back to top
25.1 C
New Delhi
Friday, March 13, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

5 दशक बाद खुलेंगे मथुरा बांके बिहारी मंदिर के बंद ये कमरे, अब मंदिर के खजाने की भी होगी ऑडिट

यूपी के मथुरा में श्री बांके बिहारी मंदिर के बंद किए गए कमरों को फिर से खोलने का फैसला किया गया है। कहा जा रहा है कि, यह कमरे करीब पांच दशक से बंद है।

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । उत्तर प्रदेश के मथुरा में श्री बांके बिहारी मंदिर की प्रबंधन समिति ने बड़ा फैसला लिया है। शुक्रवार को घोषित आदेश के तहत अब VIP पास तत्काल प्रभाव से बंद होंगे और भक्तों के लिए दर्शन का सीधा प्रसारण शुरू किया जाएगा। मंदिर प्रशासन का कहना है कि यह कदम सभी भक्तों को समान अवसर देने के उद्देश्य से उठाया गया है।

सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर गठित उच्चाधिकार प्राप्त समिति ने गुरुवार शाम मंदिर में दर्शन और सुरक्षा व्यवस्था सुधारने के लिए एक अहम बैठक की। इस फैसले के तहत मंदिर के वे कमरे भी खोले जाएंगे जो पिछले पांच दशक से बंद थे, जिससे भक्तों के लिए नए दर्शन अवसर सुनिश्चित होंगे।

VIP सिस्‍टम होगा खत्‍म

जिला सूचना अधिकारी की शुक्रवार को जारी विज्ञप्ति के मुताबिक, मंदिर में पर्ची कटाकर VIP के तौर पर दर्शन करने की व्यवस्था समाप्त कर दी गई है। अब हर व्यक्ति को लाइन में लगकर अपनी बारी का इंतजार करना होगा, ताकि भेदभाव का आरोप न लगे। 

सुरक्षा व्‍यवस्‍था पर जोर

विज्ञप्ति में बताया गया है कि, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अगले तीन दिनों में यह तय करेंगे कि मंदिर में किस-द्वार से प्रवेश और किस-द्वार से निकासी होगी। साथ ही अब मंदिर की सुरक्षा की जिम्मेदारी पुलिस या निजी गार्डों की बजाय पूर्व सैनिकों और पेशेवर सुरक्षा एजेंसियों को सौंपी जाएगी।

विज्ञप्ति में कहा गया है कि, अब मंदिर दर्शन के लिए पहले से अधिक समय तक खुला रहेगा। इसके अलावा, दर्शनार्थियों को दुनिया के किसी भी कोने से ठाकुर जी के दर्शन की सुविधा भी जल्द ही उपलब्ध कराई जाएगी।

मंदिर की चल-अचल संपत्ति की होगी जांच

मिली जानकारी के अनुसार, गर्मियों में मंदिर तीन घंटे और सर्दियों में पौने तीन घंटे अतिरिक्त खुला रहेगा। समिति ने यह भी निर्णय लिया है कि मंदिर के भवन का संरचनात्मक ऑडिट IIT रुड़की से कराया जाएगा और साथ ही मंदिर की कुल चल-अचल संपत्ति का भी पता लगाया जाएगा।

बता दें कि, समिति ने मंदिर के गर्भगृह में वर्षों से बंद कमरे खोलने का निर्णय लिया है। विज्ञप्ति के अनुसार, कमरे की वीडियोग्राफी कराई जाएगी ताकि इसमें मौजूद वस्तुओं का रिकॉर्ड सुरक्षित रखा जा सके। इसके अलावा, मंदिर के खजाने का भी ऑडिट किया जाएगा।

Advertisementspot_img

Also Read:

बांके बिहारी मंदिर की रेलिंग ठीक करने का जिम्मा मुस्लिम ठेकेदार को मिला तो भड़का संत समाज, CM योगी को लिखा खत

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । उत्तर प्रदेश के मथुरा में बांके बिहारी मंदिर में स्टील रेलिंग लगाने का ठेका मुस्लिम ठेकेदार सलीम अहमद...
spot_img

Latest Stories

वाणीश नाम का मतलब- Vaneesh Name Meaning

Meaning of Vaneesh / वाणीश नाम का मतलब: Lord...

14 या 15 मार्च, कब रखा जाएगा पापमोचनी एकादशी व्रत? जानें तिथि से लेकर पूजा विधि तक

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। पापमोचिनी एकादशी पड़ने जा रही...

उत्तम नगर हत्याकांड के नाम पर फर्जीवाड़ा बेनकाब, 2 दिन में ठग लिए लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में 4 मार्च को...