back to top
20.1 C
New Delhi
Tuesday, April 7, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

धाकड़ कंगना रनौत के लिए बादशाह ने कंपोज किया शीज ऑन फायर जबदस्त सॉन्ग, टीजर हुआ रिलीज

मुंबई, 4 मई (आईएएनएस)। बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत की अपकमिंग फिल्म धाकड़ के नए गाने शीज ऑन फायर का टीजर रिलीज हो चुका है। इस गाने को रैपर बादशाह ने तैयार किया है। कंगना रनौत का कहना है कि शीज ऑन फायर गाना उनके किरदार अग्नि को बखूबी तरह से समझाता है। कंगना रनौत कहती हैं, बादशाह ने जिस तरह से गाने को कंपोज किया है, वह मुझे बहुत पसंद आया है। गाना ऑन फायर एजेंट, अग्नि की शक्ति को दिखाता है कि उसे कोई अपने लक्ष्य को प्राप्त करने से रोक सकता। इस गाने को लेकर रैपर बादशाह ने कहा कि मुझे गाने के लिए ऐसी धुन तैयार करनी थी जो आकर्षक हो, साथ ही फिल्म के कहानी से भी मेल खाता हो। गाने का टाइटल एजेंट अग्नि पर आधारित है। जिस तरह से वह फिल्म में अपने मिशन को पूरा करती है। गाना दर्शकों को उनके जज्बे और साहस की झलक दिखाएगा। फिल्म प्रोड्यूसर दीपक मुकुट ने कहा, गाने के पीछे हमारी कड़ी मेहनत लगी है। बादशाह ने शीज ऑन फायर में अद्भुत काम किया है। उम्मीद है कि यह गाना दर्शकों को भी पसंद आएगा। सोहम रॉकस्टार एंटरटेनमेंट प्रस्तुत धाकड़ को दीपक मुकुट और सोहेल मक्लई प्रोड्यूस कर रहे हैं। वहीं हुनर मुकुट को-प्रोड्यूसर हैं। फिल्म में संगीत एसआरई म्यूजिक के तहत तैयार किया गया है। जो, जी स्टूडियोज पर 20 मई, 2022 को रिलीज हो जाएगा। –आईएएनएस पीके/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

वीवा नाम का मतलब- Viva Name Meaning

Meaning of Viva / विवा नाम का मतलब: Full...

उदयपुर Kanhaiya Lal हत्याकांड में इंसाफ की मांग तेज, परिवार ने सरकार से पूछा- न्याय कब मिलेगा?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजस्थान के उदयपुर में हुए चर्चित...

गणेश भगवान को चढ़ाएं घर पर बना मोदक, प्रसन्न होकर देगें वरदान, जानिए रेसिपी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। गणेश भगवान की पूजा से...

ATM Transaction Fail: ATM से पैसा कटा पर कैश नहीं मिला? जानिए कैसे करें शिकायत और पाएं मुआवज

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। ATM से पैसे निकालते समय कई...

RR vs MI: बारिश का खतरा या पूरा मैच? गुवाहाटी वेदर रिपोर्ट ने बढ़ाई टेंशन

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Indian Premier League 2026 के 13वें...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵