back to top
21.1 C
New Delhi
Monday, March 23, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Viral Video: तपती रेत पर बीएसएफ जवान का पापड़ सेंकते हुए वीडियो वायरल, लोग खूब कर रहे शेयर

Viral Video: जिसने भी यह वीडियो देखी, वह इसे शेयर करने से अपने को रोक नहीं पा रहा है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। भारतीय जवान ने भारत पाकिस्तान बॉर्डर पर रेत पर पापड़ को सेंक कर यह दिखाने की कोशिश की है कि इतनी गर्मी में भी वे हमारी सुरक्षा करने के लिए खड़े हैं। दरअसल एक भारतीय जवान की बीकानेर में रेत पर पापड़ को सेंकते हुए वीडियो काफी वायरल हो रही है।

रेत पर पापड़ को सेंकते हुए वीडियो काफी वायरल हो रही है

जिसने भी यह वीडियो देखी, वह इसे शेयर करने से अपने को रोक नहीं पा रहा है। इस वीडियो ने यह संदेश देने की कोशिश की है कि चाहे कितनी सर्दी या गर्मी हो, लेकिन हमारे देश का जवान हमेशा देश की सेवा में सबसे आगे रहता है। इसमें साफ साफ देखा जा सकता है कि कितनी विपरीत परिस्थितियों में भी हमारे जवान घबराते नहीं है। हम सब ही आजकल गर्मी के कारण बहुत परेशान हैं। लेकिन इन जवानों को तो इतनी गर्मी में भी खड़े होकर बॉर्डर की सुरक्षा करनी होती है।

वह बिना डरे और विपरीत परिस्थितियों में देश की सेवा में कार्यरत हैं

यह वायरल वीडियो राजस्थान के बीकानेर से एक बीएसएफ के जवान की है, जो रेत पर पापड़ सेंक रहे हैं। इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि वहां गर्मी से कितना बुरा हाल है। हम लोग जहां गर्मी से बचने के लिए एसी और कूलर का सहारा लेते हैं। वहीं हमारे जवान बॉर्डर पर गर्म हवाओं के बीच हमारे बॉर्डरों की दुश्मन से रक्षा करते हैं। ताकि हम सब सुरक्षित रह सकें। जानकारी के अनुसार वायरल वीडियो बीकानेर के खाजूवाला से लगे पाक सीमा का बताया जा रहा है। किस तरह से हमारे जवान बॉर्डर में रेतीले रेगिस्तान में इतनी गर्मी में डटें हुए हैं। उनके चेहरे में जरा सी भी परेशानी के संकेत नजर नहीं आ रहे हैं। वह बिना डरे और विपरीत परिस्थितियों में देश की सेवा में कार्यरत हैं। हमें गर्व है अपने देश के जवानों पर।

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

राजस्थान के बीकानेर में स्कूल जाते समय अगवा कर कई घंटे तक किया गैंगरेप, 1 आरोपी फरार, पुलिस तलाश में जुटी

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राजस्थान के बीकानेर जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। नापासर थाना क्षेत्र में 12वीं कक्षा की...
spot_img

Latest Stories

Shiv Thakare ने जीता The 50 का खिताब, फैन को मिली प्राइज मनी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। 'द 50 शो' (The 50)...

Stock Market Today: हफ्ते की पहले दिन गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, Sensex 1400 अंक टूटा; nifty भी फिसला

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। सोमवार, 23 मार्च को भारतीय शेयर...

Gold-Petrol Today: सोना गिरा, चांदी कमजोर; जानें पेट्रोल-डीजल आज कहां महंगा और कहां सस्ता

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। देश में सोने की कीमतों...

Travel Tips: दोस्तों के साथ घूमने का बनाएं परफेक्ट प्लान, बैग पैक करें और निकल पड़ें

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। मार्च और अप्रैल का महीना...

Vastu Tips: इस प्रकार खुलेगा आपकी किस्मत का ताला, करना होगा बस ये खास उपाय

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हर व्यक्ति चाहता है कि...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵