back to top
33.1 C
New Delhi
Monday, March 30, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

भतीजे प्रज्वल रेवन्ना से पूर्व सीएम एचडी कुमार स्वामी की अपील, अपने दादा के लिए सम्मान हो तो भारत लौट आओ

Prajwal Revanna: पूर्व मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी ने प्रज्वल रेवन्ना को भारत लौटकर जांच एजेंसियों के साथ सहयोग करने के लिए कहा है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। प्रज्वल रेवन्ना अभी तक विदेश से भारत नहीं लौटे हैं। उनपर यौन उत्पीड़न के आरोप हैं। प्रज्वल रेवन्ना के इस तरह से विदेश में जाकर छुप जाने को लेकर आखिर उनके चाचा और कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी ने 20 मई 2024 को उनसे भारत लौटने का आग्रह किया है। पूर्व मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी ने प्रज्वल रेवन्ना को भारत लौटकर जांच एजेंसियों के साथ सहयोग करने के लिए कहा है।

अपने दादा का जरा सा भी सम्मान करते हैं तो भारत वापस लौट आएं

पूर्व मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी ने एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए ये सब बाते कहीं और अपने भतीजे से भारत वापस लौटने की अपील की। उन्होंने संवाददाता सम्मेलन के माध्यम से प्रज्वल रेवन्ना से अपील की है कि वह जिस भी देश में हों, वहां से तुरंत भारत लौट आएं। उन्होंने प्रज्वल रेवन्ना के लिए कहा कि भारत का कानून प्रभावी है। यहां छुपने का खेल ज्यादा दिनों तक खेला नहीं जा सकता है। पूर्व मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी ने अपने भतीजे से अपील की है कि अगर वह अपने दादा का जरा सा भी सम्मान करते हैं तो भारत वापस लौट आएं और पुलिस को आत्मसमर्पण कर देना चाहिए।

आप भारत लौट आओ और जांच अधिकारियों के सामने पेश हों

एचडी कुमारस्वामी ने मीडिया के माध्यम से प्रज्वल रेवन्ना से हाथ जोड़कर अपील की है कि वह 24 से 48 घंटे के अंदर सरेंडर का दे। उन्होंने कहा कि लाखों मतदाताओं ने हमें वोट दिया है। आप कब तक विदेश में छुपकर रहना चाहते हो? आप भारत लौट आओ और जांच अधिकारियों के सामने पेश हों। बताना चाहेंगे कि प्रज्वल रेवन्ना पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा के पोते हैं।

मीडिया के माध्यम से यौन पीड़ितों से सार्वजनिक रूप से माफी मांगी

कुमारस्वामी ने प्रज्वल रेवन्ना के लिए कहा है कि अगर वह अपने दादा और पार्टी के कार्यकर्ताओं को सम्मान दिलाना चाहते हैं तो भारत वापस लौट आओ। आपके दादा ने आपको राजनीति में आगे बढ़ाने के लिए आपको पूरा समर्थन किया था। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी ने मीडिया के माध्यम से यौन पीड़ितों से सार्वजनिक रूप से माफी मांगी। उन्होंने कहा कि वह पीड़ितों का दर्द समझ सकते हैं। इस स्थिति में उन्हें किसने धकेला? इस तरह के कई मामले हुए हैं, ये बात अलग है कि उनकी गंभीरता कम हो सकती है। उन्होंने इसे घिनौना मामला बताते हुए कहा कि यह सोचकर हम सभी कर सिर शर्म से झुक जाता है।

अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें – www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

Ajmer Sharif Dargah मामले में संजय सिंह की SC से गुहार, कहा- इसमें रोक लगाएं वरना BJP देश में झगड़ा करवा देगी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। राजस्थान की एक निचली अदालत ने हिन्दू पक्ष की अजमेर शरीफ दरगाह को हिन्दू मंदिर बताने वाली याचिका को सुनवाई...
spot_img

Latest Stories

अप्रैल महीने में जरूर खाएं ये सुपरफूड्स, सेहत रहेगी अच्छी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अप्रैल आते ही समझो गर्मियां...

Chardham Yatra 2026: ग्रीन कार्ड बनवाने के लिए किन दस्तावेजों की होगी जरूरत, जानें पूरी प्रक्रिया

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तराखंड में होने वाली Chardham Yatra...

RR vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स से टकराएंगे राजस्थान रॉयल्स, जानिए मैच के दौरान कैसी रहेगी पिच

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आईपीएल 2026 का तीसरा मुकाबला राजस्थान...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵