back to top
26.1 C
New Delhi
Tuesday, April 7, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

ग्रेटर नोएडा की गौतम बुद्ध यूनिवर्सिटी में पानी की टंकी में महिला का शव मिला, पति फरार

Crime News: पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। जल्द ही वह कानून की पकड़ में होगा।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा के गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय के हॉस्टल की पानी की टंकी में एक महिला का शव मिला है। पुलिस को शक है की उसके पति ने उसकी हत्या करने के बाद इसका शव पानी की टंकी में डाल दिया होगा। क्योंकि महिला का शव मिलने के बाद से पति और सास दोनों गायब हैं। आरोपी के घर में ताला लगा हुआ था।

पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है

कोतवाली ईकोटेक-1 क्षेत्र में गौतमबुद्ध विश्वविधालय में आरोपी चतुर्थ श्रेणी का कर्मचारी है। वह यहां ड्राइवर के रूप में कार्य करता था। वह इस विश्वविधालय में राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान में स्टाफ क्वार्टर में रहता था। इसी परिसर से ड्राइवर की पत्नी का शव मिला है। जानकारी के अनुसार 6 मई 2024 को रात 11 बजे के करीब स्टाफ क्वार्टर के तीसरे मंजिल की सीमेंट की टंकी में महिला का शव मिला। पुलिस को फरार चल रहे पति पर महिला की हत्या करके शव को इस टंकी में फेंकने की आशंका है। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। जल्द ही वह कानून की पकड़ में होगा।

आरोपियों की पकड़ के लिए टीम का गठन कर लिया गया है

एडिशनल पुलिस कमिश्नर(लॉ एंड आर्डर) शिवहरि मीणा ने जानकारी दी कि ग्रेटर नोएडा की गौतमबुद्ध विश्वविधालय के स्टाफ क्वार्टर पर बने सीमेंटेड पानी की टंकी से महिला का शव मिलने की सुचना मिली है। उन्होंने जानकारी दी कि आरोपी गौतमबुद्ध विश्वविधालय में चतुर्थ श्रेणी का कर्मचारी है। उसके पड़ोसी के अनुसार दोनों पति पत्नी में किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। दोनों अधिकतर लड़ते रहते थे। आरोपी पति फरार है। उन्होंने कहा कि मृतक महिला के परिजनों की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उन्होंने जानकारी दी कि आरोपियों की पकड़ के लिए टीम का गठन कर लिया गया है और सभी एंगल से मामले की जांच की जा रही है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

गाजियाबाद में तीन बहनों की मौत पर सोनू सूद ने उठाई कड़ी कार्रवाई की मांग, सोशल मीडिया पर की भावुक अपील

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में एक रिहायशी इमारत की नौवीं मंजिल से कूदकर तीन नाबालिग बहनों की मौत की खबर ने...
spot_img

Latest Stories

7 अप्रैल को ही क्‍यों मनाते हैं World Health Day, जानें इसके पीछे की खास वजह

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज पूरे देश में World...

Share Market Today: हफ्ते के दूसरे दिन लाल निशान पर खुला बाजार, Sensex और Nifty दोनों लुढ़के

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार...

Weather Today: दिल्ली-NCR में येलो अलर्ट जारी, वहीं बिहार के कई जिलों में तेज हवा और बारिश के साथ ऑरेंज अलर्ट

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में अप्रैल का मौसम...

कब मनाई जाएगी Varuthini Ekadashi? जानें पूजा विधि से लेकर सब कुछ

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। वैशाख मास के कृष्ण पक्ष...

गर्मियों में फटी एड़ियों का इलाज, अपनाएं ये आसान घरेलू नुस्खे

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। गर्मियों का मौसम शुरू होते...

Mangalwar Mantra: आज मंगलवार के दिन करें इन मंत्रों का जाप, प्रसन्न होंगे भगवान

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज मंगलवार दिन हनुमान जी...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵