back to top
21.1 C
New Delhi
Wednesday, April 8, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

पूर्व पुलिस ऑफिसर प्रदीप शर्मा को उम्र कैद, फर्जी मुठभेड़ मामले में बॉम्बे हाईकोर्ट ने सुनाई ये सजा

Encounter Specialist: पूर्व पुलिस अफसर प्रदीप शर्मा कभी एनकाउंटर स्पेशलिस्ट के नाम से मशहूर हुआ करते थे। उनके नाम से अपराधियों के साथ साथ अंडरवर्ल्ड के लोग भी डरने लगते थे।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। पूर्व पुलिस अफसर प्रदीप शर्मा कभी एनकाउंटर स्पेशलिस्ट के नाम से मशहूर हुआ करते थे। उनके नाम से अपराधियों के साथ साथ अंडरवर्ल्ड के लोग भी डरने लगते थे। चाहे कोई कितना बड़ा क्रिमिनल हो, लेकिन प्रदीप शर्मा के नाम से कांपने लगते थे। लेकिन इस अफसर को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल बॉम्बे हाईकोर्ट ने प्रदीप शर्मा को मुंबई में गैंगस्टर छोटा राजन के करीबी सहयोगी रामनारायण गुप्ता की वर्ष 2006 में एक फर्जी मुठभेड़ में हुई मौत के मामले में उम्र कैद की सजा सुनाई है। पूर्व पुलिस अफसर प्रदीप शर्मा को बॉम्बे हाईकोर्ट ने इस मामले में दोषी ठहराते हुए उम्र कैद की सजा सुनाई है।

दोनों जजों ने अपने आदेश से एक उदहारण सेट किया है

जस्टिस रेवती मोहिते डेरे और जस्टिस गौरी गोडसे की बेंच ने अपने आदेश से साबित कर दिया है कि कोई भी कानून से बड़ा नहीं है। अगर रक्षक ही इस तरह के कार्य करेंगे तो समाज को क्या संदेश जायेगा। लेकिन दोनों जजों ने अपने आदेश से एक उदहारण सेट किया है। अब आगे से अपने पद का दुरुप्रयोग करने वाले लोग इस आदेश के बाद डरेंगे और एक बार जरूर सोचने को मजबूर हो जायेंगे कि कानून के हाथ लंबे होते हैं। जस्टिस रेवती मोहिते डेरे और जस्टिस गौरी गोडसे की बेंच ने प्रदीप शर्मा के साथ शामिल इस फर्जी मुठभेड़ मामले 12 पूर्व पुलिसकर्मियों और एक नागरिक सहित 13 अन्य आरोपियों को उम्र कैद की सजा बरकरार रखी है।

कौन हैं प्रदीप शर्मा?

प्रदीप शर्मा 1983 बैच के पुलिस अधिकारी थे, उन्होंने अपनी पुलिस सर्विस के दौरान बड़े बड़े अपराधियों को ढेर किया और अपना एक अलग नाम बनाया। वे यहीं नहीं रुके, उस समय मुंबई में अंडरवर्ल्ड का अपना अलग आतंक हुआ करता था। ऐसे समय में उन्होंने अंडरवर्ल्ड के खिलाफ अपनी मुहीम चलाई। उन्होंने अपनी कार्रवाई से अंडरवर्ल्ड की कमर तोड़ने का कार्य किया। अंडरवर्ल्ड में उनके नाम का आतंक चलता था। उन्होंने दाऊद इब्राहिम, अरुण गवली, छोटा राजन और अमर नाइक जैसे बड़े गैंगस्टर के खिलाफ भी बड़ी कार्यवाही की थी। इनके खिलाफ प्रदीप शर्मा ने बड़े ऑपरेशन चलाये थे। उनके इस साहसिक कार्य की वजह से उनकी छवि किसी हीरो से कम नहीं थी। उन्होंने अपने सर्विस के दौरान 112 गैंगस्टर का एनकाउंटर किया। लेकिन व्यक्ति के हर कार्य सही होना चाहिए, अगर कोई भी व्यक्ति अपना एक भी कार्य कानून के विरुद्ध करता है, तो वो गलत है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

कानूनी जंग में अनुज चौधरी को राहत, संभल के पूर्व सीओ के खिलाफ FIR के आदेश को हाईकोर्ट ने किया स्थगित

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने मंगलवार को संभल के पूर्व पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) अनुज कुमार चौधरी और कई अन्य पुलिस कर्मियों के...
spot_img

Latest Stories

अब राशन की दुकान से भी बन जाएगा Ayushman Card, जानें ऑनलाइन और ऑफलाइन आसान तरीका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। सरकार ने आयुष्मान भारत योजना के...

Fulbright Nehru Masters Fellowship: अमेरिका में पढ़ाई का सुनहरा मौका, फीस से लेकर फ्लाइट तक सब फ्री

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। विदेश में पढ़ाई करना हर छात्र...

CSK को बड़ा झटका! अगले मैच में MS Dhoni के खेलने पर सस्पेंस

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 के बीच Chennai Super...

मौसम के बदलाव से बिगड़ सकती है सेहत, इन बातों का रखें खास ध्यान

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मौसम में काफी बदलाव देखने...

Exit Poll पर सख्ती: 9 से 29 अप्रैल तक बैन, नियम तोड़ने पर 2 साल की जेल और देना होगा जुर्माना

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देश में चल रहे विधानसभा चुनावों...

Iran-US Ceasefire: ईरान और अमेरिका के बीच हुआ युद्ध विराम, अब इस चीजों के दाम गिरने तय

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। ईरान और अमेरिका के बीच हालिया...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵