back to top
18.1 C
New Delhi
Wednesday, March 25, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Lok Sabha Election 2024: चुनाव से पहले कांग्रेस का बड़ा दांव, उत्तराखंड में जारी किया 5 गारंटी वाला पोस्टर

Uttarakhand News: लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने बड़ा दांव चला है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने युवाओं के लिए पांच गारंटी का एलान किया है।

देहरादून, (हि.स.)। लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने बड़ा दांव चला है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने युवाओं के लिए पांच गारंटी का एलान किया है। उत्तराखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने शनिवार को कांग्रेस की पांच गारंटी वाला पोस्टर जारी किया। देहरादून में प्रदेश कार्यालय पर कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने हिन्दुस्थान समाचार को कांग्रेस की पांच गारंटी के बारे में विस्तार से बताया।

ये है कांग्रेस की पांच गारंटियां-

भर्ती भरोसा

कांग्रेस ने केंद्र सरकार में 30 लाख नौकरी की गारंटी दी है। कांग्रेस ने कहा कि एक कैलेंडर जारी करेंगे और उसके अनुसार समयबद्ध तरीके से भर्ती की प्रक्रिया पूरी करेंगे।

पहली नौकरी पक्की

25 वर्ष से कम उम्र के प्रत्येक डिप्लोमा धारक या कालेज ग्रेजुएट को पब्लिक अथवा प्राइवेट सेक्टर की कंपनी में एक वर्ष के अप्रेंटिसशिप (प्रशिक्षण) देने के लिए एक नए प्रशिक्षुता अधिकार अधिनियम की गारंटी देती है। प्रशिक्षुओं को एक लाख रुपये (8,500 रुपये प्रतिमाह) मिलेंगे।

पेपर लीक से मुक्ति

राहुल गांधी ने कांग्रेस की सरकार बनने के बाद पेपर लीक से मुक्ति दिलाने का भी एलान किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पेपर लीक को रोकने के लिए कानून बनाने की गारंटी देती है। हम नए कानून लाकर पेपर लीक को पूरी तरह से रोकेंगे, जिससे मौजूदा समय में करोड़ों युवाओं का भविष्य बर्बाद हो रहा है।

गिग इकोनॉमी में सामाजिक सुरक्षा

कांग्रेस गिग इकनॉमी में हर साल रोजगार ढूंढने वाले लाखों युवाओं के लिए बेहतर वर्किंग कंडिशन (कामकाजी स्थिति) और सामाजिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कानून लाने की गारंटी देती है।

युवा रोशनी

पांच वर्ष की अवधि के लिए देश के सभी जिलों में आवंटन की सुविधा के साथ कांग्रेस पांच हजार करोड़ रुपये का एक कोष बनाएगी। 40 वर्ष से कम उम्र के युवा किसी भी क्षेत्र में अपने बिजनेस के लिए स्टार्ट-अप फंडिंग का लाभ उठा सकेंगे।

केंद्र सरकार पर साधा निशाना, भाजपा के कार्यकाल को बताया अन्याय काल-

प्रदेश अध्यक्ष ने मोदी की गारंटी को झूठ की गारंटी बताया और केंद्र सरकार पर निशाना साधा। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि पिछले 10 वर्ष के अन्याय काल को भयंकर बेरोजगारी संकट से समझा जा सकता है। इस अन्याय काल ने लाखों शिक्षित और महत्वाकांक्षी युवाओं को अपना आर्थिक भविष्य बेहतर बनाने या राष्ट्र निर्माण में योगदान देने से वंचित कर दिया है। कांग्रेस युवाओं के लिए ऐसे कदम उठाएगी, जिससे हर युवा अपना भविष्य सुरक्षित करने और राष्ट्र निर्माण में योगदान देने के लिए सक्षम होगा। नौकरियां जाने से लोगों में दहशत है। लोग डिप्रेशन के शिकार हो रहे हैं।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

West Bengal Assembly Elections 2026: तमलुक सीट पर कौन लहरा सकता है जीत का परचम? जानिए किस ओर करवट ले रहे हैं समीकरण

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल में 294 निर्वाचन क्षेत्र है जिसमें से तमलुक विधानसभा सीट का अपना महत्व है। यह एक सामान्य सीट है...
spot_img

Latest Stories

Astro Today 25 March 2026: मीन राशि -नहीं इनकम के सोर्स मिलेंगे, धन लाभ हो सकता है

धन लाभ: एक्स्ट्रा इनकम के सोर्स मिल सकते...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵