप और अवतार

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। भगवान विष्णु (Bhagwan Vishnu) हिंदू...

जतिन नाम का मतलब- Jatin Name Meaning

Meaning of Jatin /जतिन नाम का मतलब :Ascetic/तपस्वी Origin /...

Navratri में बना रही हैं साबूदाना की खिचड़ी, तब उपयोग करें इस रेसिपी का

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। नवरात्रि (Navaratri) के दौरान व्रत...

Salman khan की फिल्म मातृभूमि कब होगी रिलीज? सामने आया बड़ा अपडेट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। सलमान खान (Salman khan) की...

मार्च के बदलते मौसम में बढ़ सकता है फ्लू का खतरा, बचाव के लिए करें ये काम

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मार्च और अप्रैल के महीने...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵