back to top
28.1 C
New Delhi
Monday, March 16, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

उत्तराखंड Congress अध्यक्ष माहरा बोले- किसी के जाने से कोई फर्क नहीं पड़ने वाला, दमदार हैं कांग्रेस

Uttarakhand News: उत्तराखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि कांग्रेस के लोग अपने आप में दमदार हैं और पार्टी को भी दमदार बनाएंगे।

देहरादून, (हि.स.)। उत्तराखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि कांग्रेस के लोग अपने आप में दमदार हैं और पार्टी को भी दमदार बनाएंगे। भाजपा की लालच और सत्ता लोभ में पार्टी के कुछ लोग भाजपा में जा रहे हैं। इससे कांग्रेस को कोई फर्क पड़ने वाला नहीं है। अपनी पांच मुद्दों से कांग्रेस चुनावी जीत देख रही है।

रातों-रात जाने वालों को कैसे समझाया जा सकता है, ये 1977 जैसा दौर है सफाई का

देहरादून में प्रदेश कार्यालय पर कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने हिन्दुस्थान समाचार से कहा कि भाजपा घबराहट में है। आज भी नौ में से पांच मंत्री कांग्रेस बैकग्राउंड के हैं। भाजपा अगर 400 पार करने वाली है तो दूसरे दलों के लोगों को क्यों ले रही है। कांग्रेस से भाजपा में जाने वाले कार्यकर्ताओं पर सफाई देते हुए कहा कि लोग बताकर जाते तो समझाया जा सकता था। रातों-रात जाने वालों को कैसे समझाया जा सकता है। ये 1977 जैसा दौर है, सफाई का।

मोदी की गारंटी को बताया दिखावा

प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा ने विभिन्न मुद्दों को लेकर मोदी की गारंटी को दिखावा बताया। भाजपा केवल गारंटी के नाम पर दिखावा कर रही है। मोदी लगातार झूठ बोलने का काम कर रहे हैं। कांग्रेस अध्यक्ष ने बुलेट ट्रेन, 2019 तक 100 स्मार्ट सिटी बनाने की बात, 15 लाख रुपये सभी के बैंक खाते में आने की बात, काला धन वापसी आदि मोदी की बात गिनाई। मणिपुर में महिलाओं के साथ हुई अभद्रता पर बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का नारा देने वाली भाजपा की चुप्पी पर सरकार को जमकर घेरा। कहा कि किसानों के साथ भी छलावा किया। यह मोदी सरकार की गारंटी है।

जनहित की रक्षा के लिए है कांग्रेस की गारंटी

प्रदेश अध्यक्ष बोले कि राहुल गांधी ने कहा था कि वह पुरानी पेंशन स्कीम लागू करेंगे तो जहां-जहां कांग्रेस की सरकार आई, वहां-वहां पुरानी पेंशन स्कीम फिर से शुरू हो गई। कांग्रेस ने रोजगार उन्मुख योजनाएं मनरेगा के रूप में लाई। राइट टू फूड से राशन फ्री और राइट टू एजुकेशन व राइट टू इनफार्मेशन से सभी को समान रूप से एजुकेशन मिल रहा है। इस प्रकार कांग्रेस की गारंटी लोगों के हित की रक्षा के लिए है।

कांग्रेस मुक्त कहने वाली भाजपा आज कांग्रेस युक्त हो गई

मनीष खंडूडी के पार्टी छोड़ने पर कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि उन्हें सम्मान देने में कांग्रेस ने कोई कमी नहीं की। पिता भाजपा से पूर्व मुख्यमंत्री, बहन विधायक व विधानसभा अध्यक्ष हों, इसके बावजूद कांग्रेस ने उन्हें पूरा सम्मान दिया है। मुझे दुख है, उन्हें थोड़ा सब्र रखना चाहिए। कांग्रेस मुक्त कहने वाली भाजपा आज कांग्रेस युक्त हो गई है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

West Bengal Assembly 2026: टॉलीगंज सीट से कौन लहरा सकता है जीत का परचम, TMC या BJP? जानिए समीकरण

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। साउथ कोलकाता के अंतर्गत आने वाली टॉलीगंज सीट को मिनी मुंबई के नाम से भी जाना जाता है। यह वह सीट...
spot_img

Latest Stories

ओंकार नाम का मतलब-Omkar Name Meaning

Omkar Name Meaning – ओंकार नाम का मतलब :...

West Bengal Assembly 2026: टॉलीगंज सीट से कौन लहरा सकता है जीत का परचम, TMC या BJP? जानिए समीकरण

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। साउथ कोलकाता के अंतर्गत आने वाली...

Tarvel Tips: पार्टनर के साथ घूमने के लिए ये हैं बेस्ट जगह, आज ही बनाएं प्लान

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अगर आप अपने पार्टनर के...

आज जिंदा हूं तो PM मोदी और अमित शाह की वजह से…’ चार साल बाद छलका नुपुर शर्मा का दर्द

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। नुपुर शर्मा ने दिल्ली में आयोजित...

IPL 2026 से पहले शादी के बंधन में बंधे RCB के ये गेंदबाज, रेप का लग चुका है आरोप

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। हाल ही में कुलदीप यादव ने...