back to top
21.3 C
New Delhi
Monday, April 6, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Haldwani Violence: हल्द्वानी हिंसा का मास्टरमाइंड अब्दुल मलिक फरार, कोर्ट ने सम्पत्ति कुर्की का दिया आदेश

Haldwani: हल्द्वानी हिंसा के मास्टरमाइंड अब्दुल मलिक और उसके बेटे मोईद की सम्पत्ति कुर्की की कार्रवाई शुरू करने का कोर्ट ने आदेश दिया है।

हल्द्वानी, हि.स.। कोर्ट से संपत्ति कुर्की का आदेश मिलने के बाद पुलिस ने हल्द्वानी हिंसा के मास्टरमाइंड अब्दुल मलिक और उसके बेटे मोईद की नामी और बेनामी संपत्ति के चिह्नीकरण व आकलन का काम शुरू कर दिया है। दोनों की नामी व बेनामी संपत्ति की तलाश उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश और हरियाणा में की जाएगी। हिंसा के मास्टरमाइंड बताए गए मलिक और उसके बेटे मोईद सहित कोर्ट ने उपद्रव के 9 आरोपितों की संपत्ति कुर्की के आदेश बुधवार को दिए थे। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, मलिक व उसके बेटे की करोड़ों की संपत्ति होने की आशंका है।

अब्दुल मलिक ने BSP लड़ा था चुनाव

हल्द्वानी हिंसा के मास्टरमाइंड अब्दुल मलिक बनभूलपुरा का रहने वाला है। इसके अलावा उप्र से वह लंबे समय से कारोबार के लिहाज से जुड़ा है। 2004 में BSP से मलिक ने हरियाणा की फरीदाबाद संसदीय सीट से चुनाव लड़ा था। इसके आधार पर उसकी 3 राज्यों में काफी संपत्ति होने की बात कही जा रही है। हल्द्वानी में भी जेसीबी की एजेंसी और बड़े स्तर पर प्लॉटिंग आदि काम वह करता रहा है।

अब्दुल मलिक के करीबियों की संपत्ति भी होगी जब्त

सूत्रों की मानें तो मलिक के पास नामी से ज्यादा बेनामी संपत्ति है। नैनीताल पुलिस ने बाप-बेटे की संपत्ति चिह्नीकरण और कीमत आकलन के लिए टीमें लगा दी हैं। सभी कार्रवाई पूरी कर टीमें इनपुट के आधार पर दूसरे राज्यों में भी पहुंचेगी। इसके साथ ही पुलिस मलिक के करीबियों, रिश्तेदारों और परिचितों की भी जांच करेगी, ताकि उसकी बेनामी संपत्ति का पता चल सके। वहीं फरार चल रहे बाकी के 8 नामजदों की भी संपत्ति जल्द चिह्नित कर कार्रवाई को आगे बढ़ाया जाएगा। एसएसपी प्रह्लाद नारायण मीणा ने बताया कि चिह्नीकरण का काम शुरू हो चुका है। रिपोर्ट पूरी होते ही कुर्की की कार्रवाई की जाएगी। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिह धामी ने हल्द्वानी हिंसा के सभी आरोपियों को के खिलाफ सख्त कार्यवाई करने का आदेश दिया है।

अब्दुल मलिक के करीबियों की संपत्ति भी होगी जब्त

सूत्रों की मानें तो मलिक के पास नामी से ज्यादा बेनामी संपत्ति है। नैनीताल पुलिस ने बाप-बेटे की संपत्ति चिह्नीकरण और कीमत आकलन के लिए टीमें लगा दी हैं। सभी कार्रवाई पूरी कर टीमें इनपुट के आधार पर दूसरे राज्यों में भी पहुंचेगी। इसके साथ ही पुलिस मलिक के करीबियों, रिश्तेदारों और परिचितों की भी जांच करेगी, ताकि उसकी बेनामी संपत्ति का पता चल सके। वहीं फरार चल रहे बाकी के आठ नामजदों की भी संपत्ति जल्द चिह्नित कर कार्रवाई को आगे बढ़ाया जाएगा। एसएसपी प्रह्लाद नारायण मीणा ने बताया कि चिह्नीकरण का काम शुरू हो चुका है। रिपोर्ट पूरी होते ही कुर्की की कार्रवाई की जाएगी। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिह धामी ने हल्द्वानी हिंसा के सभी आरोपियों को के खिलाफ सख्त कार्यवाई करने का आदेश दिया है।

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

निचली अदालत से मिली राहत, अब दिल्ली हाई कोर्ट में 29 अप्रैल को होगी अगली सुनवाई; ED की याचिका पर अरविंद केजरीवाल की बढ़ीं...

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। दिल्ली की शराब नीति से जुड़े मामले में एक बार फिर कानूनी हलचल तेज हो गई है। दिल्ली हाई कोर्ट ने...
spot_img

Latest Stories

इस फिल्म ने बदल दी Rashmika Mandanna की किस्मत, अब Cocktail 2 में नजर आएंगी एक्ट्रेस

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) ने...

Vastu Tips: सोमवार को करें ये वास्तु उपाय, भोलेनाथ की कृपा से बदलेगा भाग्य

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। सोमवार का दिन भोलेनाथ का...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵