back to top
29.1 C
New Delhi
Thursday, March 12, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

ओडिशा के पुरी में बोली सीतारमण- गुलामी की मानसिकता छोड़ने से ही 2047 तक विकसित देश बनेगा भारत

Nirmala Sitharaman: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गुरुवार को कहा कि गुलामी वाली मानसिकता छोड़कर ही 2047 तक भारत का विकसित देश बनने का सपना साकार होगा।

भुवनेश्वर/नई दिल्ली, हि.स.। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गुरुवार को कहा कि गुलामी वाली मानसिकता छोड़कर ही 2047 तक भारत का विकसित देश बनने का सपना साकार होगा। ओडिशा के दो दिवसीय दौरे पर देर रात भुवनेश्वर पहुंची सीतारमण ने सुबह जगन्नाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की।

2047 तक विकसित देश बनेगा भारत

सीतारमण ने ओडिशा के पुरी में ‘मेरी माटी, मेरा देश’ कार्यक्रम के तहत ‘पंच प्रण प्रतिज्ञा’ में लोगों को संबोधित करते हुए यह बात कही। वित्त मंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि अंग्रेजों के शासनकाल में हमारे अंदर पैदा की गई गुलामी की मानसिकता से खुद को मुक्त करने की जरूरत है, तभी भारत 2047 तक विकसित देश बन सकेगा। ओडिशा के दो दिवसीय दौरे पर देर रात भुवनेश्वर पहुंची सीतारमण ने सुबह जगन्नाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की। इस दौरान उनके साथ केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा, स्थानीय विधायक जयंत सारंगी और ललितेंदु विद्याधर महापात्र मौजूद थे।

सीतारमण ने ‘पंच प्रण प्रतिज्ञा’ कार्यक्रम में लिया हिस्सा

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने ओडिशा के पुरी में ‘मेरी माटी, मेरा देश’ के तहत पौधरोपण अभियान और ‘पंच प्रण प्रतिज्ञा’ कार्यक्रम में हिस्सा लिया। उन्होंने केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और संबित पात्रा के साथ ओडिशा के पुरी में ब्लू फ्लैग समुद्र तट पर प्रसिद्ध रेत कलाकार सुदर्शन पटनायक की ‘मेरी माटी मेरा देश’ थीम पर तैयार रेत कला देखी।

दो दिवसीय ओडिशा दौरे पर भुनेश्वर पहुंची वित्त मंत्री सीतारमण एक पुस्तक के विमोचन कार्यक्रम और राष्ट्रीय सीए सम्मेलन के 20वें संस्करण के उद्घाटन समारोह में भी शिरकत करेंगी।

Advertisementspot_img

Also Read:

बजट 2026: किसानों से लेकर कारोबारियों तक, निर्मला सीतारमण ने खोल दिया पिटारा, जानें किसे क्या मिला?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। संसद में जैसे ही वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट 2026 का भाषण शुरू किया, पूरे देश की नजरें देश की...
spot_img

Latest Stories

20 साल से इसी दिन का इंतजार था: कौन है कमल सिंह जामवाल? जिसने फारूक अब्दुल्ला पर तान दी बंदूक

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल...

बालों ने कर दिया है परेशान, तो घर पर बनाए इन चीजों से सिरम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। बाल औरत की खूबसूरती का...

Vastu Tips: आज गुरुवार के दिन करें ये उपाय, किस्मत का खुल जाएगा बंद ताला

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज गुरुवार का दिन बहुत...