back to top
34.1 C
New Delhi
Tuesday, March 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

टाइम्स स्क्वायर के बिलबोर्ड पर पहुंचा बच्चन पांडे का हीर रांझणा ट्रैक

मुंबई, 22 मार्च (आईएएनएस)। लोकप्रिय गायक और संगीतकार अमाल मलिक का अक्षय कुमार-स्टारर बच्चन पांडे का ट्रैक हीर रांझणा अब न्यूयॉर्क के टाइम्स स्क्वायर में प्रसिद्ध बिलबोर्ड पर आ गया है। यह गीत श्रेया घोषाल, अरिजीत सिंह और अमाल के पहले सहयोग का प्रतीक है। अमाल गाने की लोकप्रियता से काफी उत्साहित हैं और वे कहते हैं कि मेरे करियर के सबसे यादगार गीतों में से एक को टाइम्स स्क्वायर, न्यूयॉर्क में प्रतिष्ठित बिलबोर्ड पर देखना एक सम्मान की बात है। इस गाने के साथ श्रेया घोषाल, अरिजीत सिंह और अमाल ने पहली बार एक साथ काम किया है। उन्होंने आगे कहा कि मैं अक्सर शहर का दौरा करता हूं और वहां प्रदर्शित होने वाले संगीत को लेकर मैं हमेशा उत्साहित रहा हूं। मेरे दोस्तों और प्रशंसकों ने गाने पर इतना प्यार दिखाया है। मैं सबका आभारी हूं। बच्चन पांडे फरहाद सामजी द्वारा निर्देशित और साजिद नाडियाडवाला द्वारा निर्मित एक एक्शन कॉमेडी फिल्म है। इसमें अक्षय कुमार, कृति सेनन, जैकलीन फर्नांडीज और अरशद वारसी हैं। –आईएएनएस एमएसबी/आरजेएस

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

CBSE 12वीं के पेपर में QR कोड स्कैन करते ही खुला YouTube, छात्रों में मची हलचल; जानिए बोर्ड ने क्या कहा?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) के...

LPG गैस की किल्लत को लेकर बोले AAP प्रमुख अरविंद केजरीवाल, कहा- आने वाले दिनों में…

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। ईरान ईजरायल के बीच घमासान युद्ध...