back to top
27.1 C
New Delhi
Friday, April 3, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

DMK नेता ए राजा ने दिया विवादित बयान, बोले- राम हमारे दुश्मन, नहीं है भरोसा रामायण पर; भाजपा ने दिया ये जवाब

DMK leader A. Raja: साउथ के मंत्रियों के सनातन धर्म को लेकर विवादित बयान देने का क्रम रुकने का नाम ही नहीं ले रहा है। अब इसी क्रम में डीएमके नेता ए राजा का नाम भी जुड़ गया है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। साउथ के मंत्रियों के सनातन धर्म को लेकर विवादित बयान देने का क्रम रुकने का नाम ही नहीं ले रहा है। अब इसी क्रम में डीएमके नेता ए राजा का नाम भी जुड़ गया है। राजा ने अपने विवादित बयान में कहा है कि मुझे रामायण और भगवान राम पर भरोसा नहीं है। वह इतने पर ही नहीं रुके और बोले कि ‘अगर ये आपका जय श्री राम है, अगर ये आपकी भारत माता की जय है तो हम उस जय श्री राम और भारत माता की जय को कभी स्वीकार नहीं करेंगे, तमिलनाडु स्वीकार नहीं करेगा.’ ए राजा ने कहा कि ‘तुम जाकर कहो, हम राम के शत्रु हैं।’

डीएमके नेता ए राजा के बयान के बाद देश की राजनीति गरमा गयी है

डीएमके नेता ए राजा के बयान के बाद देश की राजनीति गरमा गयी है। वहीं भारतीय जनता पार्टी ने इंडिया गठबंधन पर आरोप लगाया है कि भारत की आस्था का अपमान करना, भारतीय संस्कृति और संस्कार की निंदा करना इस गठबंधन का राजनीतिक एजेंडा बन गया है। भाजपा ने कहा कि डीएमके के एक नेता कल सुप्रीम कोर्ट गए थे, कोर्ट ने इन पर क्या टिप्पणी की, देख लीजिए।

भाजपा ने ए राजा के उस विवादित बयान पर भी अपनी कड़ी आपत्ति जताई, जिस पर राजा ने कहा था कि भारत कभी देश नहीं था बल्कि एक सबकटीनेंट है। भाजपा ने ए राजा की सोच को माओवादी विचारधारा बताया। भाजपा ने कहा कि राम पर टिप्पणी करने वाले यह महाशय वही हैं जो 2जी घोटाले में मुख्य आरोपी थे। इस तरह की टिप्पणी पहले स्टालिन ने भी की थी।

भाजपा ने राहुल गांधी के महाकाल जाने को दिखावा मात्र बता डाला

भाजपा ने सोनिया गांधी, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे से एक प्रश्न ही पूछ डाला और कहा कि ये बताएं कि क्या वे ए राजा के राम के दुश्मन वाले बयान को स्वीकार करते हैं या नहीं। भाजपा ने राहुल गांधी के महाकाल जाने को दिखावा मात्र बता डाला।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

Tamil Nadu Election 2026: कांग्रेस की नाराजगी के बाद DMK अलर्ट, सीट शेयरिंग पर कमेटी बनाने का ऐलान

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। तमिलनाडु में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले सियासी माहौल गर्म होने लगा है। सत्तारूढ़ गठबंधन में सीट शेयरिंग को लेकर...
spot_img

Latest Stories

ये रहे क्रिकेट के 5 सबसे बड़े स्टेडियम, विशालकाय आकार कर देगा हैरान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में क्रिकेट स्टेडियमों की एक...

गर्मियों में शरीर को हाइड्रेटेड रखेगे ये ड्रिंक्स, सेहतमंद रहेंगे आप

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अप्रैल का महीना शुरू हो...

लव जिहाद और लैंड जिहाद की धरती नहीं बनने देंगे: असम में गरजे CM योगी, बोले- नो कर्फ्यू, नो दंगा

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath...

लक्ष्मी जी को चढ़ाएं चावल से बनी खीर, जानिए क्या है इसकी खास रेसिपी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मां दुर्गा की पूजा हो...

OP Rajbhar का बड़ा हमला: “मैं बेहया नेता हूं… किसी से भी लड़ सकता हूँ”, अखिलेश पर भी कसा तंज

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश की राजनीति में बयानबाजी...

आज रिलीज हुई Kusha Kapila की Netflix सीरीज Maamla Legal Hai 2, सोशल मीडिया पर छाया एक्ट्रेस का फोटोशूट

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। एक्ट्रेस Kusha Kapila की सीरीज...

‘आप’ की लड़ाई खुलकर सामने आई, AAP नेताओं ने Raghav Chadha को बताया BJP का हमदर्द

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आम आदमी पार्टी (AAP) के अंदर...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵