back to top
33.1 C
New Delhi
Tuesday, March 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

G20 सबमिट में भारत का अमीर देशों से आह्वान, कर्ज में डूबे गरीब देशों की मदद के लिए हो ठोस प्रयास

G20 Summit 2023: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अमीर देशों के नेतृत्व में ठोस वैश्विक प्रयासों का आह्वान किया ताकि कर्ज में डूबे देशों की ऐसे समय में मदद की जा सके।

मुंबई/नई दिल्ली, हि.स.। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अमीर देशों के नेतृत्व में ठोस वैश्विक प्रयासों का आह्वान किया ताकि कर्ज में डूबे देशों की ऐसे समय में मदद की जा सके। सीतारमण ने शुक्रवार को वित्त मंत्रालय और रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) की ओर से आयोजित जी-20 के एक ऑनलाइन सत्र को संबोधित करते हुए यह बात कही। उन्होंने कहा कि हमने हाल के वर्षों में इतनी बड़ी चुनौतियां कभी नहीं देखीं।

जी-20 का एजेंडा बेहतर कल तैयार करना

वित्त मंत्री ने कहा कि भारत ने यह सुनिश्चित किया है कि भू-राजनीतिक मतभेद अंतरराष्ट्रीय सहयोग को प्रभावित न करें। यही जी-20 समूह और शिखर सम्मेलन की मुख्य अवधारणा है। वित्त मंत्री ने बेहतर भविष्य सुनिश्चित करने की खातिर ठोस प्रयासों का आह्वान करते हुए कहा कि जी-20 का एजेंडा सभी के लिए बेहतर कल तैयार करना है। उन्होंने कहा कि बहुपक्षवाद की चुनौतियों से उत्पन्न होने वाली समस्याओं का समाधान ढूंढने के लिए लगातार प्रयास जरूरी है। जी-20 ने गरीब देशों के कर्ज की समस्या का स्थायी समाधान खोजने के लिए एक विशेषज्ञ समूह का गठन किया है।

Advertisementspot_img

Also Read:

दिल्ली पहुंचते ही गुस्से में लाल हुईं ममता बनर्जी, कहा- हम रेड कारपेट बिछाते हैं, वो ब्लैक से कर रहे स्वागत

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दिल्ली पहुंचते ही केंद्र सरकार और दिल्ली पुलिस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा...
spot_img

Latest Stories

किसी भी जनसभा में उड़ा दूंगा…’ BJP विधायक नंदकिशोर गुर्जर को जान से मारने की धमकी

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। गाजियाबाद के लोनी से बीजेपी विधायक...

कार्तिक आर्यन से आर माधवन तक ये सेलेब्स पहले थे इंजीनियर, फिर यू बन गए स्टार्स

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हिंदी सिनेमा में आज के...

क्या आप भी अपने गले के कालेपन से हो गई हैं परेशान? तो इस प्रकार कर सकती हैं उसका उपाय

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। महिलाओं की स्किन रूटिंग काफी...

Vastu Tips: नकारात्मकता को दूर करने के लिए करें ये वास्तु उपाय, चारों तरफ से आएगी तरक्की

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। वास्तु शास्त्र में बताए गए...