back to top
22.1 C
New Delhi
Thursday, March 12, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Crime News: नानकमत्ता में डेरा कारसेवा प्रमुख बाबा तरसेम सिंह की गोली मारकर हत्या, मौत से क्षेत्र में तनाव

Crime News: बाबा तरसेम सिंह सुबह करीब 6:00 बजे रोज की तरह ही गुरुद्वारे में मत्था टेकने के बाद लंगर हॉल के बाहर बैठे थे। तभी बाइक सवार दो युवक मौके पर पहुंचे और उन पर गोली दागनी शुरू कर दी।

रुद्रपुर, ( हि.स.)। उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले के नानकमत्ता गुरुद्वारा साहिब में गुरुवार सुबह डेरा कारसेवा प्रमुख बाबा तरसेम सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस घटना से क्षेत्र में तनाव है। एसएसपी मंजूनाथ टीसी समेत पुलिस के तमाम अन्य बड़े अफसर मौके पर पहुंचे।

डाक्टरों ने बाबा को मृत घोषित कर दिया

बताया गया है कि बाबा तरसेम सिंह सुबह करीब 6:00 बजे रोज की तरह ही गुरुद्वारे में मत्था टेकने के बाद लंगर हॉल के बाहर बैठे थे। तभी बाइक सवार दो युवक मौके पर पहुंचे और उन पर गोली दागनी शुरू कर दी। बाबा के पेट और गर्दन पर कई गोली लगीं। इसके बाद हमलावर फरार हो गए। फायरिंग की आवाज सुनते ही पहुंचे सेवादार बाबा को इलाज के लिए खटीमा ले गए। डाक्टरों ने बाबा को मृत घोषित कर दिया। इस घटना से सारे क्षेत्र में तनाव है। पुलिस बाबा के हत्यारों की तलाश कर रही है। नानकमत्ता गुरुद्वारा साहिब देश-दुनिया में प्रसिद्ध है।

हत्या की जांच के लिए उत्तराखंड पुलिस ने एसआईटी गठित कर दी है

हत्याकांड की जांच के लिए एसआईटी गठित। इस बीच नानकमत्ता गुरुद्वारा साहिब कार सेवा प्रमुख बाबा तरसेम सिंह की हत्या की जांच के लिए उत्तराखंड पुलिस ने एसआईटी गठित कर दी है। यह जानकारी उत्तराखंड के पुलिस महानिदेशक अभिनव कुमार ने देहरादून में दी।

इस मामले की प्राथमिकता के साथ जांच होगी

उन्होंने कहा कि यह हत्याकांड चिंता का विषय है। मौके पर वरिष्ठ अधिकारी मौजूद हैं। घटनास्थल का निरीक्षण किया जा रहा है। स्थानीय जनता से भी बातचीत की जाएगी। जांच के लिए एसआईटी का गठन कर दिया गया है। इस मामले की प्राथमिकता के साथ जांच होगी। सेंट्रल एजेंसी से भी संपर्क किया गया है। आरोपितों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

इस तरह की घटनाएं समाज में गलत संदेश देती है। इस तरह हत्या को अंजाम देने वाले लोगो के खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही होनी चाहिए।

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल सिंह के पिता उतरेंगे राजनीति के रण में, जल्द ही करेंगे नई पॉलिटिकल पार्टी का ऐलान

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल सिंह पंजाब की राजनीति में अपनी पकड़ बनाना चाह रहा है। अपने इस मकसद को पूरा करने...
spot_img

Latest Stories

LPG Crisis: भारत में कब-कब आया LPG गैस संकट? जानिए 2026 से पहले कब-कब लोगों को हुई गैस की किल्लत

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते...

Chaitra Navratri 2026: घटस्थापना मुहूर्त, पूजा विधि और नौ दिन की त्योहार की पूरी जानकारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म का सबसे पवित्र और...

भारत में क्या है इच्छा मृत्यु की प्रक्रिया? विदेशों से कितनी अलग है पूरी प्रक्रिया

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बुधवार 11 मार्च को सुप्रीम कोर्ट...

बॉक्स ऑफिस पर The Kerala Story 2 का रहा अच्छा प्रदर्शन, जानिए कलेक्शन रिपोर्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। 'द केरल स्टोरी 2: गोज...

कीर्ति आजाद के बेतुके बयान पर भड़के भारतीय क्रिकेट के बड़े दिग्गज, हरभजन ने भी जमकर लताड़ लगाई

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। न्यूजीलैंड को परास्त करके टी20 विश्व...

Gas Supply Crisis: कहीं गैस बुकिंग ठप तो कहीं लंबी लाइनें, कई शहरों में LPG को लेकर बढ़ी परेशानी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मध्य पूर्व में जारी तनाव...