back to top
26.1 C
New Delhi
Tuesday, April 7, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

RJ Election: भाजपा से राजवी बने प्रत्याशी, कांग्रेस से बिना प्रत्याशी घोषणा के जाड़ावत ने किया नामांकन

Rajasthan Election: कांग्रेस ने चित्तौड़गढ़ विधानसभा सीट पर प्रत्याशी की घोषणा नहीं की। जिसके बाद टिकट कटने की आशंका से सुरेंद्रसिंह जाड़ावत ने कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में अपना नामांकन दाखिल कर दिया।

चित्तौड़गढ़, (हिस)। कांग्रेस ने चित्तौड़गढ़ विधानसभा सीट पर प्रत्याशी की घोषणा नहीं की हैं। टिकट कटने की आशंका में राज्य मंत्री के समर्थकों की ओर से लगातार प्रदर्शन किया जा रहा है। वहीं कांग्रेस में टिकट वितरण को लेकर शुरू हुआ बवाल असंतोष पर टिका हुआ है। टिकट काटे जाने की आशंका जताते हुए निवर्तमान दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री और पूर्व विधायक सुरेंद्रसिंह जाड़ावत ने कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में अपना नामांकन दाखिल किया है। इधर, भाजपा से नरपत सिंह राजवी ने भी शनिवार दोपहर में शुभ मुहूर्त में सादगी के साथ नामांकन दाखिल किया है। इस दौरान चुनिंदा कार्यकर्ता ही मौजूद रहे। वहीं भाजपा से मौजूदा विधायक चंद्रभानसिंह आक्या भी छह नवंबर को नामांकन भरने की घोषणा कर चुके हैं और चुनाव अभियान लगातार जारी है।

टिकट काटा पर प्रत्याशी घोषित नहीं होने पर ठोक दी दावेदारी

जानकारी में सामने आया कि भाजपा से दावेदारी जाता रहे मौजूदा विधायक चंद्रभान सिंह आक्या का चित्तौड़गढ़ सीट से ने टिकट काट कर नरपत सिंह राजवी को दे दिया था। बाद में कांग्रेस से दावेदारी जीता रहे सुरेंद्र सिंह जाड़ावत का भी टिकट काट दिया गया था लेकिन प्रत्याशी की घोषणा नहीं की। ऐसे में जाड़ावत के समर्थक लगातार टिकट के लिए दबाव बना रहे थे। एक दिन पूर्व ही कार्यकर्ता सम्मेलन के बाद जाड़ावत ने दावा किया था कि आगामी 6 नवंबर दोपहर 1 बजे तक पार्टी सिंबल का इंतजार किया जाएगा। उसके बाद कार्यकर्ताओं की मंशा के अनुरूप निर्णय होगा। लेकिन इससे पहले ही सुरेंद्रसिंह जाड़ावत के सब्र का बांध टूट गया और उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में अपना नामांकन दाखिल किया है।

कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशी के नाम की घोषणा नहीं

हालांकि अब तक कांग्रेस ने चित्तौड़गढ़ विधानसभा क्षेत्र के लिए अधिकृत प्रत्याशी के नाम की घोषणा नहीं की है और कयास लगाए जा रहे हैं कि कांग्रेस नए चेहरे को चुनावी मैदान में उतार सकती है। इसके बीच जाड़ावत ने नामांकन दाख़िल कर इस बात की आशंका को बढ़ा दिया है कि फिलहाल सुरेंद्रसिंह को हरी झंडी नहीं मिली है और कांग्रेस के एक बड़े गुट में अंदर खाने चर्चा है कि प्रदेश व केंद्रीय नेतृत्व पर दबाव बनाने के लिए पहले कार्यकर्ता सम्मेलन और अब नामांकन दाखिल करने का कदम उठाया गया है। आम कार्यकर्ता असमंजस की स्थिति में है। राज्य मंत्री जाड़ावत शनिवार दोपहर में नगर परिषद सभापति संदीप शर्मा, पूर्व चेयरमैन रमेशनाथ योगी, प्रेम प्रकाश मूंदड़ा आदि के साथ नामांकन दाखिल कर सभी को चौंका दिया।

भाजपा प्रत्याशी नरपत सिंह राजवी ने नामांकन किया दाखिल

इधर, भाजपा प्रत्याशी नरपत सिंह राजवी ने भी नामांकन दाखिल किया है। वे सादगी के साथ नामांकन दाखिल करने के लिए पहुंचे। लेकिन सूत्रों की मानें तो मौजूदा विधायक चंद्रभान सिंह के टिकट कटने के बाद भी मैदान में ताल ठोक रखी है और प्रचार में जुटे हैं। ऐसे में राजवी के साथ ज्यादा लोग नहीं जुड़ पाए हैं, ऐसे में सादगी के साथ नामांकन की बात कही गई। राजवी के साथ नामांकन के दौरान मिठूलाल जाट, महेश ईनाणी, सागर सोनी आदि मौजूद रहे।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

नोएडा से कटेगा राजनाथ सिंह के बेटे का टिकट? बृजभूषण सिंह की बेटी शालिनी बन सकती हैं उम्मीदवार, जानिए क्या एक ही परिवार से...

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक नया मोड़ देखने को मिल सकता है। बीजेपी के पूर्व सांसद Brij Bhushan Sharan Singh...
spot_img

Latest Stories

7 अप्रैल को ही क्‍यों मनाते हैं World Health Day, जानें इसके पीछे की खास वजह

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज पूरे देश में World...

Share Market Today: हफ्ते के दूसरे दिन लाल निशान पर खुला बाजार, Sensex और Nifty दोनों लुढ़के

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार...

Weather Today: दिल्ली-NCR में येलो अलर्ट जारी, वहीं बिहार के कई जिलों में तेज हवा और बारिश के साथ ऑरेंज अलर्ट

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में अप्रैल का मौसम...

कब मनाई जाएगी Varuthini Ekadashi? जानें पूजा विधि से लेकर सब कुछ

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। वैशाख मास के कृष्ण पक्ष...

गर्मियों में फटी एड़ियों का इलाज, अपनाएं ये आसान घरेलू नुस्खे

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। गर्मियों का मौसम शुरू होते...

Mangalwar Mantra: आज मंगलवार के दिन करें इन मंत्रों का जाप, प्रसन्न होंगे भगवान

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज मंगलवार दिन हनुमान जी...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵