back to top
25.1 C
New Delhi
Wednesday, March 18, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

अपारशक्ति ने पूरी की एक्शन थ्रिलर बर्लिन की शूटिंग

मुंबई, 6 अप्रैल (आईएएनएस)। बॉलीवुड अभिनेता अपारशक्ति खुराना ने अपनी आगामी एक्शन थ्रिलर बर्लिन की शूटिंग पूरी कर ली है। फिल्म में राहुल बोस और इश्वाक सिंह भी नजर आएंगे। अतुल सभरवाल द्वारा निर्देशित फिल्म ने दिल्ली, भोपाल, आगरा और मुंबई जैसे शहरों में शूटिंग की है। अभिनेता ने कहा कि उन्हें अतुल के साथ काम करने में इतना मजा आया कि अब वह निर्देशक के साथ एक कॉमेडी फिल्म और करना चाहते हैं। अपारशक्ति ने कहा कि मुझे लगता है कि अतुल सर में बहुत अच्छा सेंस ऑफ ह्यूमर है, जिससे लोग बिल्कुल अनजान हैं। उनके सेंस ऑफ ह्यूमर और टीम वर्क ने काम को और मजेदार बना दिया था। उन्होंने कहा कि जहां कभी भी मैं नहीं हम होता है, वह सबसे अच्छी टीमें होती हैं। सबसे खूबसूरत टीम को अलविदा कहना थोड़ा मुश्किल है, पर बर्लिन के सेट की यादें हमारे पास हमेशा रहेंगी। पूरी टीम के साथ काम करना मजेदार रहा। एक्शन थ्रिलर का निर्माण जी स्टूडियोज, अतुल सभरवाल और मानव श्रीवास्तव ने यिप्पी की ये मोशन पिक्च र्स के तहत किया है। –आईएएनएस एमएसबी/एसकेपी

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

Hindu Population Iran: ईरान में हिंदू आबादी कितनी? क्या वहां हैं मंदिर, जानिए पूरी सच्चाई

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के...

ईद से पहले अपनी स्क्रीन का इस प्रकार रखें ध्यान, ग्लोइंग दिखेगा चेहरा

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। ईद का त्यौहार नजदीक है...

Vastu Tips: तुलसी का पौधा बनाएगा आपको मालामाल, बस करें ये खास उपाय

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। वास्तु शास्त्र हमारे जीवन के...